मुख्य अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं | The main international boundary lines

मुख्य अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं | The main international boundary lines

प्रत्येक देश अपने देश की सीमा की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा का निर्धारण करता है | इस सीमा को पार करना देश की सीमा में घुसपैठ माना जाता है | इन सीमाओं के निर्धारण का एक फायदा यह भी है कि देशों को यह बात पता होती है कि उन्हें कहां तक अपने राज्य की सीमा का विस्तार करना है | ऐसी ही कुछ प्रमुख सीमाओं का वर्णन इस लेख में किया गया है|




1. डूरंड रेखा (Durand Line): अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर 2,640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहते हैं| यह रेखा सन 1893 में ब्रिटिश इंडिया और अफ़ग़ान प्रतिनिधियों के बीच हई एक सहमती का नतीजा है| इस रेखा का नाम ब्रिटिश इंडिया के तत्कालीन विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था|




2. मैकमोहन रेखा (Macmahon Line): 700 किमी. लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था |



3. रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line): यह रेखा, भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमाओं का निर्धारण करती है | यह सीमा 3310 किमी लम्बी है | 15 अगस्त 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था |



4. हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line): यह रेखा जर्मनी और पोलैंड के मध्य स्थित है | प्रथम विश्व युद्ध के समय जर्मनी की सेना इसी रेखा से लौटी थी |
5. मैनरहीन रेखा: सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच की रेखा है |
6. मैगीनाट रेखा (Maginot Line): फ़्रांस द्वारा खिंची गयी जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा है | यह रेखा कंक्रीट, लोहा इत्यादि से मिलकर बनी है | इसका निर्माण 1929 से 1938 के बीच किया गया था |
7. 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel): यह उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम के बीच स्थित थी| वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। अब यह रेखा नही है क्योंकि वियतनाम अब संयुक्त हो गया है |
8. 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel): यह रेखा भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है| पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच ठीक – ठीक सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।
9. 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel): यह उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया को दो भागों में बांटती है |
10. 141पश्चिमी देशांतर रेखा: यह अलास्का (USA)  और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है |
11. 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel): यह उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।
12. ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line): यह पूर्व जर्मनी त​था पोलैंड के बीच स्थित है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।
13. सीजफ्राइड रेखा (Siegfried Line): यह जर्मनी तथा फ्रांस के बीच है और इसे जर्मनी ने बनाया है |




अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक (Facebook) पर ज्वाइन करे Click Now



सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण