महत्वपूर्ण लवण और उनके उपयोग की सूची

महत्वपूर्ण लवण और उनके उपयोग की सूची

लवण एक यौगिक है जो किसी अम्ल में धातु के द्वारा हाइड्रोजन के प्रतिस्थापन के फलस्वरूप बनता है। लवण का निर्माण तब होता है जब कोई अम्ल क्षार के साथ प्रतिक्रिया करता है|







इस लेख में हम कुछ महत्वपूर्ण लवण और उनके उपयोग की सूची का विवरण दे रहे हैं जो UPSC, CDS, NDA, State PSC, Railways जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है|

महत्वपूर्ण लवण और उनके उपयोग की सूची

लवण का नाम उपयोग
सोडियम क्लोराइड या साधारण नमक (NaCl) 1. खाना पकाने में तथा रसोई गैस के निर्माण में|
2. अचार, मांस और मछली के संरक्षण में|
3. साबुन के निर्माण में|
4. ठंडे प्रदेशों में सर्दियों के समय में बर्फ पिघलाने में|
5. रासायनिक पदार्थ जैसे धोवन सोडा, बेकिंग सोडा आदि के निर्माण में|
सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH) 1. साबुन एवं डिटरजेंट के निर्माण में|
2. कृत्रिम फाइबर (रेयान) के निर्माण में|
3. कागज के निर्माण में|
4. बॉक्साइट अयस्क के शोधन में|
5. धातुओं को चिकनाई रहित बनाने में, तेल शोधन में और रंगों के निर्माण में|
सोडियम कार्बोनेट या धोबन सोडा (Na2CO3.10H2O) 1. कपड़े धोने के काम में|
2. जल की स्थाई कठोरता को दूर करने में|
3. काँच, साबुन और कागज के निर्माण में|
सोडियम बाइकार्बोनेट (NaHCO3) 1. निष्क्रिय एजेंट (एंटासिड) के रूप में|
2. बेकिंग पाउडर बनाने में|
3. आग बुझाने में|
ब्लीचिंग पाउडर या हाइपोक्लोराइट 1. कपास उद्योग और कागज उद्योग में क्रमश: कपास और लिनेन के अलावा लकड़ी के लुगदी के विरंजन में ब्लीचिंग एजेंट के रूप में|
2. पीने के पानी संक्रमणमुक्त करने में|
3. क्लोरोफॉर्म (CHCl3) बनाने में|
4. न सिकुड़ने वाले ऊन के निर्माण में|
प्लास्टर ऑफ पेरिस या हेमीहाइड्रेट कैल्शियम सल्फेट, (CaSO4.1/2 H2O) 1. अस्पताल में टूटी हड्डी को जोड़ने में|
2. खिलौने, सजावटी सामग्री, सस्ते आभूषण, चाक आदि के निर्माण में|
3. आगरोधी वस्तुओं के निर्माण में|
4. फर्श को चिकना बनाने में|




जो लवण जिस अम्ल से बनता है उसका नाम उस अम्ल के नाम पर रखा जाता है| उदाहरण के लिए हाइड्रोक्लोराइड अम्ल को क्लोराइड कहा जाता है, सल्फ्यूरिक अम्ल को सल्फेट कहा जाता है, नाइट्रिक अम्ल को नाइट्रेट कहा जाता है, कार्बोनिक अम्ल को कार्बोनेट कहा जाता है और एसिटिक अम्ल को एसीटेट कहा जाता है|

Science Notes के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वाईन करे | Click Now

Science Notes updates on Facebook joined us to continue to gain | Now click

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण