महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर [रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण]

रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण

महत्वपूर्ण-प्रश्न उत्तर
[रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण]

प्रश्न: CaO (s) का सामान्य नाम लिखिए |

उत्तर: चूना पत्थर |

प्रश्न: सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, एंटासीड का एक मुख्य संघटक क्यों होता है ?

उत्तर: क्योंकि सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट एक क्षारीय पदार्थ है यह एसिड को उदासीन कर देता है |

प्रश्न: रसायनिक अभिक्रिया में अभिकारक और उत्पादों को किन किन भौतिक अवस्थाओं में दर्शाया जाता है ?

उत्तर: ठोस (s), द्रव्य (l), गैस(g) और जलीय विलयन(aq) के रूप में |

प्रश्न:  क्या होता है जब मैग्नीशियम  रिबन को वायु की उपस्तिथि में जलाया जाता है ?

उत्तर:  यह सफ़ेद रंग का मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है |

प्रश्न: श्वसन को उश्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते है ?कारण दीजिए |

उत्तर: श्वसन क्रिया जो हमारी कोशिकाओं में निरंतर होती रहती है यह एक प्रकार की उश्माक्षेपी अभिक्रिया है | भोजन से प्राप्त कार्बोहाइड्रेट टूटने के बाद ग्लूकोज में बदल जाता है जो श्वसन अभिक्रिया में ऑक्सीजन के साथ मिलकर हमे उर्जा प्रदान करते है | चूँकि ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया में भी उर्जा निकलती है इसलिए श्वसन को भी ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है|

प्रश्न: उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद बनाते है | इस अभिक्रिया का एक संतुलित समीकरण लिखिए |

उत्तर: संयोजन अभिक्रिया |

C + O2 – CO2

प्रश्न: वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य समाग्री को लम्बे समय तक रखने के लिए पैकिंग थैली में कौन सी गैस से युक्त किया जाता है | क्यों ?

उत्तर: थैली से ऑक्सीजन को हटाकर नाइट्रोजन युक्त किया जाता है इससे उपचयन की सम्भावना खत्म हो जाती है और थैली में रखे पदार्थ विकृतगंधित नहीं होते हैं|

प्रश्न: वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य समाग्रीयों के उपचयन से उनमें कौन से गुण आ जाते है ?

उत्तर: वे विकृतगंधित हो जाते है |

प्रश्न: वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य समाग्रीयों के उपचयन की गति धीमी करने के लिए दो महत्वपूर्ण उपाय लिखिए |

उत्तर:

  1. वायुरोधी बर्तन में रखने से उपचयन की गति हो जाती है |
  2. थैली से ऑक्सीजन को हटाकर नाइट्रोजन युक्त करने से उपचयन की संभावना ख़त्म हो जाती है |

प्रश्न: उस अभिक्रिया का नाम लिखिए जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का अदान-प्रदान होता है |

उत्तर: द्वि-विस्थापन अभिक्रिया |

प्रश्न: रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है ?

उत्तर: ऐसी प्रक्रियाएँ जिनमें नए गुणों वाले पदार्थों का निर्माण होता है, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है |

जैसे- दूध से दही का बनना, लोहे पर जंग लगना आदि |

प्रश्न: रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर: जब किसी रासायनिक अभिक्रिया को संकेतों अथवा सूत्रों के माध्यम से व्यक्त किया जाता है तो इसे रासायनिक समीकरण कहते है |

2H + O → H2O

प्रश्न: रासायनिक समीकरण के कितने भाग होते है ?

उत्तर: रासायनिक समीकरण के दो भाग होते है |

(1)   अभिकारक – रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ |

(2)   उत्पाद – अभिक्रिया से उत्पन्न पदार्थ उत्पाद कहलाते है |

उदहारण- C + O2 → CO2

       (अभिकारक)   (उत्पाद)

प्रश्न: असंतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?

उत्तर: तीर के बाई ओर तथा दाई ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान नहीं हो ऐसे समीकरण को असंतुलित रासायनिक समीकरण कहते है |

जैसे – 2Mg + O2 → MgO

(अभिकारक)    (उत्पाद)

     तत्व अभिकारक  उत्पाद
मैग्नीशियम

ऑक्सीजन

       2

2

     1

1

प्रश्न: यौगिक किसे कहते है ?

उत्तर: दो या दो से अधिक परमाणुओं के मेल से बने पदार्थ को यौगिक कहते है, एवं ये हमेशा निश्चित अनुपात में होते है | जैसे –

H2 O, H2 SO4, Cu SO4, and AlO3 इत्यादि |

प्रश्न: ऊष्मा के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की  होती है ?

उत्तर: ऊष्मा के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया दो प्रकार की  होती है |

(1)   ऊष्माशोषी अभिक्रिया

(2)   ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

प्रश्न: ऊष्माशोषी अभिक्रिया की परिभाषा उदहारण सहित दीजिये |

उत्तर: जिस अभिक्रिया से ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं |

जैसे – N + O2 ® NO2

इस अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है |

प्रश्न: ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया की परिभाषा उदहारण सहित दीजिये |

उत्तर: जिस अभिक्रिया में ऊष्मा निकलती है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है | जैसे  –

C + O2 → CO2

प्रश्न: संयोजन अभिक्रिया से आप क्या समझते है ?

उत्तर: वे अभिक्रियाएँ जिनमे दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते है, उन्हें संयोजन अभिक्रिया कहते है |

उदहारण: 2Mg + O2 → 2MgO

इस अभिक्रिया में मैग्नीशियम एवं ऑक्सीजन मिलकर अभिक्रिया करते है और एक नया पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाते है |

प्रश्न: उपचयन और अपचयन में अन्तर स्पष्ट कीजिये |

उत्तर: उपचयन और अपचयन एक दुसरे की पूरक अभिक्रियाएँ है, जैसे उपचयन में ऑक्सीजन की वृद्धि होती है तो अपचयन में ऑक्सीजन का ह्रास होता है |

प्रश्न: एक भूरे रंग का चमकदार तत्व X को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है |

(1)   इस तत्व X एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताईये |

(2)   इस अभिक्रिया का समग्र समीकरण लिखिए |

उत्तर:

(1)   तत्व X कॉपर है और कला रंग का यौगिक कॉपर ऑक्साइड है |

(2) अभिक्रिया और समीकरण - महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर [रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण]

प्रश्न: संक्षारण क्या है ? धातु को संक्षारित होने से बचाने के लिए तीन विधियों का नाम लिखो |

उत्तर: खुली वायु या नम वायु, जल के संपर्क में किसी धातु की सतह पर आती है तो इसकी सतह पर वायु धातु से अभिक्रिया कर एक पदार्थ बना लेता है जिससे धातु का श्रय होने लगता है­ इस परिघटना को संक्षारण कहते है |

धातु को संक्षारित होने से बचाने के लिए तीन विधियाँ निम्न है |

(1) जस्तीकरण करके

(2) पेंट करके

(3) तेल या ग्रीस लगाकर

प्रश्न: रसायनिक समीकरण को क्यों संतुलित किया जाता है ?

उत्तर: द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है |

प्रश्न : रासायनिक समीकरण को संतुलित क्यों किया जाता है ?

उत्तर : द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुलित करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है |

प्रश्न : वायु में जलने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ? 

उत्तर : वायु में जलने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ इसलिए किया जाता है ताकि उसके उपरी सतह से धूलकण हट जाये जिससे इसकी सतह प्रत्यक्ष रूप से वायु के संपर्क में आ सके |

प्रश्न : उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमें किसी पदार्थ से ऑक्सीजन निष्कासित होती है |

उत्तर:  अवकरण अभिक्रिया |

प्रश्न : तापीय वियोजन क्या है ? इसका एक उदाहरण दीजिये |

उत्तर: ऐसी अभिक्रिया जिसमें गर्म करने पर कोई पदार्थ दो या दो से अधिक पदार्थों में विघटित हो जाता है उसे तापीय वियोजन कहते है |

उदाहरण :

कैल्शियम कार्बोनेट गर्म करने पर कैल्शियम ऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड में विघटित हो जाता है |

पाठ 1: रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण

10th Question in Hindi

1. उपचयन को रोकने वाली पदार्थो को क्या कहते हैं?
Ans. प्रतिआक्सीकारक

2 . उपचयन अपचयन का दूसरा नाम क्या
हैं ?
Ans. रेडाक्स अभिक्रिया

3 . श्वसन को कौन सा अभिक्रिया कहते है ?
Ans. ऊष्मा क्षेपि अभिक्रिया

4 . जब पोटेशियम धातु की जल से क्रिया करवाते है तो इसका
Ans: ऑक्सीकरण होता है

5 . श्याम श्वेत फोटोग्राफी में किस यौगिक का प्रयोग होता है ?
Ans: AgBr

6 . मैग्नीशियम का वायु में जलना है
Ans: ऑक्सीकरण

7 . ऊष्माशोषी अभिक्रिया हैं
Ans: NH4Cl का जल मै विलियन बनना

8 . जब बिना बुझे चूने को जल में मिलाने पर बनता है
Ans: बुझा हुआ चूना

9 . किसी रासायनिक समीकरण का संतुलन किस आधार पर किया जाता है ?
Ans: द्रव्यमान संरक्षण के नियम पर

10 . चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में । कौनसी गैस युक्त कर देते है ताकि उनसे उपचयन ना हो सके
Ans: नाइट्रोजन

11 . पोटेशियम क्लोरेट को गर्म करने पर कौनसी गैस निकलती है ?
Ans: ऑक्सीजन

12 . संक्षारण के तांबे पर किस प्रकार की रंग चढ़ जाती है ?
Ans. हरी रंग की परत चढ़ जाती है

13 . चिप्स की थैलियों में कौन सी गैस मिलाई जाती है?
Ans. नाइट्रोजन गैस

14 . शरीर में भोजन का पाचन कैसी अभिक्रिया है ?
Ans. वियोजन अभिक्रिया

15 . उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे एक पदार्थ आक्सीकृत होता है जबकि दूसरा पदार्थ अवकृत होता है ?
Ans. रेडाक्स अभिक्रिया

16 . उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे दो अभिकारक आयनों का आदला – बदली करते है ?
Ans. द्वि विस्थापन अभिक्रिया

17 . अभिकारको एवम उत्पादों के सूत्रों के रूप में किसी अभिक्रिया के व्यंजक को क्या नाम दिया जाता है ?.
Ans. रासायनिक समीकरण

18 . आयनों के बिच अभिक्रिया को प्रदर्शित करने वाले समीकरण को क्या कहते हैं ?
Ans. आयनिक समीकरण

19 . जब मैग्नीशियम तार को वायु में जलाया जाता है तो किस प्रकार की अभिक्रिया होती है ?
Ans. संयोजन अभिक्रिया

20. NO2 का धुआं किस रंग का होता है?
Ans. भूरे रंग का

21 . लोहे पर चढ़ने वाली जंग की परत किस रंग की होती है ?
Ans. भूरे रंग का

22 . जब लोहे को खुला में रखा जाता है तो भूरे रंग का क्यों हो जाता है ?
Ans. संक्षारण के कारण

23 . संक्षारण के कारण चांदी पर किस रंग की परत चढ़ जाती है ?
Ans. काली परत

24 . लोहे में जंग लगना किस प्रकार का उदहारण है ?
Ans. संक्षारण का

25 . उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे किसी पदार्थ में आक्सीजन जुड़ती है ?
Ans. आक्सीकरण

26 . उस अभिक्रिया को क्या कहते हैं जिसमे एक तत्व , दुसरे तत्व द्वारा विस्थापित होता है ?
Ans. विस्थापन अभिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *