CBSE Xth HINDI A SQP 2020 SOLUTIONS 01

CBSE Xth HINDI A SQP 2020 SOLUTIONS

खंड – ख
(व्यावहारिक व्याकरण)

(2) निर्देशानुसार उत्तर लिखिए

(क) कठोर होकर भी सह्रदय बनो। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
उत्तर- कठोर बनो परन्तु सह्रदय रहो।

(ख) यद्द्यपि वह सेनानी नहीं था पर लोग उसे कैप्टन कहते थे। (सरल वाक्य में बदलिए)
उत्तर- सेनानी न होने पर भी लोग उसे कैप्टन कहते थे।

(ग) बच्चे वैसे करते हैं जैसे उन्हें सिखाया जाता है। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
उत्तर- क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

(घ) सभी लोगों ने वह सुंदर दृश्य देखा। (रचना के आधार पर वाक्य भेद लिखिए)
उत्तर- सरल वाक्य

(3) निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए

(क) अनेक पाठकों ने पुस्तक की सराहना की। (कर्मवाच्य में बदलिए)
उत्तर- अनेक पाठकों द्वारा पुस्तक की सराहना की गई।

(ख) पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़े। (भाववाच्य में बदलिए)
उत्तर- पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं गया।

(ग) हर्षिता रोज अख़बार पढ़ती हैं। (कर्मवाच्य में बदलिए)
उत्तर- हर्षिता द्वारा रोज अख़बार पढ़ा जाता है।

(घ) मेरे द्वारा समय की पाबंदी पर निबंध लिखा गया। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
उत्तर- मैंने समय की पाबंदी पर निबंध लिखा।

(4) निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों का पदपरिचय लिखिए।

(क) आज भी भारत में अनेक अभिमन्यु हैं।
उत्तर- अभिमन्यु – जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्त्ता कारक।

(ख) प्रातः काल घूमने जाया करो ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे।
उत्तर- ताकि – समुच्चयबोधक अव्यय।

(ग) पिताजी कल ही तीर्थ यात्रा पर गए।
उत्तर- गए – अकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल, कर्तृवाच्य।

(घ) अनुराग ने काला कोट पहना हैं।
उत्तर- काला – गुणवाचक विशेषण, ‘कोट’ – विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग।

(5) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) ‘हास्य रस’ का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर- मातहिं पितहिं उरिन भये नीके।
गुरु ऋण रहा सोंच बड़ जी के।।

(ख) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए-
रे नृप बालक कालबस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार।।
उत्तर- रौद्र रस।

(ग) ‘वीर’ रस का स्थायी भाव क्या हैं ?
उत्तर- उत्साह।

(घ) ‘रति’ किस रस का स्थायी भाव है ?
उत्तर- श्रृंगार रस।

खंड – घ
(लेखन)

(11) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

  • (क) परिश्रम और अभ्यास – सफलता की कुंजी
  • प्रस्तावना
  • परिश्रम का महत्त्व
  • परिश्रम के अनुकरणीय उदाहरण
  • परिश्रम और अभ्यास से सफलता
  • उपसंहार

 

  • (ख) समाचार पत्र के नियमित पठन का महत्त्व
  • प्रस्तावना
  • ज्ञान का भंडार
  • पढ़ने की स्वस्थ आदत का विकास
  • जागरूकता
  • उपसंहार

 

  • (ग) युवा वर्ग का विदेशों के प्रति बढ़ता मोह
  • प्रस्तावना
  • विदेशों के प्रति बढ़ता आकर्षण
  • आर्थिक सम्पन्नता
  • बेहतर जीवन शैली
  • उपसंहार

 

(12) अपने क्षेत्र की नालियों तथा सड़कों की समुचित सफाई न होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।

अथवा-

आपकी कक्षा में एक नए अध्यापक पढ़ाने आए है जो कि बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। उनके विषय में परिचयात्मक सूचना देते हुए अपने मित्र को लगभग 80-100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

(13) ‘शिक्षा का अधिकार’ के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में इस अधिकार का लाभ उठाने के लिए एक विज्ञापन लगभग 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

अथवा-

‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से यात्रियों को भारत दर्शन यात्रा के लिए आमंत्रित करते हुए एक विज्ञापन 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण राजस्थान में मीठे पानी की झीलें भारत के राज्य , राजधानियां व जिलों की संख्या भारत में कम बजट में घूमने वाली जगह राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके निर्माणकर्ता जयपुर के दर्शनीय स्थल | जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल 12th chemistry Notes in Hindi | रसायन विज्ञान नोट्स हिंदी में RSCIT Notes in Hindi | RSCIT ke notes राजस्थान के संभाग हिंदी में | राजस्थान के संभाग याद करने की ट्रिक Rajasthan & India GK Tricks in Hindi भारत के पड़ोसी देशों के नाम हिंदी और इंग्लिश में Biology notes in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं और 11 वीं Rajasthan GK In Hindi | राजस्थान सामान्य ज्ञान हिंदी भाषा में