टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स 14 फरवरी 2020

टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स 14 फरवरी 2020

सुषमा स्वराज Birth Anniversary: प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर किया गया Sushma Swaraj भवन

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह फैसला उनके द्वारा किए गए कामों और विदेश मंत्री के तौर पर शानदार सेवा करने के लिए सम्मान के तौर पर लिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता को उनकी दयालु प्रकृति हेतु हमेशा याद किया जाएगा.

सुषमा स्वराज ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री का पद भार संभाला था. उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा अम्बाला और कानून की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से हासिल की थी. सुषमा स्वराज सात बार सांसद रह चुकी हैं.

TERI के पूर्व प्रमुख और पर्यावरणविद आरके पचौरी का निधन

टेरी के वर्तमान महानिदेशक डॉ. अजय माथुर ने कहा कि टेरी के संस्थापक निदेशक डॉक्टर आरके पचौरी का निधन हो गया है. उन्होंने साल 2015 में टेरी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था. आरके पचौरी साल साल 2002 से साल 2015 तक आईपीसीसी के चेयरमैन रहे.

आरके पचौरी का पूरा नाम राजेन्द्र कुमार पचौरी है. उन्होंने बिहार के जमालपुर में भारतीय रेलवे संस्थान से मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने अब तक जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़े तमाम संस्थानों और फोरम में सक्रिय भूमिका निभाई.

पुलवामा अटैक का एक साल: CRPF ने अपने शहीदों को कुछ इस तरह से किया याद

सीआरपीएफ ने पुलवामा हमले के बरसी पर अपने जवानों को याद किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले में ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पुलवामा हमले के एक साल पूरे होने पर 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत की याद में मेमोरियल का उद्घाटन किया गया.

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में 14 फरवरी 2019 को जम्मू से सड़क मार्ग से श्रीनगर आ रहे सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था और इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. यह हमला श्रीनगर से मात्र बीस किलोमीटर की दूरी पर हुआ था.

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को लेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं. तीसरी बार विजय मिलने के बाद एक बार फिर आप के राष्ट्रीय विस्तार की चर्चा तेज हो गई है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को जबरदस्त जीत हासिल हुई है. दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 62 पर अपना कब्जा जमाया है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को केवल आठ सीटों पर ही जीत हासिल हुई |

14 February 2020 Current Affairs in Hindi | 14 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में भारत के किस शहर ने नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया?

A. अहमदाबाद

B. नई दिल्ली

C. नोएडा

D.हैदरबाद

Correct Answer: B ( नई दिल्ली )

3 फरवरी 2020 में नई दिल्ली में नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उदघाटन मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह ने किया तथा इस सम्मेलन में विभिन्य देश बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, थाईलैंड, म्यांमार और श्रीलंका ने हिस्सा लिया।

2. हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहाँ पर भारतीय नौसेना की आईएनएस शिवाजी को प्रेसिडेंट्स कोलौर्स प्रदान किया?

A. नई दिल्ली

B. अहमदबाद

C. लोनावला

D. मुंबई

Correct Answer: C ( लोनावला )

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने महाराष्ट्र से लोनावला में भारतीय नौसेना की आईएनएस शिवाजी को प्रेसिडेंट्स कोलौर्स प्रदान किया।

14 February 2020 Current Affairs in Hindi

3. हाल ही में प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर किस नेता के नाम पर रखा गया हैं?

A. अटल बिहारी वाजपेयी

B. सुषमा स्वराज

C. अरुण जेटली

D. इनमे से कोई नहीं

Correct Answer: B ( सुषमा स्वराज )

हाल ही में भारत सरकार ने प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन व विदेश सेवा संस्थान का निर्णय लिया है। यह फ़ैसला केंद्र सरकार ने उनके जन्म दिन के मौके में लिया गया, उनका जन्म 14 फरवरी, 1952 को पंजाब के अम्बाला में हुआ था।

4. हाल ही में कब राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मनाया गया?

A. 1 से 7 फरवरी

B. 5 से 11 फरवरी

C. 12 से 18 फरवरी

D. इनमे से कोई नहीं

Correct Answer: C ( 12 से 18 फरवरी )

हाल ही में 12 से 18 फरवरी राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मुख्य रूप से देश में फसलों के उत्पादकता बढ़ाने के लिए आयोजित विभिन्य इवैंट के लिए मनाया जाता हैं।

5. हाल ही में किसे न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया?

A. प्रमोद अग्रवाल

B. अरविंद कृष्ण

C. एस रमेश

D. जी. नारायणन

Correct Answer: D ( जी. नारायणन )

हाल ही में भारत सरकार द्वारा अंतिरक्ष वैज्ञानिक जी. नारायणन को ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ के चेयरमैन नियुक्त किया गया।

14 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

6. हाल ही में किस राज्य में रीडिंग मिशन 2020 को सुरू किया?

A. दिल्ली

B. हरियाणा

C. महाराष्ट्र

D. मध्य प्रदेश

Correct Answer: B ( हरियाणा )

हल ही में हरियाणा सरकार ने अपने राज्य में रीडिंग मिशन 2020 को सुरू किया जिसका मुख्य उद्देश युवा छात्रों के बीच पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना हैं।

14 February 2020 Current Affairs in Hindi

7. हाल ही में विश्व रेडियो दिवस कब मनाया गया?

A. 10 फरवरी 2020

B. 11 फरवरी 2020

C. 12 फरवरी 2020

D. 13 फरवरी 2020

Correct Answer: D ( 13 फरवरी 2020 )

विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी 2020 को मनाया जाता हैं।

8. हल ही में दिग्गज पत्रकार नंदू आर कुलकर्णी का निधन कितनी वर्ष की आयु में हुआ हैं?

A. 65 वर्ष

B. 70 वर्ष

C. 75 वर्ष

D. 80 वर्ष

Correct Answer: B ( 70 वर्ष )

हाल ही में दिग्गज पत्रकार नंदू आर कुलकर्णी का निधन 70 वर्ष की आयु में हुआ हैं।

GK Quiz on 14th Feb’2020 In Hindi (14 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. भारत के किस राज्य के दुधवा नैशनल पार्क से होकर गुजरने वाली 109 साल पुरानी रेलवे लाइन बंद करने की घोषणा की गयी है?
क. गुजरात
ख. उत्तर प्रदेश
ग. पंजाब
घ. उत्तराखंड

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. उत्तर प्रदेश – हाल ही में भारत के उत्तर प्रदेश के दुधवा नैशनल पार्क से होकर गुजरने वाली 109 साल पुरानी रेलवे लाइन बंद करने की घोषणा की गयी है. यह 171 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग नानपारा और मैलानी के बीच जंगलों और खेतों से होकर गुजरता है.

प्रश्‍न 2. जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रकात पाटिल को किस राज्य में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. महाराष्ट्र

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. महाराष्ट्र – चंद्रकात पाटिल को हाल ही में महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पुणे में कोथरूड विधानसभा सीट से विधायक चंद्रकांत पाटिल के कार्य को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है.

प्रश्‍न 3. मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 42 वर्ष
ख. 59 वर्ष
ग. 68 वर्ष
घ. 89 वर्ष

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. 59 वर्ष – हाल ही में 59 वर्ष की उम्र में मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का हाल ही में निधन हो गया है. वे पद्मश्री से सम्मानित वेन्डेल फैशन जगत का जाना-माना नाम थे. उनके निधन पर स्मृति ईरानी ने शोक जताया है.

प्रश्‍न 4. डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम क्या रखा है?
क. COVID-19
ख. DOMID-19
ग. ZOCID-19
घ. GOKID-19

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. COVID-19 – चीन में फैले कोरोना वायरस का हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आधिकारिक नाम COVID-19 रखा है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इससे जुड़े बहुत से कारकों की वजह से इसे यह नाम दिया गया है.

प्रश्‍न 5. इनमे से किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में “स्टेप विद रिफ्यूजी” अभियान की शुरुआत की है?
क. ओपेक
ख. यूनेस्को
ग. यूएनएचसीआर
घ. वर्ल्ड बैंक

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. यूएनएचसीआर – संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में “स्टेप विद रिफ्यूजी” अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत भाग लेने वाले व्यक्तियों द्वारा 1 साल में 2 बिलियन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिये स्वयं को चुनौती दी जाएगी.

प्रश्‍न 6. भारत के किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कावेरी डेल्टा क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया है?
क. केरल
ख. तमिलनाडु
ग. पंजाब
घ. असम

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. तमिलनाडु – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कावेरी डेल्टा क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है की कावेरी नदी के डेल्टा क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण जैसी परियोजनाओं के लिये मंज़ूरी प्रदान नहीं की जाएगी.

प्रश्‍न 7. भारतीय फिल्ममेकर रीमा दास की “द विलेज रॉकस्टार” फिल्म को किस राज्य की कक्षा 7 की अंग्रेजी टैक्स्ट बुक का हिस्सा बनाने की घोषणा की गयी है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. असम

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. असम – भारतीय फिल्ममेकर रीमा दास की “द विलेज रॉकस्टार” फिल्म को असम राज्य की कक्षा 7 की अंग्रेजी टैक्स्ट बुक का हिस्सा बनाने की घोषणा की गयी है. अब से यह फिल्म असम के पाठ्यक्रम में कक्षा 7 की अंग्रेजी की किताब में शामिल की गयी है.

प्रश्‍न 8. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में किसे अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है?
क. टी.बी
ख. एड्स
ग. कोरोना वायरस
घ. स्वाइन फ्लू

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. कोरोना वायरस – चीन में कोरोना वायरस की वजह से 1300 से ज्यादा लोगों की मौत होने पर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है. जबकि हुबेई में 14840 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

प्रश्‍न 9. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व खिलाडी को यूएई का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है?
क. कपिल देव
ख. विनोद काम्बली
ग. रॉबिन सिंह
घ. गुरप्रीत सिंह

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. रॉबिन सिंह – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी रॉबिन सिंह को यूएई का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है. वे डगी ब्राउन की जगह लेंगे. रॉबिन सिंह ने वर्ष 1989 से 2001 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश के 112 साल 344 दिन के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बन गए हैं?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जापान
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. जापान – 5 मार्च को वर्ष 1907 ने जन्मे जापान के 112 साल 344 दिन के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बन गए हैं. उन्हें हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. जापान के चितेत्सु वतनाबे आठ बच्चों के पिता हैं और गन्ने के खेत में काम करते थे

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण