Current Affairs in Hindi 1 march 2020

Current Affairs in Hindi 1 march 2020

प्रश्‍न 1. 1988 बैच के आईपीएस अफसर परमबीर सिंह हाल ही में किस शहर के नए पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. पुणे
घ. चेन्नई

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. मुंबई – 1988 बैच के आईपीएस अफसर परमबीर सिंह हाल ही में मुंबई शहर के नए पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने सेवानिवृत्त हुए संजय बर्वे की जगह स्थान ग्रहण किया है. इससे पहले वे एसीबी के महानिदेशक के तौर पर कार्यरत थे.

प्रश्‍न 2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. उत्तर प्रदेश सरकार

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. उत्तर प्रदेश सरकार – उत्तर प्रदेश सरकार न हाल ही में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर अब ‘ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट के बीच हाल ही में कितने समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है?
क. 3 समझौतों
ख. 5 समझौतों
ग. 7 समझौतों
घ. 10 समझौतों

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. 10 समझौतों – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट के बीच हाल ही में 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है. यह समझोते मानव तस्करी को रोकने और बचाव के लिए हुए है. साथ ही दोनों देश के बीच संचार और परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए हुए है.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किस देश के संघीय सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यालय ने कोरोनावायरस को रोकने के लिए 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. स्विट्जरलैंड
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. स्विट्जरलैंड – स्विट्जरलैंड के संघीय सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यालय ने कोरोनावायरस को रोकने के लिए 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही अगले हफ्ले 2020 जेनेवा मोटर शो को भी रद्द कर दिया गया है|

प्रश्‍न 5. इनमे से किस देश की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए देश में सभी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लोगो के लिए फ्री कर दिया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. लक्जमबर्ग
घ. चेक गणराज्य

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. लक्जमबर्ग – लक्जमबर्ग देश की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए देश में सभी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लोगो के लिए फ्री कर दिया है. लक्जमबर्ग देश में लगभग 6 लाख लोगो की आबादी है और और इस देश की सीमाए जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस से लगती है.

प्रश्‍न 6. पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन को किस देश के नए प्रधानमंत्री के लिए नामित किया गया है?
क. चीन
ख. जापान
ग. मलेशिया
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. मलेशिया – मलेशिया के पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन को हाल ही में मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के लिए नामित किया गया है. वे जल्द ही प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे.

प्रश्‍न 7. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच किस देश ने एसियन नेताओं के साथ एक विशेष शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया है?
क. स्पेन
ख. जर्मनी
ग. अमेरिका
घ. ईरान

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. अमेरिका – अमेरिका ने हाल ही में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (एसियन) नेताओं के साथ एक विशेष शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया है. यह शिखर सम्मेलन मार्च के दूसरे हफ्ते में लास वेगास में आयोजित होने वाला था.

प्रश्‍न 8. पाकिस्तान को टिड्डियों के हमले से बचाने के लिए किस देश ने एक लाख बत्तख भेजने की घोषणा की है?
क. नेपाल
ख. अफगानिस्तान
ग. पाकिस्तान
घ. चीन

सही उत्तर देखे

उत्तर: चीन – चीन ने हाल ही में पाकिस्तान को टिड्डियों के हमले से बचाने के लिए एक लाख बत्तख भेजने की घोषणा की है. चीन ने अपनी ‘बत्तख फोर्स’ को सीमा पर भेज दिया है. चीन के विशेषज्ञों का मानना है कि एक बत्तख प्रतिदिन लगभग 200 टिड्डियों को खा सकती है|

प्रश्‍न 9. हाल ही में किस टेलिकॉम कंपनी ने (एजीआर) बकाया के लिए दूरसंचार विभाग को 8004 करोड़ रुपए का भुगतान किया है?
क. वोडाफोन-आईडिया
ख. भारती एयरटेल
ग. रिलायंस जियो
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. भारती एयरटेल – भारती एयरटेल टेलिकॉम कंपनी ने समायोजित सकल आय (एजीआर) बकाया के लिए दूरसंचार विभाग को 8004 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. दूरसंचार विभाग के मुताबिक, एयरटेल पर लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क सहित लगभग 35,586 करोड़ रुपए बकाया है.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश के रहने वाले 111 वर्षीय पूर्व शिक्षक “बॉब वेटन” दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. ब्रिटेन

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. ब्रिटेन – ब्रिटेन के रहने वाले 111 वर्षीय पूर्व शिक्षक “बॉब वेटन” दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए है. अभी तक यह रिकॉर्ड जापान के 112 वर्षीय चित्तेसु वतनबे के नाम था लेकिन गिनीज विश्व रिकॉर्ड्स सर्टिफिकेट से सम्मानित होने के बाद उनका निधन हो गया था |

करंट अफेयर्स 01 मार्च 2020

1. रितेश अग्रवाल को दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति के रूप में नामित किया गया है। वह किस भारतीय स्टार्ट-अप कंपनी के संस्थापक हैं?
A. ओयो होटल्स B. ट्रीवागो
C. मिंत्रा D. मिशु
उत्तर – ओयो होटल्स

  •  हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार ओयो होटल्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। 24 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वैश्विक सूची में काइली जेनर केवल 22 साल की उम्र में रितेश अग्रवाल से आगे हैं। रितेश भी सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित भारतीय अरबपति हैं। उनके बाद जीरोधा, फ्लिपकार्ट और बायजूज के संस्थापक हैं।

2. 2020 तक भारत में कितनी भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ (Classical Language) का दर्जा दिया गया है?
A. 3 B. 4
C. 6 D. 1
उत्तर – C. 6

  • भारत में छह भाषाओं अर्थात् तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और ओडिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। इधर, महाराष्ट्र की विधानपालिका के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में केंद्र से मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने के लिए अनुरोध किया गया है। शास्त्रीय घोषित की गई भाषाओं के अध्ययन के लिए केंद्र स्थापित किये जाते हैं और उनके विद्वानों के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। साथ ही शास्त्रीय भाषाओं को कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।

3. किस भुगतान बैंक ने दो करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया है?
A. इंडियन बैंक
B. बैंक आफ इंडिया
C. स्टेट बैंक आफ इंडिया
D. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
उत्तर – D. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने दो करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। IPPB को प्रधानमंत्री द्वारा 1 सितंबर, 2018 को वित्तीय समावेशन के मुख्य उद्देश्य के साथ लॉन्च किया गया था। सितंबर 2019 में इस भुगतान बैंक ने आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) सेवाओं का शुभारंभ किया। साथ ही यह किसी भी बैंक के ग्राहकों को इंटर-ऑपरेबल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाला देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है।

4. किसने पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?
A. इंडिगो B. एयर इंडिया
C. जेट एयरवेज
D. किंगफिशर एयरलाइन
उत्तर — A. इंडिगो

  •  भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने एचडीएफसी बैंक और मास्टरकार्ड के सहयोग से ‘का-चिंग’ नाम से अपना पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। कार्ड बेसिक और प्रीमियम संस्करण में उपलब्ध है। इस क्रेडिट कार्ड में कई लाभ हैं, जैसे लाउंज का उपयोग, हवाई अड्डों पर प्राथमिकता चेक-इन, रियायती सुविधा शुल्क और ईंधन शुल्क छूट आदि।

5. भारतीय तटरक्षक बल में इनमें से किसे शामिल किया गया है?
A. ICGS वरद B. ICGS नारद
C. ICGS वरदान
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर — A. ICGS वरद

  •  लार्सन एंड टुब्रो शिप निर्माण कंपनी ने अपतटीय गश्ती पोत ICGS वरद को देश को सौंप दिया है। इस पोत को चेन्नई के पास L&T कट्टुपल्ली शिपयार्ड में भारतीय तटरक्षक बल में कमीशन किया गया। आईसीजीएस वरद एक ही सार्टी में सभी समुद्री स्वीकृति परीक्षणों को पार करने वाला पहला प्रमुख रक्षा पोत है।

6. भारत की पहली कॉमर्शियल LNG बस किस राज्य में लॉन्च की गई है?
A. दिल्ली B. कर्नाटक
C. केरल D. तेलंगाना
उत्तर — C. केरल

  •  भारत की पहली कॉमर्शियल लिक्विफाइड कॉम्प्रिस्ड नेचुरल गैस (LNG) बस को पेट्रोनेट द्वारा विकसित किया गया है। यह बस केरल के कोच्चि शहर में लॉन्च की गई है। यह बस एक ही फिलिंग में 900 किमी तक का सफर तय करने की क्षमता रखती है।

7. 45 वर्षों के अंतराल के बाद विश्व उत्पादकता कांग्रेस का आयोजन कहां किया जाएगा?
A. चीन B. भारत
C. जापान D. पाकिस्तान
उत्तर — B. भारत

  •  वर्ल्ड प्रोडक्टिविटी कांग्रेस 1969 से वर्ल्ड कन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस द्वारा आयोजित की जा रही है। यह कांग्रेस 1974 में भारत में आयोजित की गई थी। इसकी थीम उद्योग 4.0- नवाचार और उत्पादकता है। इस कांग्रेस का आयोजन बेंगलुरु में होगा। इस 19वीं विश्व उत्पादकता कांग्रेस का उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने में सरकार के दृष्टिकोण को उत्प्रेरित करना है। इसका आयोजन 6 मई, 2020 और 8 मई, 2020 के बीच होगा।

8. देश में डिजिटल लेनदेन में कौन शहर सबसे आगे है?
A. बेंगलुरु B. हैदराबाद
C. दिल्ली D. चंडीगढ़
उत्तर — A. बेंगलुरु

  • ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेसर वर्ल्डलाइन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में 2019 में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन किया गया है। बेंगलुरु के बाद चेन्नई, मुंबई और पुणे का स्थान है। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका है। इसके बाद डेबिट कार्ड और तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) का उपयोग काफी प्रचलित है।

9. एनटीपीसी ने किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
A. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद
B. कोल फिल्ड आफ इंडिया
C. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
D. इंडियन आयल
उत्तर — C. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

  •  एनटीपीसी लिमिटेड ने वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एनटीपीसी छह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 25 Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations (CAAQMS) की स्थापना के लिए 80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इन मॉनीटरिंग स्टेशनों के डेटा का उपयोग वायु गुणवत्ता सूचकांक के लिए किया जाएगा।

10. अमेरिका कितने महीने में अफगानिस्तान से अपने सैनिक हटाएगा?
A. 36 महीने B. 24 महीने
C. 12 महीने D. 14 महीने
उत्तर — D. 14 महीने

  • अमेरिका और अफगानिस्तान के आतंकी गुट तालिबान के बीच 29 फरवरी को कतर में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके मुताबिक अमेरिका 14 महीने में अफगानिस्तान से अपने सैनिक हटाएगा। इसके अलावा समझौते में शामिल अन्य शर्तें भी 135 दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि तालिबान से हुआ समझौता तभी कारगर साबित होगा, जब तालिबान पूरी तरह से शांति कायम करने की दिशा में काम करेगा। इसके लिए तालिबान को आतंकी संगठन अलकायदा से अपने सारे रिश्ते तोड़ने होंगे। यह समझौता इस क्षेत्र में एक प्रयोग है। हम तालिबान पर नजर बनाए रखेंगे। अफगानिस्तान से अपनी सेना पूरी तरह से तभी हटाएंगे, जब पूरी तरह से पुख्ता कर लेंगे कि तालिबान अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर आतंकी हमले नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *