GK Questions

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किस राज्य में पतरातू सुपर थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ किया गया?
a.    झारखंड
b.    महाराष्ट्र
c.    मध्य प्रदेश
d.    ओड़िसा

2. वैश्विक पवन उर्जा सम्मेलन 2018 का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया जायेगा?
a.    नई दिल्ली (भारत)
b.    हैम्बर्ग (जर्मनी)
c.    वाशिंगटन (अमेरिका)
d.    जॉर्डन (मिस्र)

3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में पाकिस्तान का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
a.    अब्दुल बाशित
b.    मलिक मोहम्मद
c.    हसमत-उल-जिया
d.    नासिर-उल-मुल्क

4. हाल ही में विश्व बैंक द्वारा समर्थित स्वच्छ भारत विज्ञापन अभियान को किस फि‍ल्म  अभिनेता द्वारा लॉन्च किया गया?
a.    अमिताभ बच्चन
b.    आमिर खान
c.    अक्षय कुमार
d.    ऋतिक रोशन

5. भारत ने हाल ही में किस देश में अपना दूसरा आईटी कॉरिडोर बनाया?
a.    ईरान
b.    रूस
c.    अफगानिस्तान
d.    चीन

6. भारत ने अपनी सैन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु रूस से किस मिसाइल रोधी प्रणाली की खरीद पर बातचीत प्रक्रिया पूरी की है?
a.    सरमत-43
b.    गोर्शकोव-II
c.    एस-400
d.    एसआरएस-4के

7. किस देश में जनमत संग्रह से ‘गर्भपात’ पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया?
a. आयरलैंड
b. नेपाल
c. चीन
d. इराक

8. कर्नाटक के किस नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक की सड़क हादसे में मौत हो गई है?
a. रमेश कुमार
b. रोशन बेग
c. सिद्दू बी. न्यामगौड़ा
d. इनमें से कोई नहीं

9. आईपीएल-11 में सर्वाधिक 37 छक्के लगाने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के किस विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न’ का खिताब जीत लिया है?
a. पृथ्वी शॉ
b. ऋषभ पंत
c. श्रेयस अय्यर
d. विजय शंकर

10. निम्न में से कौन सा लैटिन अमेरिकी देश नाटो में शामिल होने वाला पहला देश बन गया है?
a. पुर्तगाल
b. फ्रांस
c. वेनेज़ुएला
d. कोलंबिया

11. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने राज्य में प्रत्येक किसान के लिए 5 लाख रुपये तक का जीवन बीमा प्रदान करने की एक अनूठी योजना पर काम कर रही है?
a. तेलंगाना
b. पंजाब
c. बिहार
d. झारखंड

12. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने स्कूेली शिक्षा के समग्र विकास हेतु कौन सी योजना आरंभ की है?
a. ज्ञान
b. शिक्षा का महत्व
c. समग्र शिक्षा
d. समग्र ज्ञान

उत्तर:
1. a. झारखंड
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्रड मोदी ने 25 मई 2018 को झारखंड स्थित पतरातू सुपर थर्मल पावर परियोजना का उद्घाटन किया.

2. b. हैम्बर्ग
विविरण: वैश्विक पवन उर्जा सम्मेलन का प्रथम संस्करण 25-28 सितंबर 2018 को जर्मनी के हैम्बर्ग एम् आयोजित किया जायेगा.

3. d. नासिर-उल-मुल्क
विवरण: चुनाव होने तक रिटायर्ड जज नासिर-उल-मुल्क पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे.

4. c. अक्षय कुमार
विवरण: विश्व बैंक द्वारा समर्थित स्वच्छ भारत विज्ञापन अभियान को फि‍ल्म  अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा 27 मई 2018 को नई दिल्ली में लॉन्च किया गया.

5. d. चीन
विवरण: भारत ने देश की बढ़ती सॉफ्टवेयर मार्केट का लाभ लेने हेतु चीन में दूसरा आईटी कॉरिडोर आरंभ किया.

6. c. एस-400
विवरण: भारत ने वायु सेना की आवश्यकताओं के लिए रूस से एस-400 ट्रंफ हवाई रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए कीमत संबंधी बातचीत पूरी कर ली है.

7. a. आयरलैंड
विवरण: आयरलैंड में जनमत संग्रह से गर्भपात पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया है. यह जनमत संग्रह गर्भपात पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर किया गया था.

8. c. सिद्दू बी. न्यामगौड़ा
विवरण: कर्नाटक के जामखंडी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक (69) सिद्दू बी. न्यामगौड़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई है.

9. b. ऋषभ पंत
विवरण: आईपीएल-11 में सर्वाधिक 37 छक्के लगाने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न’ का खिताब जीत लिया है.

10. d. कोलंबिया
विवरण: राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने घोषणा की कि कोलम्बिया जल्द ही औपचारिक रूप से उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल हो जाएगा. इसे नाटो में शामिल होने वाला पहला लैटिन अमेरिकी राष्ट्र बना देगा.

11. a. तेलंगाना
विवरण: तेलंगाना सरकार राज्य में प्रत्येक किसान के लिए 5 लाख रुपये तक का जीवन बीमा प्रदान करने की एक योजना पर काम कर रही है.

12. c. समग्र शिक्षा
विवरण: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्लीर में पहली बार स्कूकल पूर्व से उच्चद माध्यधमिक स्तरर पर राज्यों  को समर्थन देते हुए स्कूली शिक्षा के लिए एक समेकित योजना ‘समग्र शिक्षा’ योजना लांच की.

 

 

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण