महत्वपूर्ण शिलालेख एवं प्रशस्तियाँ

राजस्थान के महत्वपूर्ण शिलालेख एवं प्रशस्तियाँ

राजस्थान के महत्वपूर्ण शिलालेख एवं प्रशस्तियाँ
राजस्थान के महत्वपूर्ण शिलालेख एवं प्रशस्तियाँ

जैन कीर्तिस्तम्भ के लेख – चित्तौड के जैन कीर्तिस्तम्भ में उत्कीर्ण तीन अभिलेखों का स्थापनकर्ता जीजा था | इसमें जीजा के वंश तथा मंदिर निर्माण तथा दोनों का वर्णन करता है | ये 13 वी सदी के है |

श्रृंगी ऋषि का लेख – यह एक लिंग जी से कुछ दुरी पर श्रृंगी ऋषि नामक स्थान पर बरामदे में लगा हुवा है | यह महाराणा मोकल के समय का है |

रकणपुर प्रशस्ति – रणकपुर के चौमुख मंदिर के स्तम्भ पर उत्कीर्ण प्रशस्ति 1439 ई. की है इसमें मेवाड़ के राजवंश , धरणक सेठ के वंश एवं  उसके शिल्पी का परिचय मिलता है | इसमें बापा एवं कालभोज को अलग-अलग व्यक्ति बताया गया है | इसम महाराणा कुम्भा की विजयो एवं विरुदो का पूरा वर्णन है |

कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति ( दिसम्बर , 1460 ई. ) – यह चित्तौडगड किले के कीर्ति स्तम्भ में कई शिलाओ पर उत्कीर्ण है | अब केवल दो ही शिलाए उपलब्ध है | इस प्रशस्ति में गुहिल वंश का बापा से लेकर कुंभा तक की विस्तृत वंशावली एवं उनकी उपलब्धियों का वर्णन है | कुम्भा की विजयो का भी विस्तृत विवरण है | इसमें कुंभा के विरुदो के साथ-साथ उसके द्वारा रचित ग्रंथो एवं कुंभा द्वारा मालवा व गुजरात की सेनाओ को हराने का वर्णन है | इसमें इसके प्रशस्तिकार महेश भट्ट का भी वर्णन है | यह प्रशस्ति 15वीं सदी के राजस्थान की राजनीतिक , धार्मिक , सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्थति को समझने के लिए बहुत उपयोगी है |



कुंभलगड प्रशस्ति – यह कुंभल गड में प्राप्त हुई | इसमें 1460 ई. के आसपास की मेवाड़ की स्थिति की जानकारी है | यह शिलाओ पर उत्कीर्ण थी जो कुंभश्याम मंदिर ( कुंभल गड ) , जिसे अब मामदेव मंदिर कहते है , में लगाई गई है |

एकलिंगजी के मंदिर के दक्षिण द्वार की प्रशस्ति – यह माहाराणा रायमल द्वारा मंदिर के जीर्णोद्वार के समय  उत्कीर्ण की गई | इसमें मेवाड़ के शासको की वंशावली , तत्कालीन समाज की आर्थिक , सामाजिक , धार्मिक व नैतिक स्तर की जानकारी दी गई है | इसमें बापा के संन्यास लेने का वर्णन है |

सिवाना का शिलालेख – 1537 ई. का यह लेख राव मालदेव (जोधपुर ) की सिवाना विजय का सूचक है |

बीकानेर दुर्ग की प्रशस्ति – बीकानेर नरेश रायसिंह द्वारा यह गुनागड के निर्माण के बाद दुर्ग के एक पार्श्व में स्थापित की गई प्रशस्ति जिसमे दुर्ग के निर्माण की तिथि , राव बीका से लेकर राव रायसिंह तक के शासको की उपलब्धियों , रायसिंह की विजयो आदि का उल्लेख है  इसके रचियता जइता नामक जैन मुनि थे |

आमेर का लेख- 1612 ई. में इस अभिलेख के कछवाहा शासको – पृथ्वीराज से मानसिंह तक की वंशावली , मानसिंह की उपलब्धियों एवं जमुआरामगड के निर्माणों का उल्लेख है |

जगन्नाथराय प्रशस्ति – यह उदयपुर के जगन्नाथ मंदिर के काले पत्थर पर मई , 1652 में उत्कीर्ण किया गया | इसमें पूर्वार्द्ध में बापा से सांगा तक की उपलब्धियों का वर्णन है | इसमें हल्दीघाटी के युद्ध , महाराणा जगतसिंह के युद्धों , पुण्य कार्यो , इस मंदिर के निर्माण तथा प्रशस्ति के रचियता कृष्णभट्ट का भी विस्तृत वर्णन है |

राज प्रशस्ति – राजसमन्द झील की नौ चौकी की ताको में लगी 25 काले पाषाणों पर संस्कृत में उत्कीर्ण यह प्रशस्ति 1676 ई. में महाराजा राजसिंह द्वारा स्थापित कराई गई | यह पद्य मय है | इसका रचियता रणछोड़ भट्ट तैलंग था | प्रशस्ति में उल्लेख है की राजसमन्द झील का निर्माण अकाल रहत कार्यो के तहत किया गया था | इसमें बापा से लेकर राजसिंह तक के शासको की वंशावली व उपलब्धियों का वर्णन है | इसमें महाराणा अमरसिंह द्वारा मुगलों से की गई संधि का भी उल्ल्लेख है |



वैद्यनाथ मंदिर की प्रशस्ति – पिछोला झील के निकट सीमारसा गाँव में वैद्यनाथ मंदिर में स्थित यह प्रशस्ति 1719 ई. की है | इसमें बापा को हरित ऋषि की कृपा से राज्य की प्राप्ति का उल्लेख है |

घोसुण्डी शिलालेख – नगरी ( चित्तौड ) के निकट घोसुण्डी गाँव में प्राप्त |

नान्दसा युप स्तंभ लेख – यह भीलवाडा के निकट नान्दसा स्थान पर एक सरोवर में प्राप्त गोल स्तंभ पर उत्कीर्ण है |

मंडोर का शिलालेख – मंडोर की एक बावड़ी में शिला पर उत्कीर्ण इस लेख में 685 ई. के आसपास विष्णु एवं शिव की पूजा पर प्रकाश पड़ता है |

मानमोरी का लेख – मानसरोवर झील ( चित्तौड ) के तट के एक स्तंभ पर उत्कीर्ण इस लेख में अमृत मंथन का उल्लेख है | यह अभिलेख कर्नल जेम्स टाँड द्वारा इंगलैंड जाते समय समुद्र में फेक दिया गया था |

कणसवा का लेख – कोटा के निकट कणसवा गाँव शिवालय में उत्कीर्ण यह लेख 738 ई. का है |

चाकसू का लेख – चाकसू ( जयपुर ) में 813 ई. के इस लेख में यहाँ पर गुहिल वंशीय राजाओ की वंशावली दी गई है |

घटियाला के शिलालेख – 861 ई. के ये लेख जोधपुर के पास घटियाला में एक स्तम्भ पर उत्कीर्ण है | इनमे प्रतिहार नरेश कुकुक का वर्णन है | यह लेख संस्कृत में है |

नाथ प्रशस्ति – 971 ई. का यह लेख एकलिंग जी के मंदिर के पास लुकलीश मंदिर के पास प्राप्त हुआ | इसमें नगर एवं बापा , गुहिल तथा नरवाहन राजाओं का वर्णन है |

हर्षनाथ की प्रशस्ति- हर्षनाथ ( सीकर ) के मंदिर की यह प्रशस्ति 973 ई. की है | इस मंदिर का निर्माण आल्ल्ट द्वारा किये जाने का उल्लेख है | इसमें चौहान के वंशक्रम का उल्लेख है |

आर्थुणा के शिव मंदिर की प्रशस्ति – आर्थुणा ( बांसवाडा ) के शिवालय में उत्कीर्ण 1079 ई. के इस अभिलेख में बांगड़ के परमार नरेशो का अच्छा वर्णन है |

किराडू का लेख – किराडू ( बाड़मेर ) के शिव मंदिर में संकृत में उत्कीर्ण लेख जिसमे परमारों की उत्पत्ति ऋषि वशिष्ठ के आबू यज से बताई गई है |



बिजौलिया अभिलेख – बिजौलिया के पार्श्र्वनाथ मंदिर के पास एक चट्टान पर उत्कीर्ण 1170 ई. का यह शिलालेख जैन श्रावक लोलाक द्वारा बनवाया गया | इसमें सांभर व अजमेर के चौहानों को वत्सगौत्रीय ब्राहमण बताते हुए उनकी वंशावली दी गई है | इसका रचियता गुणभद्र है

चौहवा ( उदयपुर ) – एक मंदिर के बाहरी द्वार पर उत्कीर्ण 1273 ई. के इस शिलालेख में बापा रावल के वंशजो की कीर्ति का वर्णन है | इसमें उस समय की धार्मिक स्थिति की भी जानकारी मिलती है |

चित्तौड का शिलालेख – 1278 ई. का यह शिलालेख उस समय के गुहिल शासको की धार्मिक सहिष्णुतापूर्ण नीति को बताता है | इसमें शैव मतावलंबी होते हुए भी राज परिवार द्वारा जैन मंदिर के निर्माण हेतु अनुदान देने का वर्णन है |

Important Inscriptions and Testimonials of Rajasthan

अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक(Facebook) पर ज्वाइन करे Click Now


सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण