ऑपरेशन/अभियान/ युद्धाभ्यास

ऑपरेशन/अभियान/ युद्धाभ्यास

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इन्कुवेरिन -2017’

भारत और मालदीव के मद्य आठवा सयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इन्कुवेरिन -2017’ बेलागवी कर्नाटक में 15-28 दिसम्बर 2017 के मध्य संपन्न हुआ |

यह 14 दिवसीय अभ्यास भारतीय सेना एवं मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ( MNDF ) के मध्य वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है | जिनका आयोजन वर्ष 2009 से भारत एवं मालदीव में पर्यायक्रमिक वार्षिक आधार पर किया जाता है | अभ्यास का उद्देश्य अर्द्धशहरी क्षेत्रो में आतंक विरोधी अभियान हेतु दोनों देशो की अंतरक्षमता बढाना है | अभ्याश में भारतीय सेना का नेतृत्व मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के जवानो ने किया | अभ्यास का 7 वां संस्करण वर्ष 2016 में कधधू, लामू एटोल, मालदीव में आयोजित किया गया था  |

फ्लैग-4, 2017

अमेरीका, यूनाइटेड किंगडम, फ़्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओ के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्लैग-4, 2017’ का आयोजन अबुधाबी, युएई में 4 दिसम्बर 2017 से किया गया इस दो सप्ताह लम्बे संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य मुकाबला दक्षता में वृद्दि करना, अधिक रण भूमि विशेषज्ञता हासिल करना और भाग लेने वाले दलों के बीच सैन्य अवधारणाओ को एकजुट करना था |

संयुक्त युद्धाभ्यास ‘अजेय वारियर- 2017’

भारत एवं ब्रिटेन की सेनाओ के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्याश ‘अजेय वारियर- 2017’ 1 से 14 दिसम्बर 2017 के मध्य संपन्न हुआ | 14 दिवसीय इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन राजस्थान की महाजन फिल्ड फाइरिंग रेंज में किया गया यह दोनों देशो के बीच तीसर संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास था. अभ्यास में भारतीय सेना की राजपुताना रायफल की 20 बटालियन एवं ब्रिटेन की प्रथम बटालिन रॉयल एन्गिल्कन रेजिमेंट के जवानो ने आतंकवाद से मुकाबले के अनुभव साझा किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *