Current Affairs 18 February 2020 in Hindi

Current Affairs 18 February 2020 in Hindi

1. किस राज्य ने ‘योधावु’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च की है?
A. केरल
B. बिहार
C. झारखंड
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर – A. केरल

— केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने योधावु नामक मोबाइल ऐप लॉन्च की है। इस ऐप का उद्देश्य राज्य में नशीली दवाओं पर रोक लगाना है। इस ऐप को कोच्ची पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से लोग पुलिस को नशीली दवाओं के वितरण आदि की जानकारी दे सकते हैं।

2. आरबीआई का मौजूदा लेखा वर्ष क्या है?
A. जून—अगस्त
B. अप्रैल— मार्च
C. जुलाई—जून
D. जनवरी—दिसंबर
उत्तर – C. जुलाई-जून

— वर्तमान समय में आरबीआई का लेखा वर्ष जुलाई-जून है। केन्द्रीय बैंक के निदेशकों ने आरबीआई के लेखा वर्ष को सरकार के वित्त वर्ष (अप्रैल-मार्च) के साथ शुरू करने के लिए सुझाव दिया है। आरबीआई ने चिंतन के लिए इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को प्रेषित किया है।

3. 2020 फिल्मफेयर अवार्ड्स में किस बॉलीवुड फिल्म ने 13 पुरस्कार जीते?
A. गली बॉय
B. तास्कंद फाइल
C. शुभ मंगल ज्यादा सावधान
D. बाला
उत्तर – A. गली बॉय

— गली बॉय फिल्म ने 13 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया। इस फिल्म को 13 श्रेणियों में नामित किया गया था। इस फिल्म ने इन सभी 13 श्रेणियों में अवार्ड जीते। इससे पहले ब्लैक फिल्म ने 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीते थे। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रणवीर सिंह), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट) आदि का पुरस्कार जीता।

4. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
A. जयपुर
B. हैदराबाद
C. उदयपुर
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर — C. उदयपुर

— 17 फरवरी, 2020 को राजस्थान के उदयपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में 140 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें नाबार्ड, आरबीआई, बीमा कंपनियों आदि ने हिस्सा लिया। इस योजना में तीन प्रमुख प्रतिभागी हैं : राज्य सरकार, बैंकिंग सेक्टर और बीमा सेक्टर। सम्मेलन में मौजूद विशेषज्ञों के अनुसार इस योजना की सफलता के लिए इन तीनों प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

5. आर्थिक जनगणना कहां शुरू हुई है?
A. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
B. केंद्र शासित प्रदेश
C. गुवाहाटी
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर — A. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र

— सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने सातवीं आर्थिक जनगणना को शुरू कर दिया है। पहली बार इस जनगणना को डिजिटल प्लेटफॉर्म के द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने कॉमन सर्विस सेंटर नेटवर्क (CSCN) के साथ साझेदारी की है। दिल्ली 26वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है, जहां पर जनगणना को लॉन्च किया जा रहा है। अब तक 20 राज्यों तथा 5 केंद्र शासित प्रदेशों में आर्थिक जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है। दिल्ली में आर्थिक जनगणना को पूरा होने में तीन महीने का समय लगेगा। इसके लिए 1.5 लाख लोग 35 करोड़ से अधिक संस्थानों में जाकर डाटा एकत्रित करेंगे।

6. अटल भूजल योजना के लिए केंद्र सरकार ने किसके साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
A. एडीबी
B. आरबीआई
C. विश्व बैंक
D. विश्व व्यापार संघ
उत्तर — C. विश्व बैंक

— 17 फरवरी, 2020 को विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके द्वारा भूजल संस्थानों को मज़बूत किया जाएगा तथा भूजल संसाधनों ह्रास को रोकने के लिए प्रयास किये जायेंगे। राष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम (अटल भूजल योजना) के क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 78 जिलों को कवर किया जाएगा, इन जिलों का चयन भूमिगत जल के ह्रास के आधार पर किया गया है।

7. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए क्या कदम उठाया है?
A. कमेटी का गठन
B. समझौता
C. वार्ता
D. सभी
उत्तर — A. कमेटी का गठन 

— सुप्रीम कोर्ट ने शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए मध्यस्थों की नियुक्ति की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों से बात करना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि विरोध का कारण जो भी हो, सार्वजनिक सड़क को अवरुद्ध करना अच्छा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने शाहीनबाग में नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का पक्ष जानने के लिए दो वार्ताकार नियुक्त किए हैं। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन के नाम प्रदर्शनकारियों से बात करने हेतु वार्ताकार के रूप में नियुक्त किए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी, 2020 की तारीख तय कर दी है।

8. नाडा ने किस जेवलिन थ्रो खिलाड़ी पर चार साल का बैन लगाया है?
A. विजय सिंघानिया
B. अमित दहिया
C. राजू श्रीवास्तव
D. राकेश पताके
उत्तर — B. अमित दहिया

— राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने 17 फरवरी, 2020 को एतिहासिक फैसला सुनाते हुए जेवलिन थ्रो खिलाड़ी अमित दहिया पर चार साल का बैन लगा दिया है। अमित दहिया ने पिछले साल राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप के दौरान डोप नमूने के लिए अपनी जगह किसी और को भेज दिया था। हरियाणा के सोनीपत में 16 अप्रैल, 2019 को हुई राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अमित दहिया 68.21 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। नाडा के अधिकारियों ने इसके बाद अमित दहिया को डोप नमूने देने को कहा था, लेकिन अपनी जगह उन्होंने नूमना देने के लिए किसी और को भेज दिया।

9. भारत की आर्थिक विकास की दर के अनुमान में किस एजेंसी ने कमी की है?
A. विश्व बैंक
B. मूडीज
C. क्रिसल
D. इकोनॉमिक ग्रोथ फोरम
उत्तर — B. मूडीज

— अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.4% रहेगी। इससे पहले मूडीज ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान लगाया था। मूडीज के अनुसार पिछले दो वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर में कमी आई है। 2021 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.8% रहने का अनुमान लगाया गया है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस, मूडीज कॉरपोरेशन के अधीन एक अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। यह एजेंसी सरकारी व वाणिज्यिक इकाइयों द्वारा जारी बांड्स पर वित्तीय अनुसन्धान का कार्य करते हैं। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स तथा फिच ग्रुप के साथ मूडीज को विश्व की तीन सबसे बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना 1909 में की गई थी।

10. भारत में लिथियम के कितने टन का भंडार पाया गया है?
A. 2200 टन
B. 1700 टन
C. 2400 टन
D. 14,100 टन
उत्तर — D. 14,100 टन

— भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की है। मंड्या, कर्नाटक में बेंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। लिथियम एक दुर्लभ धातु है। इसका उपयोग मुख्य रूप से विद्युत् वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए किया जाता है। भारत में खोजा गया लिथियम का यह भंडार विश्व के अग्रणी लिथियम उत्पादकों के मुकाबले बहुत कम है। चिली 8.6 मिलियन टन, ऑस्ट्रेलिया 2.8 मिलियन टन तथा अर्जेंटीना 1.7 मिलियन टन का लिथियम उत्पादन करता है। 2019 में भारत ने 1.2 अरब डॉलर की लिथियम बैटरी का आयात किया। इसमें काफी वृद्धि हुई है। 2017 में भारत ने 384 मिलियन डॉलर मूल्य की लिथियम बैटरी का आयात किया था। भारत में लिथियम के भंडार बहुत कम हैं और वे भी भिन्न-भिन्न स्थानों पर हैं। इन भंडारों की सहायता से देश में स्वच्छ उर्जा की ओर कदम उठाया जा सकता है। भारत को विद्युत् वाहन निर्माण का हब बनाने के लिए 1.4 अरब डॉलर की योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

(18 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. निम्न में से किसने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन पर सहमति दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. योजना आयोग

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. सुप्रीमकोर्ट – सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन पर सहमति दे दी है. साथ ही कोर्ट ने कमांड पोस्‍ट के लिए भी महिलाओं को योग्‍य बताया है.

प्रश्‍न 2. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से देश की कौन सी निजी ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है?
क. पहली
ख दूसरी
ग. तीसरी
घ. चौथी

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. तीसरी – प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से देश की तीसरी निजी ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी की यात्रा पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया.

प्रश्‍न 3. भारत की किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 6-6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है?
क. गुजरात सरकार
ख. उत्तराखंड सरकार
ग. हरियाणा सरकार
घ. केरल सरकार

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. हरियाणा सरकार – हरियाणा सरकार ने हाल ही में ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 6-6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वालो को तीन करोड़ रूपये देने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 4. हाल ही में सीडीएस जनरल ________ ने पेनिन्‍सुला कमान बनाने की घोषणा की है?
क. संजय बांगर
ख. सुमित नांगल
ग. सुदीप शर्मा
घ. बिपिन रावत

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. बिपिन रावत – हाल ही में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पेनिन्‍सुला कमान बनाने की घोषणा की है और संयुक्त कमांड के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लिए थिएटर कमांड का गठन भी किया जाएगा |

प्रश्‍न 5. भारत के किस राज्य में देश की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस शुरू की गयी है?
क. केरल
ख. महाराष्ट्र
ग. गुजरात
घ. बिहार

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. महाराष्ट्र – महाराष्ट्र राज्य में मुंबई और पुणे के बीच हाल ही में देश की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस शुरू की गयी है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा का उद्घाटन किया है. इस इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस में 43 लोगों के बैठने का स्थान है.

प्रश्‍न 6. ओडिशा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है?
क. 2 प्रतिशत
ख. 5 प्रतिशत
ग. 7 प्रतिशत
घ. 10 प्रतिशत

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. 5 प्रतिशत – ओडिशा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते ने 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. ओडिशा सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ होगा. यह नियम 01 जनवरी 2020 से लागू होगा.

प्रश्‍न 7. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने किस एप्प के माध्यम से दस्तावेजों के आदान-प्रदान पर सरकारी कार्यालयों में प्रतिबंध लगा दिया है?
क. गूगल
ख. फेसबुक
ग. वॉट्सएप
घ. ट्विटर

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. वॉट्सएप – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने हाल ही में वॉट्सएप एप्प के माध्यम से दस्तावेजों के आदान-प्रदान पर सरकारी कार्यालयों में प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने यह फैसला गोपनीय जानकारी लीक होने से बचने के लिए लिया है.

प्रश्‍न 8. फाफ डुप्लेसिस ने किस क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है?
क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ख. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
ग. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
घ. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम – फाफ डुप्लेसिस ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है. फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज 1-3 से हार गयी है|

प्रश्‍न 9. दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए किसने मध्यस्थों की नियुक्ति की है?
क. केंद्र सरकार
ख. निति आयोग
ग. योजना आयोग
घ. सुप्रीम कोर्ट

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. सुप्रीम कोर्ट – दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थों की नियुक्ति की है. कोर्ट ने कहा है की विरोध का कारण जो भी हो, सार्वजनिक सड़क को अवरुद्ध करना अच्छा नहीं है.

प्रश्‍न 10. 18 फ़रवरी 1965 को इनमे से कौन सा देश युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ था?
क. इंडोनेशिया
ख. मालदीव
ग. द गांबिया
घ. यूगांडा

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. द गांबिया – 18 फ़रवरी 1965 को द गांबिया देश युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ था. द गांबिया पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है|

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण