आयकर की गणना करने के लिए बाहर ही सरल तरीके से आज के लेख में आपको मिलेगा। इनकम टैक्स फार्म भरने के लिए कुछ आवश्यक जानकारी आपको कलेक्ट करके रखना होगा। आयकर गणना पत्रक भरने के लिए सबसे पहले आपको अपने इनकम के बारे में पता होना चाहिए।
शिक्षकों की वेतन गणना पत्रक नियुक्ति वर्ष के अनुसार बनाकर बताया गया है। साथ ही भरे हुए आयकर गणना पत्रक का पीडीऍफ़ भी अपलोड किया गया है। जिसके माध्यम से आप बहुत आसानी से आयकर गणना पत्रक भर सकते है। तो चलिए साथियों बताते है – आयकर गणना प्रपत्र कैसे भरें ?
आयकर गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
वित्तीय वर्ष 2023-24 की आयकर फार्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से कर्मचारियों को भरना है। अभी ऑफलाइन फार्म भरकर अपने DDO के पास जमा करना होगा। आयकर गणना जमा करने पर ही फरवरी माह का वेतन जमा होगा। आयकर फार्म भरने के लिए आवश्यक दतावेज और जानकारी इस प्रकार है –
- पैन कार्ड
- जी पी एफ नंबर
- LIC जमा रसीद (यदि लागु हो)
- PPF जमा विवरण (यदि लागु हो)
- ट्यूशन फीस रसीद (यदि लागू हो)
- सुकन्या समृद्धि जमा विवरण (यदि लागु हो)
- वेतन गणना पत्रक (2023-24)