एक्सेल में फॉर्मूला ऑपरेटर (Formula Operator in Excel)

MS Excel 2013 में फार्मूला बनाने के लिए ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है ऑपरेटर दो या दो से अधिक संख्याओं के बीच प्रयोग किया जाता है जो यह बताता है कि इन संख्याओं के बीच क्या प्रतिक्रिया होनी है अर्थात संख्याओं को जोड़ना है, घटाना है, गुणा करना है, भाग देना है या तुलना करनी है उदाहरण के लिए 26+78 मैं हमने दो संख्याओं के बीच मैं ‘+’ ऑपरेटर प्रयोग किया है जो हमें यह बता रहा है कि इन दोनों संख्याओं को जोड़ना है|

Types of Operator in MS Excel 2013:-

1. अंकगणितीय (Arithmetic)
2. तुलनात्मक ऑपरेटर (Comparison)
3. पाठ्य ऑपरेटर (Text operator)
4. संदर्भ ऑपरेटर (Reference operator)



ज्यादातर हम अंकगणितीय ऑपरेटर का प्रयोग करते हैं तथा विशेष कार्य में शेष ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है|

1. अंकगणितीय ऑपरेटर (Arithmetic operator)

MS Excel 2013 में अंकगणितीय ऑपरेटर का प्रयोग गणितीय कार्य करने के लिए किया जाता है जो निम्न प्रकार है
+           जोड़ना
_           घटाना
*            गुणा करना
/            भाग देना
%          प्रतिशत

arithmetic operator - एक्सेल में फॉर्मूला ऑपरेटर (Formula Operator in Excel)

दो या दो से अधिक संख्याओं के बीच कोई गणना करने के लिए इनका प्रयोग फार्मूला में सही स्थान पर किया जा सकता है इनका प्रभाव अंक गणित के नियमों के अनुसार ही होता है|

2. तुलनात्मक ऑपरेटर (Logical operator)

MS Excel 2013 में इन ऑपरेटर का प्रयोग दो वैल्यू के बीच आपस में तुलना करने के लिए किया जाता है जैसे
=            बराबर
>            बड़ा
>=         बड़ा या बराबर
<            छोटा
<=         छोटा या बराबर
<>         बराबर नहीं

comparison operators in excel - एक्सेल में फॉर्मूला ऑपरेटर (Formula Operator in Excel)

इन ऑपरेटर का प्रयोग सामान्यतः MS Excel 2013 में लॉजिकल फंक्शन के साथ किया जाता है|

3. पाठ्य ऑपरेटर (Text operator)

MS Excel 2013 में केवल एक ही ऐसा ऑपरेटर है “&” जिसका प्रयोग टेक्स्ट को जोड़ने के लिए किया जाता है उदाहरण के लिए यदि सेल B4 मैं “Aero” लिखा है और सेल B5 मैं “plane” लिखा है तो आप फॉर्मूला =B4&b5 का प्रयोग कर सकते हैं ऐसा करने पर आपको “Aeroplane” एक साथ लिखा हुआ मिल जाएगा|

text operator - एक्सेल में फॉर्मूला ऑपरेटर (Formula Operator in Excel)

4. संदर्भ ऑपरेटर (Reference operator)

MS Excel 2013 में सेल का संदर्भ देने के लिए संदर्भ ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है सबसे अधिक प्रचलित ऑपरेटर (: कोलन) है इसका प्रयोग किसी रेंज को बताने के लिए किया जाता है उदाहरण के लिए रेंज A4:D5 का अर्थ है सेल A4 से लेकर D5 के बीच आने वाले सभी सेल इसमें शामिल होंगे|
reference operator - एक्सेल में फॉर्मूला ऑपरेटर (Formula Operator in Excel)




एक्सेल में फॉर्मूला ऑपरेटर Formula Operator in Excel

अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक(Facebook) पर ज्वाइन करे Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण