वर्ष ईसवी सन् 2005 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

वर्ष ईसवी सन् 2005 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2005 का है।




 जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2062 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1927 है।

वर्ष ईसवी सन् 2005 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1 जनवरी – इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
  • 3 जनवरी – यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
  • 9 जनवरी –
    • अराफात को ‘फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।
    • पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।
  • 11 जनवरी –
    • यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।
    • रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
  • 14 जनवरी – जम्मू – कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।
  • 16 जनवरी – जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर पर शिंकजा कसने के लिए * [[एफ़.बी.आई. ने भारत से मदद मांगी।
  • 18 जनवरी –
    • सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आबंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
    • तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
  • 19 जनवरी – सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 20 जनवरी – कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद।
  • 23 जनवरी – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
  • 24 जनवरी –
    • आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
    • गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।
  • 25 जनवरी – महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।
  • 26 जनवरी –
    • गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
    • प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।
  • 28 जनवरी – पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
  • 29 जनवरी –
    • नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।
    • सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
  • 30 जनवरी –
    • वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।
    • इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
  • 31 जनवरी –
    • जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने।
    • बंग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।
  • 1 फ़रवरी – नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
  • 3 फ़रवरी – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
  • 6 फ़रवरी –
    • आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला जीती।
    • जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
  • 8 फ़रवरी – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
  • 10 फ़रवरी – सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
  • 11 फ़रवरी – पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।
  • 13 फ़रवरी – इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
  • 14 फ़रवरी – प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।
  • 15 फ़रवरी –
    • गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।
    • ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
  • 17 फ़रवरी – बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
  • 21 फ़रवरी – स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
  • 22 फ़रवरी –
    • ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
    • दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
  • 23 फ़रवरी – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 27 फ़रवरी – मारिया शारापोवा ने कतर ओपन खिताब जीता।
  • 28 फ़रवरी – मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।
  • 1 मार्च – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
  • 3 मार्च – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।



  • 9 मार्च – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
  • 15 मार्च – सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
  • 16 मार्च – संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
  • 19 मार्च – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 22 मार्च – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 25 मार्च – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
  • 28 मार्च – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
  • 31 मार्च – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
  • 1 अप्रैल – नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
  • 6 अप्रैल – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • 8 अप्रैल – वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
  • 9 अप्रैल – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
  • 13 अप्रैल – विश्वनाथन आनन्द को चौथी बार आस्कर मिला।
  • 14 अप्रैल – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 18 अप्रैल – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
  • 19 अप्रैल – जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।
  • 22 अप्रैल – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
  • 27 अप्रैल – टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
  • 30 अप्रैल – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
  • 1 मई – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
  • 5 मई – ब्रिटेन में मतदान, टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर।
  • 6 मई – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
  • 9 मई – मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
  • 10 मई – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
  • 11 मई – बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
  • 15 मई – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
  • 24 मई – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 27 मई – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
  • 1 जून – अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
  • 2 जून – भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
  • 3 जून – फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
  • 4 जून – लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।
  • 5 जून – ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 6 जून – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
  • 10 जून – भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 13 जून – ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
  • 14 जून – माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
  • 15 जून – जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
  • 19 जून – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
  • 20 जून – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
  • 21 जून – डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
  • 22 जून – पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
  • 24 जून – अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
  • 25 जून – अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • 27 जून – ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • 28 जून – रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
  • 29 जून – भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
  • 30 जून – ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
  • 3 जुलाई – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • 4 जुलाई – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
  • 6 जुलाई – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
  • 8 जुलाई – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
  • 10 जुलाई – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
  • 12 जुलाई – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
  • 15 जुलाई – श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
  • 18 जुलाई – मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
  • 19 जुलाई – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
  • 22 जुलाई – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
  • 23 जुलाई – मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
  • 24 जुलाई – कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
  • 26 जुलाई – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
  • 28 जुलाई – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
  • 31 जुलाई – उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
  • 1 अगस्त – सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
  • 6 अगस्त – दोनों देश सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत।
  • 7 अगस्त – इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 9 अगस्त – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
  • 13 अगस्त – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
  • 17 अगस्त – पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
  • 19 अगस्त – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
  • 21 अगस्त – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
  • 31 अगस्त – ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
  • 1 सितम्बर – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
  • 4 सितम्बर – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
  • 7 सितम्बर – तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
  • 9 सितम्बर – चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
  • 11 सितम्बर – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
  • 13 सितम्बर – सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
  • 21 सितम्बर – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 24 सितम्बर – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
  • 27 सितम्बर – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
  • 30 सितम्बर – समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
  • 1 अक्टूबर – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
  • 4 अक्टूबर – बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
  • 5 अक्टूबर – खुश मिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
  • 9 अक्टूबर – यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
  • 10 अक्टूबर – एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
  • 11 अक्टूबर – तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
  • 13 अक्टूबर – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
  • 16 अक्टूबर – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।
  • 18 अक्टूबर – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
  • 19 अक्टूबर – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
  • 21 अक्टूबर – सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई ‘वूमैन आफ़ द इयर’ चुनी गई।
  • 24 अक्टूबर – न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
  • 25 अक्टूबर – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • 26 अक्टूबर – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
  • 29 अक्टूबर – ‘आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
  • 31 अक्टूबर – फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
  • 1 नवम्बर – संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
  • 4 नवम्बर – संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
  • 7 नवम्बर – पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।
  • 8 नवम्बर – भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
  • 9 नवम्बर – फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
  • 10 नवम्बर – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
  • 12 नवम्बर – ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
  • 13 नवम्बर – आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न। दक्षेस का 14वाँ शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
  • 17 नवम्बर – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
  • 18 नवम्बर – प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित। ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु। उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।
  • 19 नवम्बर – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
  • 21 नवम्बर – श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2 दिसम्बर – पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
  • 5 दिसम्बर – एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
  • 8 दिसम्बर – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
  • 10 दिसम्बर – कजाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 15 दिसम्बर – ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
  • 18 दिसम्बर – भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
  • 19 दिसम्बर – अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
  • 22 दिसम्बर – ईरान ने जहरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
  • 23 दिसम्बर – वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
  • 24 दिसम्बर – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
  • 25 दिसम्बर – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
  • 31 दिसम्बर – सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।

वर्ष ईसवी सन् 2005 में जन्मे व्यक्ति

वर्ष ईसवी सन् 2005 में हुए निधन

  • 3 जनवरी – जे एन दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।
  • 12 जनवरी – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
  • 14 फ़रवरी – विद्यानिवास मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद।
  • 17 फ़रवरी – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
  • 30 मार्च – ओवी विजयन, भारतीय लेखक और कार्टूनिस्ट।
  • 28 मई – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
  • 16 जुलाई – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
  • 23 अक्टूबर – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।



  • 6 सितम्बर – मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
  • 12 दिसम्बर – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।

अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक (Facebook) पर ज्वाइन करे Click Now

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण