CBSE Xth HINDI A SQP 2020 SOLUTIONS 01

CBSE CLASS 10 HINDI NOTES

CBSE Xth HINDI A SQP 2020 SOLUTIONS

खंड – ख
(व्यावहारिक व्याकरण)

(2) निर्देशानुसार उत्तर लिखिए

(क) कठोर होकर भी सह्रदय बनो। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
उत्तर- कठोर बनो परन्तु सह्रदय रहो।

(ख) यद्द्यपि वह सेनानी नहीं था पर लोग उसे कैप्टन कहते थे। (सरल वाक्य में बदलिए)
उत्तर- सेनानी न होने पर भी लोग उसे कैप्टन कहते थे।

(ग) बच्चे वैसे करते हैं जैसे उन्हें सिखाया जाता है। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
उत्तर- क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

(घ) सभी लोगों ने वह सुंदर दृश्य देखा। (रचना के आधार पर वाक्य भेद लिखिए)
उत्तर- सरल वाक्य

(3) निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए

(क) अनेक पाठकों ने पुस्तक की सराहना की। (कर्मवाच्य में बदलिए)
उत्तर- अनेक पाठकों द्वारा पुस्तक की सराहना की गई।

(ख) पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़े। (भाववाच्य में बदलिए)
उत्तर- पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं गया।

(ग) हर्षिता रोज अख़बार पढ़ती हैं। (कर्मवाच्य में बदलिए)
उत्तर- हर्षिता द्वारा रोज अख़बार पढ़ा जाता है।

(घ) मेरे द्वारा समय की पाबंदी पर निबंध लिखा गया। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
उत्तर- मैंने समय की पाबंदी पर निबंध लिखा।

(4) निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों का पदपरिचय लिखिए।

(क) आज भी भारत में अनेक अभिमन्यु हैं।
उत्तर- अभिमन्यु – जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्त्ता कारक।

(ख) प्रातः काल घूमने जाया करो ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे।
उत्तर- ताकि – समुच्चयबोधक अव्यय।

(ग) पिताजी कल ही तीर्थ यात्रा पर गए।
उत्तर- गए – अकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल, कर्तृवाच्य।

(घ) अनुराग ने काला कोट पहना हैं।
उत्तर- काला – गुणवाचक विशेषण, ‘कोट’ – विशेष्य, एकवचन, पुल्लिंग।

(5) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) ‘हास्य रस’ का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर- मातहिं पितहिं उरिन भये नीके।
गुरु ऋण रहा सोंच बड़ जी के।।

(ख) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए-
रे नृप बालक कालबस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार।।
उत्तर- रौद्र रस।

(ग) ‘वीर’ रस का स्थायी भाव क्या हैं ?
उत्तर- उत्साह।

(घ) ‘रति’ किस रस का स्थायी भाव है ?
उत्तर- श्रृंगार रस।

खंड – घ
(लेखन)

(11) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

  • (क) परिश्रम और अभ्यास – सफलता की कुंजी
  • प्रस्तावना
  • परिश्रम का महत्त्व
  • परिश्रम के अनुकरणीय उदाहरण
  • परिश्रम और अभ्यास से सफलता
  • उपसंहार

 

  • (ख) समाचार पत्र के नियमित पठन का महत्त्व
  • प्रस्तावना
  • ज्ञान का भंडार
  • पढ़ने की स्वस्थ आदत का विकास
  • जागरूकता
  • उपसंहार

 

  • (ग) युवा वर्ग का विदेशों के प्रति बढ़ता मोह
  • प्रस्तावना
  • विदेशों के प्रति बढ़ता आकर्षण
  • आर्थिक सम्पन्नता
  • बेहतर जीवन शैली
  • उपसंहार

 

(12) अपने क्षेत्र की नालियों तथा सड़कों की समुचित सफाई न होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।

अथवा-

आपकी कक्षा में एक नए अध्यापक पढ़ाने आए है जो कि बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। उनके विषय में परिचयात्मक सूचना देते हुए अपने मित्र को लगभग 80-100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

(13) ‘शिक्षा का अधिकार’ के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में इस अधिकार का लाभ उठाने के लिए एक विज्ञापन लगभग 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

अथवा-

‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से यात्रियों को भारत दर्शन यात्रा के लिए आमंत्रित करते हुए एक विज्ञापन 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *