राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी

राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी




  • अर्जुनलाल सेठी (1880-1941)- जयपुर में 1907 जयपुर मेवर्धमान विधालय की स्थापना की जिसमे क्रांतिकारीयों की प्रशिक्षण दिया जाता है | राजस्थान में सर्वप्रथम राजनैतिक चेतना को जन्म देने वाले क्यक्ति थे | जोरावर सिंह बारहट व प्रताप सिंह बारहट ने इन्ही से प्रशिक्षण लिया था | 1941 में अजमेर में ख्वाजा की दरगाह में इनकी मृत्यु हो गई |
  • विजय सिंह पथिक (1882-1954)- बुलंदशहर उ.प्र.- मूल नाम भूपसिंह | राजस्थान में किसान आन्दोलन के जनक और बिजोलिया के सफल संचालक विजय सिंह पथिक थे | उन्होंने राजस्थान सेवा संघ (1919) और सेवा समिति (1915) की स्थापना की | पथिक जी ने वर्धा से राजस्थान केसरी और अजमेर से नीव राजस्थान व तरुण राजस्थान नामक पत्रिकाओं का सम्पादन किया | वाट आर द इण्डियन स्टेट्स पथिक जी की चर्चित रचना है |
  • केसरी सिंह बारहट (1872-1941) देवपुरा गाँव , शाहपुरा (भीलवाडा)- उपनाम-राजस्थान केसरी | बारहट जी ने 1903 में दिल्ली दरबार जाते हुए महाराणा फतेहसिंह को चेतवनी रा चुंगट्या नाम से वीर भारत सभा के माध्यम से डिंगल में 13 सोरठे लिखकर स्वाभिमान जगाया | 1910 में स्थापित वीर भारत सभा के माध्यम से राजपूत जमींदारों में सामजिक सुधार का प्रयास किया | अपने पुत्र प्रताप सिंह की शहादत का समाचार सुनकर उन्होंने कहा की ‘ मुझे ख़ुशी है की भारत माता का पुत्र उसकी मुक्ति के लिए शहीद हो गया |
  • जोरावरसिंह बारहट (1883-1939) शाहपुरा (भीलवाडा)- उपनाम- राजस्थान का चन्द्रशेखर | ये केशरी सिंह बारहट के छोटे भाई थे | दिल्ली के महान क्रांतिकारी मास्टर अमीरचंद के प्रमुख सहयोगी रहे | इन्होने वायसराय लॉर्ड हार्डिंग के जुलुस पर 23 दिसम्बर 1912 को बम फैंका तथा इसके बाद भूमिगत हो गये और कभी पकड़ नहीं आये | इन्होने वर्द्धमान विधालय में शिक्षा ग्रहण की थी |
  • प्रताप सिंह बारहट (1893-1918) शाहपुरा (भीलवाडा)- ये केशरी सिंह बारहट के पुत्र थे || ये लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने में सहायक थे | इन्हें पकड़कर बरेली जेल में डाल दिया गया , क्रांतिकारीयों के भेद उगलवाने के लिए चार्ल्स क्लीवलैंड ने इन्हें घोर यातनाये दी और कहा “तुम्हारी माँ रोती है “ उन्होंने जवाब दिया –“मै अपनी माँ को चूप कराने के लिए हजारों माँ की नहीं रुला सकता |” इन्ही यातनाओ के कारण बरेली जेल में 27 मई 1918 को शहीद हो गये |
  • सागरमल गोपा (1900-1946) जैसलमेर – इन्होने जैलसमेर में सर्वहितकारी वाचनालय की स्थापना की | इन्होने जवाहरसिंह के तानाशाही शासन के विरुद्ध जैसलमेर में गुंडाराज और आजादी के दीवाने पुस्तके लिखी | 3 अप्रैल 1946 को इन्हें जैलसमेर जेल में जिन्दा जला दिया | गोपाल स्वरूप पाठक आयोग ने इसे आत्महत्या करार दिया |
  • मोतीलाल तेजावत (1887-1963)कोल्यारी (उदयपुर)- 1920 में चित्तौड के मात्रीकुण्डिय स्थान से एकी आन्दोलन की शुरुआत कर भीलों में राजनैतिक जागृति पैदा की | इन्होने वनवासी संघ की स्थापना की | उपनाम-आदिवासियों का मसीहा , बावजी, मेवाड़ का गांधी |
  • भोगीलाल पंड्या (1998-1981) – सीमलवाडा (डूंगरपुर) – उपनाम वागड़ के गांधी ‘वागड़ सेवा मंदिर ‘ नामक संस्था के संस्थाक भोगीलाल पंड्या ने 1944 ई. में डूंगरपुर प्रजामंडल की स्थापना की | इन्होने सेवा संघ संस्था की स्थापना की | इन्हें 1975 में पद्म-विभूषण से अलकृत किया गया |
  • गोकुलभाई भट्ट (1898-1974) – उपनाम- राजस्थान के गांधी | भट्टजी ने 1939 में सिरोही प्रजामंडल की स्थापना की | भट्ट जी राजस्थान प्रवेश कांग्रेस और खाड़ी ग्रामोद्योग आयोग के पहले अध्यक्ष थे | इन्होने बिनोबा भावे के भूदान आन्दोलन में भाग लिया \
  • हीरालाल शास्त्री (1899-1974) – जोबनेर (जयपुर ) – राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे | इन्होने निवाई (टोंक) में वनस्थली गाँव में ‘जीवन कुटीर ‘ संस्था स्थापित की | इन्होने 1936 में शांताबाई शिक्षा कुटीर की स्थापना की , जो अब वनस्थली विद्यापीठ के नाम से प्रसिद्ध है | इन्होने ‘प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र’ नामक आत्मकथा और ‘प्रलय प्रतीक्षा नमो-नम:’ गीत की रचना की |
  • जयनारायण व्यास (1899-1963) – जोधपुर उपनाम- लोकनायक, धूंन का धनी, लक्कड़ और कक्कड़, शेर-ए-राजस्थान तरुण राजस्थान के व्यवस्थापक रहे और मुम्बई में अखण्ड भारत पत्र निकाला | इन्होने राजस्थानी भाषा का प्रथम समाचार पत्र आगीबाण प्रकाशित किया इन्होने पोपाबाई री पोल और मारवाड़ की अवस्था पुस्तिकाए प्रकाशित की | व्यास जी दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री चुने गये |
  • माणिक्यलाल वर्मा (1897-1969)- बिजौलिया (भीलवाडा)- 1938 ई. में इन्होने मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना की | 1934 में इन्होने सागवाड में खांडलोई आश्रम की स्थापना की | इन्होने मेवाड़ का वर्तमान शासन नामक पुस्तक और पैछीडा नाम प्रसिद्ध गीत लिखा |
  • जमनलाल बजाज (1889-काशी का बॉस (सीकर) – उपनाम – गांधी के पांचवे पुत्र उन्होंने अंग्रेजो के द्वारा प्रदान की गई राय बहादुर की उपाधि को लौटा दिया | 1927 में इन्होने जयपुर में चरखा संघ की स्थपना की |1938 में ये जयपुर प्रजामंडल के अध्यक्ष बने |
  • रामनारायण चौधरी नीम का थाना (सीकर)- नया राजस्थान और तरुण राजस्थान समाचार पत्रों के सम्पादन रहे | बेंगु और बिजोलिया को उनकी गतिविधियों केलिए आर्थिक सहायता प्रदान करते थे |
  • बलवंत सिंह मेहता (उदयपुर) – 1938 में मेवाड़ प्रजामंडल के प्रथम अध्यक्ष बने | मूल संविधान और हस्ताक्षर करने वाले पहले राजस्थानी थे |
  • हरिभाऊ उपाध्याय (ग्वालियर)- कर्मस्थली – अजमेर –ण हटुंडी (अजमेर) में गांधी आश्रम की स्थापना की | अजमेर राज्य के प्रतम मुख्यमंत्री थे |
  • राव गोपाल सिंह खरवा खरवा (अजमेर)- वीर भारत सभा नामक गुप्त सैनिक संघठन बनाने में सहयोग दिया | 1915 में सशस्त्र क्रान्ति करने की योजना बनाई इसलिए इन्हें टॉडगढ़ के किले में नज़र बन्ध कर दिया गया |
  • अमरचन्द बांठिया (बीकानेर)– अमरचन्द बांठिया को 1857 की क्रान्ति का भामाशाह कहते है | ग्वालियर राज्य के राजकोष प्रभारी बांठिया ने क्रांति के समय ग्वालियर का राजकोष व अपनी निजी सम्पति लक्ष्मीबाई और तांत्या टोपे को दे दी | 22 जून 1857 की उन्हें अंग्रेजो ने फांसी पर चढ़ा दिया | बांठिया 1857 की क्रांति के राजस्थान के प्रथम शहीद थे |
  • विशम्भर दयाल बहरोड़ (अलवर)– 1912 में हार्दिग्स बमकाण्ड में शामिल होने के कारण फांसी की सजा सुनाई किन्तु वे जेल से फरार हो गये | 1931 में उन्हों गिरफ्तार कर लिया गया और कठोर यातनाये दी जिससे वे जेल में शहीद हो गये |



  • छगनराज चौपासनीवाला (जोधपुर)- 26 जनवरी 1932 में जोधपुर की थानमंडी में पहली बार तिरंगा फहराया | इन्होने मारवाड़ हितकारिणी सभा यूथ लीग, बाल भारत सभा, सिविल लिबर्टीज यूनियन, पीपुल्स एसोसिएसन आदि संस्थाओं की स्थापना व संचालन किया |
  • स्वामी केशवानंद (सीकर)- कर्मस्थली- बीकानेर रियासत उपनाम-शिक्षा संत | बचपन का नाम बीरमा था | उदासी मत के गुरु कुशलनाथ से दीक्षित होने के बाद केशवानन्द कहलाये | संगरिया (हनुमानगढ़) में ग्रामोत्थान विद्यापीठ की स्थापना की और राष्ट्र भाषा हिंदी का प्रचार-प्रचार किया |
  • चन्दनमल बहड (चुरू) – चुरू के धर्मस्तूप पर तिरंगा फैराया | बीकानेर एक दिग्दर्शन पुस्तिका के माध्यम से बीकानेर रियासत के अत्याचारों को उजागर किया |
  • मोहनलाल सुखाडिया नाथद्वार (राजसमन्द)- आधुनिक राजस्थान के निर्माता सुखाडिया ने 17 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहकर राजस्थान में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने गौरव प्राप्त किया |
  • बाबा नरसिंह दास (नागौर)- सेठ नरसिंह दास अग्रवाल आन्दोलनकारियों की आर्थिक सहायता किया करते थे | 1921-22 में जब वेद गांधीजी के सम्पर्क में आये तो अपनी सारी सम्पति उनको अर्पित कर बाबा नरिसंह दास के नाम से प्रसिद्ध हुए |




सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण