संगीत पर निबंध – essay on music

essay on music

संगीत पर निबंध (Essay on Music)

प्रस्तावना

जीवन में खुश और व्यस्त रहने के लिए संगीत सबसे अच्छा तरीका है। इस व्यस्त, भीड़-भाड़ और भ्रष्ट संसार में, जहाँ हर कोई हरेक समय एक दूसरे को हानि पहुँचाना चाहता है, ऐसे कठिन समय में संगीत हमें खुश रखता है और हमारे मस्तिष्क को राहत प्रदान करने में मदद करता है। मैंने अपने वास्तविक जीवन में स्वयं यह महसूस किया है कि, संगीत वास्तव में, हमेशा खुश रखने में सहायता करने वाला एक साधन है।

संगीत का इतिहास और उद्भव

संगीत प्राचीन काल से ही प्रयोग में रहा है। सामवेद संगीत को समर्पित वेद है। इसमें संगीत के गुणों और प्रकारो का वर्णन है। भारत मुनि द्वारा रचित पंचम वेद, नाट्य शास्त्र भी संगीत का वर्णन है। संगीत अपने विराट रूप में प्राचीन काल से ही हमारे बीच विद्यमान है। सरस्वती को सुरो की देवी कहा जाता है।

संगीत का महत्व

संगीत योग की तरह है जो हमें हमेशा खुश रखता है इसके साथ ही यह हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बनाये रखता है। संगीत का हमारे स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर होता है यह हमारे शरीर को स्वस्थ तथा हमारे मन को शांत बनाये रखता है। संगीत हमें खुश रखता है और मस्तिष्क को राहत पहुँचाता है। मैंने भी अपने जीवन में इस बात को कई बार महसूस किया है कि संगीत हमें खुश रहने में भी काफी सहायता प्रदान करता है।

निष्कर्ष

संगीत ध्यान और योग से अधिक है, क्योंकि यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को लाभ पहुँचाता है। हम पूरे दिन में कभी भी संगीत सुन सकते हैं, मध्यम आवाज में संगीत सुनना एक बहुत ही अच्छी आदत है। संगीत हमारी आत्मा का भोजन है। यह हमें सुकून देता है। हम सभी को इसके महत्व को समझने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *