Chapter 2 गुलाब सिंह – KSEEB Solutions

Chapter 2 गुलाब सिंह – KSEEB Solutions

गुलाब सिंह Questions and Answers, Notes, Summary

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
किस कारण से बालक का खाना बंद कर दिया गया?
उत्तर:
बालक की बीमारी के कारण उसका खाना बंद कर दिया गया था।

प्रश्न 2.
बहन ने भाई को क्या खिला दिया ?
उत्तर:
बहन ने भाई को गुड़ और चने खिला दिया।

प्रश्न 3.
शहर में क्यों आतंक छा गया ?
उत्तर:
झंडे का भारी जुलूस बादशाह की आज्ञा के कारण न निकला तो शहर में आतंक छा गया।

प्रश्न 4.
थाली में क्या जल रहा था ?
उत्तर:
थाली में एक दिया जल रहा था।

प्रश्न 5.
‘झंडा किससे बना?
उत्तर:
झंडा बहन की पुरानी ओढनी से बना।

प्रश्न 6.
बहन ने क्या थाम लिया?
उत्तर:
बहन ने झंडा थाम लिया।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए ।

प्रश्न 1.
भाई को बहन कैसे विदा करती है ?
उत्तर:
बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाया, चावल विखराकर आरती भी उतारी। तब भाई ने बहन के पैर छूकर विदा ली। बहन ने भाई के सिर पर हाथ फेरकर बलैयाँ ली। कहानियों की राजकुमारी की तरह बहन ने भाई को विदा करती है।

प्रश्न 2.
भाई को गिरते देखकर बहन ने क्या किया ?
उत्तर:
बहन ने भाई को गिरते देखकर दौड पडी। भाई का शरीर खून से लथपथ था। बहन ने भैया। भैया। कहकर पुकारती रही।

III. जोडिए ।

1. बालक सारे घर का       तुम थक जाओगी।
2. भाई खून से                  दुलारा था।
3. बडी दूर जाना है          लथपथ पड़ा था।
उत्तर:
जोडना :
1. बालक सारे घर का        दुलारा था।
2. भाई खून से              लथपथ पड़ा था।
3. बडी दूर जाना है        तुम थक जाओगी।

IV. वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।

प्रश्न 1.
जुलूस
उत्तर:
मैसूर में हर साल दशहरे का जुलूस निकलता है।

प्रश्न 2.
आभामंडल
उत्तर:
आकाश के चारों तरफ आभामंडल रहता है।

प्रश्न 3.
आतंक
उत्तर:
जनता में मन में चोर का आतंक है।

प्रश्न 4.
हुक्म
उत्तर:
घर में पिताजी का हुक्म चलता है।

V. संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के अलग-अलग लिखिएः

जूलूस, वह, माँ, बादशाह, गुलाबसिंह
बहन, उसे, भैया, अपने, इन, झंडा
सिपाही, लोग, उन्होंने, गोली, खून ।
उत्तर:
संज्ञा – माँ, बादशाह, गुलाबसिंह, बहन, भैया, झंडा, सिपाही, लोग, गोली, खून
सर्वनाम – वह, उसे, अपने, इन, उन्होंने ।

VI. विशेषण शब्द छाँटकर अलग लिखिए :

  1. काला कुत्ता भौंक रहा है।
  2. तोता, हरे रंग का है।
  3. वह पीला पपीता खा रहा है।
  4. सुंदर लडकी खूब गाती है।

उत्तर:

  1. काला
  2. हरे
  3. पीला
  4. सुंदर

VII. अनुरूपता :

  1. त्रिधारा : कविता :: बिखरेमोती :  ________
  2.  रानी : राजा :: बेगम :  ________
  3. अंगूर : फल :: गुलाब :  ________
  4. दीया : दीप :: पताका : ________

उत्तर:

  1.  त्रिधारा : कविता :: बिखरेमोती :   कहानी
  2.  रानी : राजा :: बेगम :    बादशाह
  3. अंगूर : फल :: गुलाब :   फूल
  4. दीया : दीप :: पताका :   झंडा ।

VIII. अन्य लिंग शब्द लिखिए :

  1.  बादशाह
  2.  राजा
  3. पिता
  4. लेखक
  5.  देवी
  6. बहन

उत्तर:

  1. बादशाह – बेगम
  2. राजा – रानी
  3.  पिता – माता ।
  4. लेखक – लेखिका
  5. देवी – देव
  6. बहन – भाई

IX. अन्य वचन रूप लिखिए ।

  1. झंडा
  2. दरवाजा
  3. ओढनी
  4. कहानी
  5. डंडा
  6. थाली

उत्तर:

  1. झंडा – झंडे
  2. दरवाजा – दरवाजे
  3. ओढनी – ओढनियाँ
  4. कहानी – कहानियाँ
  5. डंडा – डंडे
  6. थाली – थालियाँ

X. समानार्थक शब्द लिखिए ।

  1.  ……………  – समीप – ……………
  2.  …………… – खून – ……………
  3.  झंडा – ……………  – ……………
  4.  संतोष – …………… – ……………

उत्तर:

  1. पास – समीप – नजदीक
  2. रक्त – खून – लहू
  3. झंडा – ध्वज – पताका
  4. संतोष – आनंद हर्ष

XI. उचित शब्द से खाली स्थान भरिए ।

  1. बड भारी जुलूस …………… था।   (निकलना, निकलना)
  2. वह सारे घर का दुलारा ……………।  (था, थी)
  3. झंडे की तैयारी होने …………… ।  (लगा, लगी)
  4. लोग भागे …………… ।  (आया, आए).

उत्तर:

  1. बड भारी जुलूस निकलना था।
  2. वह सारे घर का दुलारा था ।
  3. झंडे की तैयारी होने लगी ।
  4. लोग भागे आए ।

XII. खाली जगह भरिए ।

1 मिलना मिलाना ________
2 देखना ______ दिखवाना
3 खाना ______ खिलवाना
4 ______ बिठाना ______
5 घूमना घुमाना ______

उत्तर:

1 मिलना मिलाना मिलवाना
2 देखना दिखाना दिखवाना
3 खाना खिलाना खिलवाना
4 बैठना बिठाना बैठवाना
5 घूमना घुमाना घुमवाना

XIII. नये शब्द बनाकर लिखिए।

अनपढ, अनदेखा, अनसुनी, अनबन, अनमोल
बेहोश, बेशक, बेदाग, बेरहम, बेखबर
सुकर्म, सुगम, सुपुत्र, सुनयन, सुयश

गुलाब सिंह Summary in Hindi

गुलाब सिंह पाठ का सारांश:

जब किसी की अमर कहानी कहते हैं तो उसके लिए दिन और तारीख की आवश्यकता नहीं पड़ती।  गुलाब सिंह छोटा बालक था। उसके घर में माँ बाप और उसकी एक गुडिया जैसी बहन थी। वह घर का दुलारा था।

एक दिन बालक गुलाब सिंह बीमार पडा तो उसकी माँ ने उसे खाना नहीं दिया। लेकिन वह खाना माँगने लगा तो छोटी बहन सह नहीं सकी। वह चुपके से गुड और चने को भाई के लिए चुराकर लायी। और उसे खिलाया। अपने भाई की खुशी के लिए बहन ने माँ-बाप के गुस्से को भी तैयार सहने के लिए तैयार थी। भाई ने भी गुड और चने की बात को किसी से न कही। भाई की बीमारी दूर हो गयी। लेकिन उसके मन पर बहन के प्रेम का असर पडा।  उसके मन- पर माँ-बाप, बहन की कई बातों के प्रभाव पडे थे। वह उनसे कभी उनसे लडता और  जगडता भी तो आँसू और मन के रंग उसके मन पर असर या चित्रों को धुला नहीं सकते थे।

एक दिन एक उमंग की हवा बही जो मुरझाए हुए दिलों में फिर से उमरग और जान आयी। उस दिन अपने देश के झंडे का जुलूस निकलने वाला था। लेकिन बादशाह ने जुलूस न निकले की आज्ञा दी थी। वह बादशाह बहुत अत्याचारी था। क्योंकि हमारा देश बादशाह का गुलाम था।  भाई बहन दोनों मिलकर देश के झंडे को पहराने के लिए निश्चय किया। बहन अपनी पुरानी ओढनी फाडकर झंडा बनाकर लाल-हला रंग चढाया। भाई ने झंडा लेकर चला तो बहन भी उसके साथ चलने को तैयार हुई।  बहन ने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी। भाई के चेहरे के चारों तरफ रोशनी देखकर खुश हुई। भाई ने बहन के पैर छूकर विदा ली।

भाई ने झंडा लेकर चला तो बहन दरवाजे पर खड़ी देखती रही। कुछ दूर जाने पर बादशाह के सिपाहियों ने झंडेवाले बाल को रोका। वह न रुका तो उन्होंने गोली चलायी। बालक गिर पडा पर झंडा पर झंडा न गिरा। कोई उसके पास न आया तो उसकी बहन दौडकर आयी।  भाई का शरीर खून से लथपथ था। बहन ने भाई को पुकारा तो भाई ने उसे झंडा दिया। बहन ने झंडा थाम लिया। भाई मर गया था।  बहन बहुत रोयी पर उसके हाथ से झंडा न छूटा। बादशाह के सिपाही चले गये। लोग भागकर भाई के पास आये और उसका शरीर उठा लिया। अंत में जुलूस निकला और बड़ी शान से झंडा फहराया। वह बालक गुलाब सिंह था जो देश के लिए अपने प्राण त्याग दिया। उसने अपने देशभक्ति, देशप्रेम औरत्याग की सुगंध बिखराकर चला गया।

Chapter 2 गुलाब सिंह – KSEEB Solutions

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण