रोहतासगढ़ बिहार




रोहतासगढ़ बिहार
%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25A4%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25A2%25E0%25A4%25BC - रोहतासगढ़ बिहार
विवरण ‘रोहतासगढ़’ बिहार स्थित एक प्राचीन ग्राम है। यहाँ का क़िला भारतीय इतिहास में काफ़ी प्रसिद्ध रहा है।
राज्य बिहार
जनश्रुति माना जाता है कि राजा हरिश्चंद्र के पुत्र ‘रोहिताश्व’ के नाम पर ही इसका रखा गया था।
संबंधित लेख बिहार, बिहार की संस्कृति, शेरशाह सूरी
अन्य जानकारी मध्य काल में रोहतासगढ़ का दुर्ग भारतके सुदृढ़तम क़िलों में गिना जाता था और अपनी स्थिति के कारण “बंगाल का दूसरा नाका” कहलाता था।

रोहतासगढ़ बिहार में कैमूर पहाड़ी और सोन नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन ग्राम है, जो अपने इतिहास प्रसिद्ध दुर्ग के लिए प्रसिद्ध है। लोकश्रुति है कि महाराज हरिश्चन्द्र के पुत्र रोहिताश्व के नाम पर इसका नामकरण हुआ था। प्राचीन काल में इनका एक मंदिर भी यहाँ स्थित था, जिसे मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब के शासन काल में तुड़वा दिया गया था।

  • रोहतासगढ़ से बंगाल के महासामंत शशांक (7वीं शती ई.), जो महाराज हर्ष के समकालीन था तथा जिसने हर्ष के भाई राज्यवर्धन का युद्ध में वध किया था, का एक अभिलेख प्राप्त हुआ था।
  • मध्य काल में रोहतासगढ़ का दुर्ग भारत के सुदृढ़तम क़िलों में गिना जाता था और अपनी स्थिति के कारण “बंगाल का दूसरा नाका” कहलाता था। पहला नाका चुनार का गढ़ था।
  • बंगाल-बिहार की सूबेदारी के दौरान मानसिंह ने इस क़िले की मरम्मत करायी थी। मानसिंह का 1597 ई. का एक अभिलेखरोहतासगढ़ क़िले में पाया गया है, जो इस तथ्य की पुष्टि करता है।
  • रोहतास अपनी स्थिति एवं सुदृढ़ता के कारण महत्त्वपूर्ण क़िला था। यह दुर्ग पूर्व-पश्चिम में चार मील और उत्तर-दक्षिण में पाँच मील के विस्तार में है। इतना विस्तृत दुर्ग देश में दूसरा नहीं है। इस दुर्ग में चौदह द्वार थे, किंतु शेरशाह सूरी के समय चार को छोड़कर शेष बन्द कर दिये गये।




अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक (Facebook) पर ज्वाइन करे Click Now

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण