RNA कितने प्रकार के होते हैं? इनके कार्य बताइए।या राइबोसोमल आर०एन०ए० पर टिप्पणी लिखिए।

आरएनए की संरचना, प्रकार तथा उनके कार्य

RNA कितने प्रकार के होते हैं? इनके कार्य बताइए।या राइबोसोमल आर०एन०ए० पर टिप्पणी लिखिए।

RNA का पूरा नाम राईबोज न्यूक्लिक अम्ल होता (Ribose Nucleic Acid ) है। यह एकल पॉलीराईबोन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला (Single Polyribonucleotide Chain) का बना होता है। इसमें राईबोन्यूक्लियोसाइड (Ribonucleoside) तथा राईबोन्यूक्लियोटाइड  (Ribonucleotide) होते है।

राईबोन्यूक्लियोटाइड के प्रकार

आरएनए एकल पॉलीराईबोन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला का बना होता है। इसमें राईबोन्यूक्लियोसाइड तथा राईबोन्यूक्लियोटाइड होते है। राईबोन्यूक्लियोटाइड चार प्रकार के होते हैं-

  1. एडीनिलिक अम्ल
  2. ग्वानिलिक अम्ल
  3. साईटीडीलिक अम्ल
  4. युरिडीलिक अम्ल

किसी भी जीवित प्राणी के शरीर में आरएनए भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जितनी डीएनए। आरएनए शरीर में डीएनए के जीन्स को नकल कर व्यापक तौर पर प्रवाहित करने का काम करता है। इसके साथ ही यह कोशिकाओं में अन्य आनुवांशिक सामग्री पहुंचाने में भी सहायक होता है।

खोज तथा कार्य

आरएनए की खोज सेवेरो ओकोआ, रॉबर्ट हॉली और कार्ल वोसे ने की थी। आरएनए के महत्त्वपूर्ण कार्यों में जीन को सुचारू बनाना और उनकी प्रतियां तैयार करना होता है। यह विभिन्न प्रकार के प्रोटीनों को जोड़ने का भी कार्य करता है। इसकी कई किस्में होती हैं, जिनमें रिबोसोमल आरएनए, ट्रांसफर आरएनए और मैसेंजर आरएनए प्रमुख हैं। आरएनए की श्रृंखला फॉस्फेट्स और राइबोस के समूहों से मिलकर बनती है, जिससे इसके चार मूल तत्व, एडेनाइन, साइटोसाइन, गुआनाइन और यूरेसिल जुड़े होते हैं। डीएनए से विपरीत, आरएनए एकल श्रृंखला होती है, जिसकी मदद से यह खुद को कोशिका के संकरे आकार में समाहित कर लेता है।

आरएनए की संरचना, प्रकार तथा उनके कार्य
आरएनए की संरचना, प्रकार तथा उनके कार्य

3 types of rna and their functions

RNA तीन प्रकार का होता है :-

1. mRNA या संदेशवाहक RNA:-

mRNA या संदेशवाहक RNA प्रोटीन संश्लेषण के लिये केन्द्रक (Nucleus) में स्थित DNA से प्रोटीन संश्लेषण के स्थान तक सूचना प्राप्त करता हैं। mRNA का निर्माण DNA के रज्जु को टेम्पलेट के रूप में प्रयोग करके किया जाता है। जिसके कारण mRNA में पूरक क्षार (Complimentory Base) होते है। एक कोशिका में कुल RNA का 3-5% भाग t-RNA होता है।

प्रोकेरियोटिक कोशिकाओं में एक ही mRNA से एक से अधिक पॉलीपेप्टाइड श्रृंखलाओं (Polypeptide Chain) का निर्माण होता है। इसलिए इन mRNA को पॉलीसिस्ट्रोनिक (Polycistronic) RNA कहते है। जबकि युकेरियोटिक कोशिका में एक mRNA से केवल एक ही पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला बनाने के संश्लेषण के लिए सूचनाएँ होती है। जिसे मोनोसिस्ट्रोनिक (Monocistronic)  RNA कहते है।

2. tRNA या ट्रांसफर RNA:-

यह सबसे छोटा RNA है। जिसमें 75-95 राईबोन्यूक्लियोटाइड पाये जाते है। यह प्रोटीन के संश्लेषण के समय राइबोसोम के A-स्थल में अमीनो अम्ल का स्थानांतरण करता है। प्रत्येक 20 amino acids के लिए विशिष्ट tRNA होते है। प्रत्येक tRNA एक ही अमीनो अम्ल के लिये विशिष्ट होता है। और प्रोटीन संश्लेषण के लिए अमीनो अम्ल को कोशिका द्रव्य से  राइबोसोम में ले जाता है। अतः एक कोशिका में tRNA या ट्रांसफर RNA को घुलनशील (Soluble RNA) या Adaptor RNA भी कहा जाता है। एक कोशिका में कुल RNA का 16-18% भाग t-RNA होता है।

रोबर्ट हॉली ने tRNA की क्लोवर लीफ (Clover Leaf) संरचना प्रस्तुत की जिस के अनुसार tRNA में चार भुजाएँ होती है –

  • ग्राही भुजा (Acceptor Arm):-

इस भुजा से 5’ तथा 3’ सिरे होते है। 3’ सिरे पर CCA (साइटोसिन-साइटोसिन एडेनिन) क्षार होते हैं तथा 5’ सिरे पर G(ग्वानिन) होता है।। अमीनो अम्ल का कार्बोक्सिल समूह (-COOH) है। 3’ सिरे पर CCA के एडेनोसिन के द्वारा जुड़ता है।

  • प्रतिकोडॉन भुजा (Anticodon Arm):-

यह भुजा ग्राही भुजा के विपरीत भुजा होती है। इस पर तीन क्षार का एक विशेष अनुक्रम होता है।

जिसे प्रतिकोडॉन कहते है। ये प्रतिकोडॉन mRNA पर स्थित कोडॉन के पुरक होते है।

जैसे यदि mRNA पर AUG कोडॉन होते है तो tRNA UAG कोडॉन होंगे।

  • TψC भुजा (TψC Arm):-

यह भुजा tRNA को राइबोसोम से जोड़ने में सहायता करती है।

  • DHU भुजा (DHU Arm) :-

यह भुजा एंजाइम से जुड़ने में सहायता करती है। यह DHU का पूरा नाम डाइहाइड्रोयूरिडीन है, जो एक असामान्य क्षार है।

tRNA में कुछ असामान्य क्षार होते हैं जैसे इनोसिन (Inosine) व डाइहाइड्रोयूरिडीन (Dihydrouridine) आदि।

3. rRNA या राइबोसोमल RNA:-

rRNA राइबोसोम का एक घटक है। यह Ribosome का 80% भाग बनता है। राइबोसोम राइबोन्यूक्लियो प्रोटीन तथा rRNA से मिलकर बना होता है।। rRNA का संश्लेषण क्रोमोसोम के न्यूक्लिओलर आर्गनाइजर क्षेत्र में पायी जाने वाली राइबोसोमल जीनों में निहित सूचना से होता है।। एक कोशिका में पाये जाने वाले कुल RNA का 80% भाग rRNA होता है।

प्रोकेरियोटिक कोशिका, माइटोकांड्रिया, तथा लवक में 70s प्रकार का ribosome पाया जाता है। जो दो उप-इकाइयों 50s तथा 30s से मिलकर बना होता है।

50s राइबोसोम में 23s rRNA, 5s rRNA होता है। जबकि 30s राइबोसोम में 16s rRNA होता है।

23s rRNA में लगभग 3000 राईबोन्यूक्लियोटाइड, 5s rRNA में लगभग 120 राईबोन्यूक्लियोटाइड 16s rRNA 1500 राईबोन्यूक्लियोटाइड पाये जाते है।

युकेरियोटिक कोशिका में 80s प्रकार का ribosome पाया जाता है। जो दो उप-इकाइयों 60s तथा 40s से मिलकर बना होता है।

60s राइबोसोम में 28s, 5.8s तथा 5s rRNA होता है। जबकि 40s राइबोसोम 18s rRNA होता है। 28s rRNA में 5000 राईबोन्यूक्लियोटाइड, 5.8s rRNA में 160 राईबोन्यूक्लियोटाइड, 5s rRNA में 120 राईबोन्यूक्लियोटाइड पाये जाते है। जबकि 18s rRNA में 1800 राईबोन्यूक्लियोटाइड होते है।

rRNA संरचनात्मक अणु (Structural Molecule) है। जबकि tRNA तथा rRNA क्रियात्मक अणु (Functional Molecule) है।

राइबोसोम की इकाइयों व इनमें पाये जाने वाले rRNA को स्वेदवर्ग इकाई (Swedberg Unit) (S) द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। यह इन अणुओं की अवसादन दरों (Sedimentation Rate) को प्रदर्शित करते है।

3 types of rna and their functions:-

अन्य प्रकार के RNA:-

  • snRNA Small Nuclear RNA
  • scRNA Small Cytoplasmic RNA
  • Ribozyme RNA एंजाइम की भांति कार्य करता है।
  • miRNA MicroRNA
  • piRNA Piwi-interacting RNA
  • snoRNA Small Nucleolar RNA
  • hnRNA – Hetero Nuclear RNA

आरएनए की संरचना प्रकार तथा उनके कार्य

Biology Notes in Hindi

rna की संरचना एवं कार्य

trna ke karya , trna ka karya , rna ki sanrachna , trna के कार्य , trna की संरचना एवं कार्य , t rna m rna r rna के एक एक कार्य लिखिए , trna की संरचना, t rna ke karya , rna ke prakar , आर एन ए की संरचना 

अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक(Facebook) पर ज्वाइन करे Click Now

RNA कितने प्रकार के होते हैं? इनके कार्य बताइए।या राइबोसोमल आर०एन०ए० पर टिप्पणी लिखिए।या प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के RNA अणुओं का वर्णन कीजिए।या विभिन्न प्रकार के आर०एन०ए० का नाम लिखिए।

Answer :-

आर०एन०ए० के प्रकारRNA अधिक अणुभार वाली पॉलीन्यूक्लियोटाइड से मिलकर बना है।

यह DNA से भिन्न होता है क्योंकि इसमें डी-ऑक्सीराइबोज शर्करा के स्थान पर राइबोज शर्करा होती है और नाइट्रोजन बेस थाइमीन के स्थान पर यूरेसिल होता है। प्रत्येक कोशिका में RNA निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं

–1. सन्देशवाहक आर0एन0ए0 mRNA – इनका निर्माण केन्द्रक में उपस्थित DNA पर ट्रांसक्रिप्शन की क्रिया द्वारा होता है। ये कोशिका की कुल RNA का 3 – 5% होते हैं और इनका आणविक-भार 500 000 से 2 000 000 होता है।

केन्द्रक में DNA साँचे पर इनका निर्माण होता है। सन् 1961 में फ्रैंसिस जैकब Francis Jacob तथा जैक्यू मोनाड Jacques Monod ने इन्हें सन्देशवाहक RNA अणुओं का नाम दिया।

 कार्य – सन्देशवाहक RNA अणु केन्द्रक से बाहर कोशिकाद्रव्य में आ जाता है। यहाँ यह केन्द्रक से आदेश लेकर राइबोसोम पर विभिन्न प्रकार के प्रोटीन बनाता है।

2. राइबोसोमल आर0एन0ए0 rRNA – ये RNA के संरचनात्मक structural अणु होते हैं। यह कोशिका की कुल RNA का 80% होता है। rRNA केन्द्रक में DNA से उत्पन्न होता है।

तीनों प्रकार के RNA में यह सर्वाधिक समय तक क्रियाशील रहता है। प्रत्येक राइबोसोम का लगभग 65% भाग rRNA का तथा शेष 35% भाग प्रोटीन का होता है। कार्य – rRNA राइबोसोम्स की रचना में भाग लेते हैं।

यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करता है।

3.स्थानान्तरण आर0एन0ए0 tRNA or sRNA – यह कोशिका की कुल आर०एन०ए० का 15-18% होता है। यह कोशिकाद्रव्य में पाया जाता है। ये सबसे छोटे व घुलनशील अणु होते हैं; अतः इन्हें विलेय RNA अणु soluble RNA molecules भी कहते हैं।

इनको निर्माण केन्द्रक में DNA के साँचे DNA template पर होता है।

कार्य – ये विभिन्न प्रकार के अमीनो अम्लों को राइबोसोम्स पर लाते हैं जहाँ प्रोटीन का संश्लेषण होता है।

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण