टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स: 13 फरवरी 2020

टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स: 13 फरवरी 2020

एक रुपये का नया नोट जल्द होगा जारी: जानिये नोट की सभी विशेषताएं

हाल ही में सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस नोट पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होंगे. इसमें बहुत से वॉटरमार्क्स उपयोग किये जायेंगे. एक रुपये के नए नोट में अंग्रेजी में ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ के ठीक ऊपर हिंदी में ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ होगा.

एक रुपये के नोट पर रुपये का चिह्न भी बना होगा तथा साथ ही अनाज की बाली भी दिखाई जाएगी जो भारत को एक कृषि प्रधान देश के रूप में प्रदर्शित करेगा. एक रुपये के नोट को भारत सरकार जारी करती है. बाकी के करंसी नोट रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किये जाते हैं.

कोरोना वायरस को मिला नया नामजाने इसके लक्षण और बचाव

हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने Corona virus को आतंकवाद से बड़ा खतरा बताया है. साथ ही विश्व के सभी देशों से मिलकर लडऩे की बात कही है. कोरोना वायरस की वजह से चीन के बाहर किसी मरीज़ की मौत का पहला मामला सामने आया है. यह मौत फ़िलीपींस में हुई है.

कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर सबसे पहले सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, जुकाम, खांसी और बुखार होता है. यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.

विश्व रेडियो दिवस क्या है और इसे क्यों मनाया जाता हैजानिए इसके बारे में सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भी रेडियो को एक नई दिशा दी है. वे रेडियो पर ‘मन की बात’ कहते हैं. इसे सुनने के लिए करोड़ों लोग रेडियो का उपयोग करते हैं. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य जनता और मीडिया के बीच रेडियो के महत्व को बढ़ाने हेतु जागरूकता फैलाना है.

साल 2012 को विश्वभर में प्रथम विश्व रेडियो दिवस मनाया गया. पहली बार रेडियो में विज्ञापन की शुरुआत साल 1923 में हुई थी. सुभाष चंद्र बोस ने नवंबर 1941 में रेडियो पर जर्मनी से भारतवासियों को संबोधित किया था.

Sarojini Naidu Birth Anniversary: जानिए सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर क्यों मनाते हैं महिला दिवस

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था. उन्होंने देश की स्वतंत्रता हेतु ‘भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन’ में सक्रिय रूप से भाग लिया था. सरोजिनी नायडू ने साल 1905 में बंगाल के विभाजन के बाद भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल हुईं थीं.

भारत में सरोजनी नायडू के जन्म तिथि 13 फ़रवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस का प्रस्ताव भारतीय महिला संघ तथा अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के सदस्यों द्वारा किया गया था.

कैबिनेट ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020 के मसौदे को मंजूरी दी

इस विधेयक में किसानों के हित और कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग का प्रावधान किया गया है. इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य किसानों को सुरक्षित एवं प्रभावी कीटनाशक उपलब्ध कराना है जो फसलों की दृष्टि से सुरक्षित तथा प्रभावी हो.

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने हाल ही में कहा कि कीटनाशकों का विज्ञापन कैसे किय जाए, इस संबंध में मानक बनाने की भी विधेयक में प्रावधान किया गया है. भारत में कीटनाशकों का निर्माण एवं बिक्री अधिनियम 1968 के तहत हो रही थी|

13 February 2020 Current Affairs in Hindi | 13 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में DRDO ने किस रेंज की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल का प्ररीक्षण किया हैं?

A. 150 किलोमीटर

B. 200 किलोमीटर

C. 250 किलोमीटर

D. 300 किलोमीटर

Correct Answer: B ( 200 किलोमीटर )

DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने 200 किलोमीटर तर मार करने बाली बैलिस्टिक मिसाइल का प्ररीक्षण किया हैं। DRDO ने मौजूदा अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी तथा इसकी स्थापना 1958 को नई दिल्ली में हुई थी।

2. हाल ही में भारत को किस देश ने निर्यात करने वाले देशों की सूची में हटाया हैं?

A. अमेरिका

B. रूस

C. चीन

D. जापान

Correct Answer: B ( 200 किलोमीटर )

हाल ही में अमेरिका ने भारत को निर्यात करने वाले विकाशील देशों की सूची में हटाया हैं। जो ब्यापार के निर्यात में छूट मिला करती थी अब बह भारत को नहीं मिलेगी। भारत के साथ अमेरिका की व्यापार प्रमुख्य (USTR) ने, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, आर्जेटिना ब्राज़ील और इंडोनेशिया को भी इस सूची से हटा दिया गया हैं।

3. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) आतंकवाद के खिलाफ 20 वें अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कहाँ कर रहा हैं?

A. नई दिल्ली

B. नोएडा

C. गुड़गाँव

D. मानेसर

Correct Answer: D ( मानेसर )

हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) आतंकवाद के खिलाफ 20 वें अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कहाँ कर रहा हैं। इस सेमिनार का उदघाटन गृह राज्य मंत्री, जी किशन रेड्डी ने किया हैं।

13 February 2020 Current Affairs in Hindi

4. हाल ही में किस राज्य में राष्ट्रीय जल सम्मेलन आयोजित किया गया हैं?

A. हिमाचल प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश

C. मध्य प्रदेश

D. उतराखंड

Correct Answer: D ( मानेसर )

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उदघाटन मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री कमाल नाथ ने किया। इस आयोजन में जल से जुड़ी समस्याओं पुनरुघ्दार, मध्य प्रदेश में नदियों, और जल का अधिकार आदि विभिन्य पहलुओं पर चर्चा की जा रही हैं। मध्य प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल लाल जी टंडन हैं।

5. हाल ही भारत में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस कब मनाया जाता हैं?

A. 11 फरवरी

B. 12 फरवरी

C. 13 फरवरी

D. 14 फरवरी

Correct Answer: B ( 12 फरवरी )

12 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मनाया जाता हैं। यह दिवस भारत की संस्कृति को वढावा देने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस के रूम में मनाया जाता हैं।

13 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

6. हाल ही में किस राज्य में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम 2020 को मंजूरी दी हैं?

A. मध्य प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. पश्चिम बंगाल

Correct Answer: B ( उत्तर प्रदेश )

उत्तर प्रदेश सरकार ने गिरते जल स्तर को बढ़ावा देने के लिए भूजल अधिनियम 2020 को मंजूरी दी हैं।

भूजल अधिनियम 2020 के अनुशार
1. पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
2. सबमर्सिबल पंप लगाने से पहले पंजीकरण करना होगा।
3. घरेलू उपयोगकर्ता और किसानो से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
4. सभी निजी, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के लिए वर्षा जल संचरण प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य होगा।

7. हाल ही में WHO ने कोरोना वाइरस से होने वाली बिमारी का क्या नाम दिया हैं?

A. Covid-2019

B. Cavid-2019

C. Covad-2019

D. इनमे से कोई नहीं

Correct Answer: A ( Covid-2019 )

WHO ने कोरोना वाइरस से होने वाली बिमारी को Covid-2019 नाम दिया हैं। Covid का फुल फॉर्म “Corona Virus Disease” हैं।

13 February 2020 Current Affairs in Hindi

8. हाल ही में BARC ने विकसित किया नया बुलेटप्रूफ जैकेट ‘भाभा कवच’ भारत की किस सुरक्षा बल द्वारा प्रयोग किया जाएगा।

A. जल सेना

B. CISF

C. CRPF

D. इनमे से कोई नहीं

Correct Answer: B ( CISF )

भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC) द्वारा विकसित किया नया बुलेटप्रूफ जैकेट ‘भाभा कवच’ भारत की केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) सुरक्षा बल द्वारा प्रयोग किया जाएगा।

9. हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2020 की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी।

A. 3 मार्च, 2020

B. 13 मार्च, 2020

C. 20 मार्च, 2020

D. 23 मार्च, 2020

Correct Answer: A ( 3 मार्च, 2020 )

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) – 2020 की परीक्षा 3 मार्च, 2020 को आयोजित की जाएगी।

GK Quiz on 13th Feb’2020 In Hindi (13 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. नेस्ले और बजाज फिनसर्व को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी देश की आठवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है?
क. हिन्दुस्तान यूनिलिवर
ख. डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट)
ग. टाटा
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट) – सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के नाम से कारोबार करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट नेस्ले और बजाज फिनसर्व को पीछे छोड़कर देश की आठवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. ढाई वर्ष में डीमार्ट के शेयर ने 290% का रिटर्न दिया है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने 100 दिन पूरे होने पर “मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि” योजना लांच की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. हरियाणा सरकार

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. हरियाणा सरकार – हरियाणा सरकार ने हाल ही में 100 दिन पूरे होने पर “मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि” योजना लांच की है. हाल ही में हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम से प्रदेश के 90 हजार परिवारों के खातो में एक साथ 35 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं.

प्रश्‍न 3. विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप में हराकर किस खिलाडी ने नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप 2020 का खिताब जीत लिया है?
क. संजय वर्मा
ख. आदित्य मेहता
ग. संदीप वर्मा
घ. शोमेश नांगल

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. आदित्य मेहता – विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप में 6-2 से हराकर आदित्य मेहता ने नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप 2020 का खिताब जीत लिया है. आदित्य मेहता ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की है.

प्रश्‍न 4. इनमे से किस राज्य सरकार ने सीएफएल और फिलामेंट बल्ब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. उत्तराखंड सरकार
ग. केरल सरकार
घ. पंजाब सरकार

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. केरल सरकार – केरल सरकार ने हाल ही में सीएफएल और फिलामेंट बल्ब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. इस प्रतिबंध के साथ केरल सीएफएल और फिलामेंट बल्ब पर प्रतिबंध लगाने वाले देश का पहला राज्य बन गया है.

प्रश्‍न 5. अमेरिका की _________ ने भारतीय संसद से सीएए और एनआरसी को ख़त्म करने के लिए इन दोनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है?
क. केम्ब्रिया यूनिवर्सिटी
ख. टेक्सास यूनिवर्सिटी
ग. कैम्ब्रिज सिटी कॉउंसिल
घ. इनमे से कोई नहीं

प्रश्‍न 6. यूएनईपी के 13वें माइग्रेटरी स्पीसीज कॉन्फ्रेंस का ब्रांड एम्बेसडर किस भारतीय अभिनेता को बनाया गया है?
क. अक्षय कुमार
ख. रणदीप हुड्‌डा
ग. अजय देवगन
घ. आमिर खान

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. रणदीप हुड्‌डा – यूएनईपी के 13वें माइग्रेटरी स्पीसीज कॉन्फ्रेंस का ब्रांड एम्बेसडर भारतीय अभिनेता रणदीप हुड्‌डा को बनाया गया है. यह 13वा माइग्रेटरी स्पीसीज पर कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज ऑफ कन्वेंशन गुजरात के गांधीनगर में 15 से 22 फरवरी को होगा.

प्रश्‍न 7. भारत की किस राज्य सरकार ने भूजल के गिरते स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम-2020 को मंजूरी दे दी है?
क. उत्तर प्रदेश सरकार
ख. दिल्ली सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. पंजाब सरकार

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. उत्तर प्रदेश सरकार – उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में भूजल के गिरते स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम-2020 को मंजूरी दे दी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भूजल स्तर को दूषित करने वालों के खिलाफ जुर्माने और सजा के प्रावधानों को भी मंजूरी दी है.

प्रश्‍न 8. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने कितने साल की सजा सुनाई है?
क. 5 साल
ख. 11 साल
ग. 17 साल
घ. 23 साल

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. 11 साल – मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने हाल ही में 2 मामलों में 11 साल की सजा सुनाई है. प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा सरगना को टेरर फंडिंग के दो मामलों में लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने यह सजा सुनाई है.

प्रश्‍न 9. भारत और किस देश के बीच हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर” का आयोजन करने की घोषणा की गयी है?
क. बांग्लादेश
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. इंग्लैंड
घ. श्री लंका

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. इंग्लैंड – हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर” का आयोजन करने की घोषणा की गयी है. इस संयुक्त सैन्य अभ्यास 120 सैनिक हिस्सा लेंगे और इसका आयोजन सेलिस्बरी प्लेन्स में किया जाएगा.

प्रश्‍न 10. अमेरिका की सरकार ने हाल ही में किस देश को इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम बेचने की मंजूरी दे दी है?
क. पकिस्तान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. चीन

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. भारत – अमेरिका की सरकार ने हाल ही में भारत को इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम यानि एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली बेचने की मंजूरी दे दी है साथ ही अमेरिका ने 1.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की इस डील को मंजूरी दे दी है.

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण