राजस्थान की जनजातियाँ व उनकी संस्कृति

राजस्थान की जनजातियाँ व उनकी संस्कृति

What is the - राजस्थान की जनजातियाँ व उनकी संस्कृति
राजस्थान की जनजातियाँ व उनकी संस्कृति




  • राजस्थान में सर्वाधिक जनसँख्या मीणा जनजाति है | इसके पश्चात क्रमश: भील, गरासिया और शहरिया है | राजस्थान में सबसे प्राचीन जनजाति भील है |
  • भारत सरकार में आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति की सूची मेंशामिल जनजाति शहरिया है | राजस्थान की जनजातियों की सर्वाधिक संख्या उदयपुर में और न्यूनतम बीकानेर है |
  • राजस्थान में जनजातियों की संख्या का सर्वाधिक अनुपात बॉसवाडा और न्यूनतम नागौर में है |
  • राज्य की कुल जनसँख्या में जनजाति का अनुपात 13.5% है |

भील-जनजाति

  • वनपुत्र- कर्नल जेम्स टॉड ने भीलो को वनपुत्र कहा है |
  • फाईरे-फाईरे- भीलो का रण घोष |
  • कू- भीलों के घर को कू कहा जाता है |
  • फला- भीलों के घरो के छोटा समूह फला और बड़ा समूह पाल कहलाता है |
  • गमेती – भीलों के गाँवों के मुखियां को गमेती कहा जाता है |
  • मावडी – भील महुआ पेड़ से कच्ची शराब बनाकर पीते है |
  • कायटा – भीलो द्वारा किया जाने वाला मृत्यु भोज कायटा कहलाता है |
  • टोटम – भीलों के कुलदेवता को टोटम कहा जाता है |
  • खोयतु- भील पुरुष कमर में खोयतु या डेपाडा पहनते है और ऊपर अंगरखी या बंड़ी पहनते है तथा सिर पर पोतिया बांधते है |
  • फालु- भील पुरुष का अंगोछा फालु कहलाता है |
  • भराडी – इस लोकदेवी का चित्र विवाह के समय दीवार पर बनाया जाता है |
  • चीरा बावसी – भीलों के झोपड़े हो कहते है |
  • छेड़ा फाड़ना – पति द्वारा पत्नी की ओडनी का पल्लू फाड़कर तलाक देना |
  • टापरा- भीलों के झोपड़े को कहते है |
  • डागला – भीलों का मचाननुमा छपरा, जिसके ऊपर अनाज या चारा सुखाते है |
  • ढालिया- भीलों के घरों के बहार का बरामदा |
  • चिमाता – पहाड़ी भागों में वनों को जलाकर की जाने वाली कृषि |
  • दजिया- मैदानी भागों में वनों की जलाकर की जाने वाली कृषि |
  • लोकाई – आदिवासियों का मृत्युभोज |
  • हाथीवेडो – पीपल या बांस के पेड़ को साक्षी मानकर विवाह करने की भीलों में प्रचलित प्रथा |
  • भगोरिया – भीलों का त्योहार, इस अवसर पर युवक जीवन साथी चुनते है |
  • पाखरिया – सैनिक के घोड़े को मारने वाला भील |
  • डाम देना – बीमार व्यक्ति को गर्म घातु से दागकर इलाज करना |
  • हमसीढो – भील स्त्री-पुरुषो द्वारा गाये जाने वाला सामूहिक गीत |

मीणा जनजाति

  • अर्थ – मीणा का शाब्दिक अर्थ है – मत्स्य या मीन (मछली) है |
  • मीणा पुराण – यह ग्रन्थ मुनि मगनसागर ने लिखा |
  • लीला-मोरिया संस्कार – मीणाओं में प्रचलित विवाह से संबंधित संस्कार |
  • जयपुर- मीणा जनजाति की सर्वाधिक जनसँख्या जयपुर जिले में है |
  • बुझ देवता – मीणाओं के कुल देवता |
  • झगड़ा राशी – युवती को भगाकर विवाह करने वाले पुरुष से पंचायत द्वारा वसूला गया मुआवजा |
  • बड़ालिया – माता-पिता द्वारा तय विवाह संबंधो में मध्यस्थता करने वाले फूफा या मामा को कहते है |
  • किकमारी – संकट के समय मुँह पर हथेली लगाते हुए जोर से चिल्लाना |
  • गेली- मीणा युवको के गेर खेलने की लकड़ी को कहते है |

गरासिया जनजाति

  • तीसरा स्थान – राज्य में तीसरी सबसे बड़ी जनसँख्या वाली जनजाति है |
  • आबूरोड क्षेत्र – गरासियों का मू स्थान है | गरासिये सिरोही व उदयपुर में रहते है |
  • ताणना विवाह – गणगौर मेले से लड़का लडकी को भगाकर ले जाता है | पत्पश्चात पंचों द्वारा निर्धारित दापा वर पक्ष चुकाता है |
  • मौरिबंधिया विवाह – ब्राहमण की उपस्थिति में चंवरी में फेरे लेकर किया जाने वाला विवाह |
  • खेवणा (नाता) विवाह – विवाहित स्त्री किसी पुरुष के साथ भाग जाती है और प्रेमी उसके पति को दण्ड राशी देता है |
  • पहरावना विवाह – ब्राह्मण की अनुपस्थिति की किया गया विवाह |
  • छेड़ा छुट- पति द्वारा दण्ड चुकाकर पत्नी की तलाक देने की प्रथा |
  • जीवित नाता – कोई पुरुष किसी भी स्त्री के पति को राशी देकर उससे विवाह कर सकता है |
  • घेर – गरासिया के घर को घेर और घरों के समूह को फालिया कहते है |
  • सहलोत- गरासिया के गाँव का मुखिया |
  • मोर- मोर को आदर्श पक्षी मानते है और सफेद पशुओं को पवित्र मानते है |
  • आखातीज- गरासिया ने नववश की शुरुआत इसी दिन से होती है |
  • सोहरी- गरासिया के अनाज भण्डार की कोठी |
  • हुरे- मृत गरासियों के स्मारक |
  • कान्धिया- मृत्यु के बाहरवें दिन रिश्तेदारों में मांस व मक्के की दलिया खिलाना |
  • भाखर बावसी- गरासियों की लोकप्रिय देवता |
  • मनखारों मेलों – आबुरोड के सियावा में गरासियों का सबसे बड़ा मेला |
  • झुलकी – गरासिया स्त्री व पुरुषो का कमीज जैसा वस्त्र |
  • हारी भावरी- गरासियों में प्रचलित सामूहिक कृषि पद्दति |




सहरिया जनजाति

  • निवास- सहरिया जनजाति बांरा जिले की शाहबाद व किशनगंज तहसीलों में रहती है |
  • धारी संस्कार- मृत्यु के तीसरे दिन अस्थियों व राख एकत्र कर पुर्जन्म का शकुन देखकर सीताबाडी में बाणगंगा में अस्थि विसर्जन करना |
  • सहरियों का कुंभ- सीताबाड़ी के मेले को कहते है |
  • कोतवाल – सहरियों के मुखिया को कहते है | इसकी बस्ती सहराना एवं गाँव शहरोल कहे जाते है |
  • टापरी – सहरियों का घास फूस का घर |
  • गोपना – जंगलों में पेड़ों पे सहरियों की मचाननुमा झोंपड़ी को गोपना/कोरुआ/टोपा कहते है |
  • कोडिया- सहरिया पुरुष कमर में पंछा व ऊपर सलूका पहनते है और सिर पर खपटा बांधते है |
  • रेजा- सहरिया स्त्रियाँ का विशेष वस्त्र |
  • गोदना- सहरिया महिलांए गोदना गुदवाती है किन्तु पुरुषों के लिए वर्जित है |
  • लेंगी- सहरिगों के गेर नृत्य को लेंगी कहते है | इसमें स्त्री-पुरुष साथ में नृत्य नहीं करते है |

डामोर जनजाति

  • निवास- अधिकाँश डामोर डूंगरपुर की सीमलवाडा पंचायत समिति क्षेत्र में निवास करते है |
  • मुखी- डामोर जनजाति का मुखिया
  • गहने- डामोर पुरुष भी स्त्रियों की भांति गहने पहनते है |
  • झेला बावसी का मेला – गुजरात का यह मेला दामोरों का मुख्य मेला है |
  • व्यवसाय- डामोरो का मुख्य व्यवसाय कृषि है |
  • एकाकी परिवार- डामोर जनजाति में संयुक्त परिवार नहीं होते है |

सांसी जनजाति

  • खानाबदोश – सांसी भरतपुर जिले की घुमक्कड़ जाति है |
  • विधवा विवाह- इसमें विधवा विवाह प्रतिबंधित है और अवैध सम्बन्धो के लिए कठोर दण्ड दिया जाता है |
  • खानपान- सांसी लोमड़ी व सांड का मांस और शाराब पंसद करते है |
  • कुकडी की रस्म- विवाह के अवसर पर सांसी युवती द्वारा दी गई चारित्रिक परीक्षा |

कथौडी जनजाति –

  • निवास- मुख्यत: हाडौती क्षेत्र में है |
  • भोपा- कथौडी समुदाय का मुखिया |
  • खोलरा- इनका घास-फूस के बना झोपड़ा |
  • फड़का- कथौडी महिलाओं की मराठी अंदाज की साडी |
  • प्रिय पेय- शराब इनका पेय पदार्थ है और स्त्रियाँ भी पुरुषो के साथ शराब पीती है |
  • आराध्य देव – कंसारी माता , भारी माता, डूंगर देव, वाध्यदेव, गागदेव |
  • वाध्य यन्त्र- तारपी, घोरिया, पखरी, भालीसर

कंजर जनजाति

  • निवास- मुख्तय: हाडौती क्षेत्र में है |
  • पटेल- कंजर जनजाति का मुखिया |
  • हाकम रजा का प्याला – इसे पीकर कंजर झूठी कसम नहीं खाते है |
  • मृत्यु संस्कार- इनमे मरते हुए व्यक्ति के मुँह में शराब की बुँदे डालने और शव को गाड़ने का रिवाज है |
  • पाती माँगना- चोरी,डकैती के लिए जाने से पूर्व देवता से आशीर्वाद लेना पाती मांगना कहलाता है |
  • चकरी नृत्य- कंजर बालाओं द्वारा किया जाने वाला तेज गति का नृत्य | इनमे धाकड़ नृत्य, घोड़ी नृत्य और लहरी नृत्य भी प्रसिद्ध है |
  • जोगनियाँ माता – इनकी कुलदेवी चित्तौडगढ़ की जोगनियाँ माता है |

 



सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण