हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़: 07 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़: 07 फरवरी 2020

1. भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक 2020 में फिसलकर कितने स्थान पर पहुंच गया है?
a. 40
b. 50
c. 32
d. 45

2. इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (India International Seafood Show) के 22वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
a. पंजाब
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. महाराष्ट्र

3. हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 6 राज्यों के कितने थर्मल पावर प्लांटस को बंद करने की चेतावनी दी है?
a. 20
b. 25
c. 30
d. 14

4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कुष्ठ रोग के खिलाफ किये गए प्रयासों हेतु किसे अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया है?
a. डॉ एन.एस धर्मशक्तु
b. डॉ गोपाल सिंह धनिक
c. डॉ अमित त्यागी
d. डॉ राहुल सचदेवा

5. भारतीय वेटलिफ्टर राखी हलधर (64 किग्रा) निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रहने के बावजूद सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कौन सी पदक जीतने में सफल रहीं?
a. कांस्य पदक
b. स्वर्ण पदक
c. रजत पदक
d. इनमें से कोई नहीं

6. कैबिनेट ने एयर इंडिया की सहायक संधि (Subsidiary alliance) एयर को भारत और किस देश के बीच उड़ान शुरू करने के लिए मंज़ूरी दी?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. श्रीलंका

7. ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने हाल ही में किस देश के लिए ‘चिल्ड्रेन प्रोटेक्शन फण्ड’ लांच किया है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. भारत
d. जापान

8. केंद्र सरकार ने कितने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान (आईएनआई) का दर्जा देने को अपनी मंजूरी दे दी?
a. सात
b. आठ
c. दस
d. पांच

9. भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) का अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
a. दीपा मलिक
b. सानिया मिर्जा
c. देवेंद्र झाझड़िया
d. कांतिलाल परमार

10. रेलवे ने किस शहर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है?
a. दिल्ली
b. लखनऊ
c. पटना
d. भुवनेश्वर

उत्तर:-

1.a. 40
यह जानकारी अमेरिकी चैंबर आफ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर की रिपोर्ट में दी गई है. इस सूचकांक में दुनिया की 53 अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा परिवेश का आकलन किया जाता है. पिछले साल भारत 50 देशों की इस सूची में 36वें स्थान पर था. बौद्धिक संपदा के मामले में शीर्ष पांच देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीडन, फ्रांस और जर्मनी पिछले साल के अनुरूप कायम हैं.

2.c. केरल
इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो- 2020 का आयोजन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है. यह भारतीय निर्यातकों और भारतीय समुद्री उत्पादों के विदेशी आयातकों के मध्य सहभागिता हेतु एक मंच प्रदान करता है.यह द्विवार्षिक शो है. इसका 21वाँ संस्करण जनवरी 2018 में गोवा में आयोजित किया गया था. इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े सीफूड शो में से एक है.

3.d. 14
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 14 थर्मल पॉवर प्लांट को यह चेतावनी सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 31 दिसंबर 2019 की समयसीमा तक सीमित नहीं करने के संदर्भ में दी है. इन थर्मल पॉवर प्लांट में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु का संयत्र शामिल है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत कठोर जुर्माना लगाने या इकाई को बंद करने की शक्ति है.

4.a. डॉ एन.एस धर्मशक्तुक
कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रामक रोग है. यह पुरस्कार महात्मा गांधी द्वारा कुष्ठ रोग से लड़ने में किये गए योगदान को देखते हुए उनके नाम पर दिया जाता है. अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार की स्थापना गांधी स्मारक कुष्ठ फाउंडेशन ने साल 1950 में की थी. इस पुरस्कार का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति महात्मा गांधी की सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाना है.

5.b. स्वर्ण पदक
राखी हलधर स्नैच में 93 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 117 किग्रा के साथ कुल 210 किग्रा का वजन उठाकर चैंपियन बनी. राखी ने जून 2019 में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में कुल 214 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता था. राखी हलधर ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 214 किग्रा (94किग्रा+120किग्रा) के भार के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

6.d. श्रीलंका
एलायंस एयर द्वारा घरेलू उड़ानों के लिए न्यूनतम 20 विमानों अथवा कुल क्षमता के 20 फीसदी विमानों की तैनाती (जो भी अधिक हो) होने तक की अंतरिम अवधि के लिए इस विशेष विभाजन की मंजूरी मिली है. केंद्र सरकार के अनुसार, भारत और श्रीलंका एक-दूसरे के साथ निकटता से जुड़े हैं तथा दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ाने और जन-जन के बीच संपर्क का विस्तार देश हित में है.

7.c. भारत
इस फण्ड के द्वारा बच्चों के शोषण को रोकने हेतु कार्य किया जाएगा. यह फण्ड उनकी परोपकारी संस्था ‘ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट’ का हिस्सा है. इस फण्ड की स्थापना साल 2007 में की गयी थी. प्रिंस चा‌र्ल्स ने दक्षिण एशियाई परिवारों की गरीबी और कठिनाईयां देखने के बाद इस ट्रस्ट की स्थापना की थी.

8.d. पांच
यह दर्जा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 के तहत दिया जाएगा. इसमें पांच आईआईआईटी को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने का प्रावधान किया गया है. पीपीपी मोड में 5 आईआईआईटी संस्थान भोपाल, रायचूर, भागलपुर, अगरतला और सूरत में आईआईआईटी शामिल हैं. यह संस्थान अब किसी विश्वविद्यालय अथवा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की तरह प्रौद्योगिकी स्नातक (बी.टेक) अथवा प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर (एम.टेक) अथवा पीएचडी डिग्री के नामकरण का इस्तेमाल करने हेतु अधिकृत हो जाएंगे.

9.a. दीपा मलिक
दीपा मलिक को बेंगलुरु में हुए भारतीय पैरालंपिक समिति के चयन में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. वे वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह का स्थान लेंगी. उन्हें भारत सरकार ने पैरालंपिक खेलों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान किया. दीपा मलिक का जन्म 30 सितंबर 1970 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था.

10.d. भुवनेश्वर
रेलवे ने इसे 1.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है और इसमें प्लास्टिक और ई-कचरे सहित 500 किलोग्राम कचर प्रतिदिन निपटान की क्षमता है. कचरा से ऊर्जा उत्पादन के इस संयंत्र का निर्माण तीन महीने में किया गया है. यह भारतीय रेलवे में अपनी तरह का पहला और भारत में चौथा संयंत्र है.

1. हाल ही में प्रधानमंत्री ने आगामी 5 वर्षो में कितने मिलियन डॉलर का रक्षा निर्यात रखा हैं?

A. 3 मिलियन

B. 4 मिलियन

C. 5 मिलियन

D. 6 मिलियन

Correct Answer: C ( 5 मिलियन )

प्रधानमंत्री ने आगामी 5 वर्षो में 5 मिलियन डॉलर का रक्षा निर्यात रखा हैं। जिसमे 5 वर्षो में नई टेक्नालजी युक्त हतियार भारतीय सेना के लिए खरीदे जाएंगे।

2. हाल ही में किस देश की सरकार अविश्वाश प्रस्ताव से गिर गयी हैं?

A. अमेरिका

B. रूस

C. आइसलैंड

D. रोमानिया

Correct Answer: D ( रोमानिया )

रोमानिया की लूडोविक ओर्बन की नेतृत्व बाली सरकार 3 महीने में ही अविश्वाश प्रस्ताव के कारण गिर गयी हैं। रोमानिया के मौजूदा राष्ट्रपति क्लाउस आयोहनीस हैं तथा इसकी राजधानी बुखारेस्ट हैं।

3. हाल ही में किस देश में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग चलाया गया था?

A. रूस

B. चीन

C. अमेरिका

D. जापान

Correct Answer: C ( अमेरिका )

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाया गया था। जिसके पश्चात अमेरिका की सीनेट ने जांच की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ सभी आयोपोन से बरी कर दिया हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ऊपर आरोप थे की उन्होने अपने पद का गलत उपयोग किया हैं तथा अमेरिकीय काँग्रेस के कामो में बाधा डाली थी।

4. हाल ही में असम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार गोगोई का कितनी वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं?

A. 64 वर्ष

B. 74 वर्ष

C. 84 वर्ष

D. 94 वर्ष

Correct Answer: C ( 84 वर्ष )

84 वर्ष की आयु में असम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार गोगोई का निधन हो गया हैं।

5. हाल ही में HAL ने किस देश के साथ सशस्त्र UAVs निर्माण के लिए समझोटा किया हैं?

A. अमेरिका

B. जापान

C. रूस

D. इज़राइल

Correct Answer: D ( इज़राइल )

लखनऊ में आयोजित DefExpo 2020 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इसराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज(IAI) के साथ उन्नत मानव रहित हवाई वाहन (UAVs) बनाने के लिए सम्झौता किया हैं। HAL की स्थापना 1940 में हुई थी तथा इसका पहले नाम (As Hindustan Aircraft) था परंतु 1964 में इसका नाम बदलकर HAL कर दिया गया। इसका मुख्यालय बैंगलोर, कर्नाटक में हैं। HAL के मौजूदा अध्यक्ष आर माघवन हैं।

6. हाल ही में फित्च रेटिंग ने वर्ष 2021 में भारत की GDP ग्रोथ कितनी रहने का अनुमान लगाया हैं?

A. 4.6%

B. 5.6%

C. 6.6%

D. 7.6%

Correct Answer: B ( 5.6% )

हाल ही में फित्च रेटिंग ने वर्ष 2021 में भारत की GDP ग्रोथ 5.6% रहने का अनुमान लगाया हैं। चालू वर्ष 2019-2020 के लिए इनके द्वारा भारत की GDP 4.6 का अनुमान हैं।

7 February 2020 Today Current Affairs in Hindi

7. हाल ही में किस राज्य के सैम्बो लापुंग ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता हैं?

A. पश्चिम बंगाल

B. असम

C. नागालैंड

D. अरुणाचल प्रदेश

Correct Answer: D ( अरुणाचल प्रदेश )

अरुणाचल प्रदेश के सैम्बो लापुंग ने कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय भारोत्तलन चैम्पियनशिप (national weightlifting championship 2020) में पुरुषो के 89 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता हैं।

8. हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किस शहर में नए बंदरगाह (पोर्ट) बनाने के लिए मंजूरी दी हैं?

A. अहमदाबाद

B. चेन्नई

C. केरल

D. महाराष्ट्र

Correct Answer: D ( महाराष्ट्र )

हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महाराष्ट्र के दहानु शहर में नए मेजर पोर्ट वधावन की स्थापना को मंजूरी दी हैं। यह नया बंदरगाह लैंड लॉर्ड (भू-स्वामित्व) मॉडल के आधार पर सुरू किया जाएगा। इस बन्दरगाह बनाने में 65000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत हैं। तथा इस बंदरगाह के बनने की पश्चात भारत दुनिया के टॉप 10 कंटेनर बंदरगाहों बाला देश बनने की सूची में शामिल हो सकता हैं।

GK Quiz on 7th Feb’2020 In Hindi (7 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. ग्लोबल एडवाइजरी फर्म, डफ एंड फेल्प्स के द्वारा जारी ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में कौन लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर रहे है?
क. अक्षय कुमार
ख. विराट कोहली
ग. सलमान खान
घ. दीपिका पादुकोण

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. विराट कोहली – ग्लोबल एडवाइजरी फर्म, डफ एंड फेल्प्स के द्वारा जारी ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर रहे है. विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 2019 में 39 फीसदी बढ़कर 1691 करोड़ रुपए पहुंच गई है. जबकि दुसरे स्थान पर 744 ब्रांड वैल्यू के साथ अक्षय कुमार है.

प्रश्‍न 2. केंद्र सरकार ने किस राज्य के वधावन में एक नए प्रमुख बंदरगाह की स्थापना को मंजूरी दे दी है?
क. गुजरात
ख. महाराष्ट्र
ग. पंजाब
घ. उत्तराखंड

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. महाराष्ट्र – केंद्र सरकार ने हाल ही में महाराष्ट्र के वधावन में एक नए प्रमुख बंदरगाह की स्थापना को मंजूरी दे दी है. इस बंदरगाह को भू-स्वामित्व मॉडल’ में विकसित किया जाएगा. इस परियोजना को लागू करने में इक्विटी भागीदारी 50 फीसदी के बराबर या इससे अधिक होगी.

प्रश्‍न 3. यूनेस्को ने भारत के किस शहर को “विश्व धरोहर शहर” का औपचारिक प्रमाण पत्र सौंप दिया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. जयपुर
घ. कोलकाता

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. जयपुर – यूनेस्को ने भारत के जयपुर शहर को “विश्व धरोहर शहर” का औपचारिक प्रमाण पत्र सौंप दिया है. यूनेस्को की महानिदेशक आंद्रे अजोले के मुताबिक, जयपुर के लोगो ने टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अमूल्य प्रयास किये है.

प्रश्‍न 4. भारत की किस राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से देश में पहली मौत होने पर कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया है?
क. गुजरात सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. महाराष्ट्र सरकार
घ. केरल सरकार

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. केरल सरकार – केरल सरकार ने कोरोना वायरस से देश में पहली मौत होने पर कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया है. जबकि कोरोना वायरस का तीसरे मामला भी केरल से सामने आया है. इससे पहले दोनों मामले में केरल के ही थे|

प्रश्‍न 5. 51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवॉर्ड्स में किस सिंगर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. गुरु रंधावा
ख. हनी सिंह
ग. रिहाना
घ. नेहा ककर

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. रिहाना – 51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवॉर्ड्स में सिंगर रिहाना को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. इससे पहले उन्होंने 9 बार की ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. वैरायटी के मुताबिक रिहाना पिछले 20 साल में सबसे कामयाब कलाकारों में से एक हैं.

प्रश्‍न 6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सहकारी बैंकों को किसके नियामक नियंत्रण के तहत लाने के लिए संशोधन को मंजूरी दे दी है?
क. आरबीआई
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. निति आयोग
घ. योजना आयोग

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. आरबीआई – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में सहकारी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियामक नियंत्रण के तहत लाने के लिए संशोधन को मंजूरी दे दी है. अब से सभी कॉपरेटिव बैंक को आरबीआई रेगुलेट करेगी.

प्रश्‍न 7. हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता किर्क डगलस का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 86 वर्ष
ख. 92 वर्ष
ग. 103 वर्ष
घ. 109 वर्ष

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. 103 वर्ष – 103 वर्ष की उम्र में हाल ही में हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता किर्क डगलस का निधन हो गया है. उन्होंने 6 दशकों तक हॉलिवुड पर राज किया है साथ ही वे अमेरिकी सिनेमा के गोल्डेन एरा के एक सफल अभिनेता रहे हैं.

प्रश्‍न 8. जगमोहन डालमिया के बेटे अविषेक डालमिया को किस क्रिकेट संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है?
क. पकिस्तान क्रिकेट संघ
ख. नेपाल क्रिकेट संघ
ग. बंगाल क्रिकेट संघ
घ. भूटान क्रिकेट संघ

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. बंगाल क्रिकेट संघ – इंडियन बिजनेसमैन जगमोहन डालमिया के बेटे अविषेक डालमिया को बंगाल क्रिकेट संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. वे 38 वर्षीय अविषेक सीएबी के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं. साथ ही वे सीएबी के 18वें अध्यक्ष बन गए है|

प्रश्‍न 9. भारत की दीपिका ने स्वीडन के इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. गोल्ड मेडल – भारत की दीपिका ने स्वीडन के इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. दीपिका ने जूनियर श्रेणी के 75 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वीडन के खिलाडी को हराकर गोल्ड मेडल जीता है.

प्रश्‍न 10. बिजनैस मैग्जीन सीईओ वर्ल्ड के द्वारा जारी दुनिया के सबसे महंगे देश की सूची में किस देश को पहला स्थान मिला है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. स्विट्जरलैंड
घ. अफगानिस्तान

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. स्विट्जरलैंड – अमेरिका की बिजनैस मैग्जीन सीईओ वर्ल्ड के द्वारा जारी दुनिया के सबसे महंगे देश की सूची में स्विट्जरलैंड को पहला स्थान मिला है. स्विट्जरलैंड की आबादी 86 लाख है. वही दुनिया के सबसे सस्ते देशों की सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान फिर अफगानिस्तान और तीसरे स्थान पर भारत है|

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण