पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध
पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

भूमिका : प्रदूषण आज के समय का एक सबसे बड़ा मुद्दा है जिसके बारे में सभी को पता होता है। पर्यावरण प्रदूषण हमारे जीवन की सबसे बड़ी समस्या है। प्रदूषण की वजह से हमारा पर्यावरण बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। प्रदूषण चाहे किसी भी तरह का हो लेकिन वह हमारे और हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक होता है।

प्रदूषण से पृथ्वी दूषित होती है और उसका संतुलन भी बिगड़ जाता है। हम लोग एक प्रदूषित दुनिया में रह रहे हैं जहाँ पर वायु, जल, भोजन सभी चीजे दूषित हैं। मनुष्य प्रजाति प्रदूषण को उत्पन्न करने में सबसे अहम योगदान दे रही है।

लोग पॉलीथीन और पेट्रोलियम जैसी चीजों का प्रयोग अधिक करते जा रहे हैं जिसकी वजह से पर्यावरण को बहुत हानि हो रही है। वैज्ञानिकों द्वारा भी पर्यावरण प्रदूषण को सूचीबद्ध किया गया है और हमारी सरकार भी इस विषय में बहुत चिंतित है।

प्रदूषण का अर्थ : पर्यावरण प्रदूषण का अर्थ होता है पर्यावरण का विनाश अथार्त ऐसे माध्यम जिनसे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है। हमारे पर्यावरण प्रकृति और मानव की निर्मित चीजों के द्वारा गठित हैं। लेकिन हमारे ये पर्यावरण कुछ माइनों में प्रदूषित हो रहे हैं।

प्रदूषण के प्रकार : कहा जाए तो मोटे तौर पर पर्यावरण के मुख्य तीन घटक होते हैं – अजैविक या निर्जीव, जैविक या सजीव और ऊर्जा घटक। अजैविक या निर्जीव घटक स्थलमण्डल हैं, जैविक या सजीव रहने वाले घटक पौधों, जानवरों और मनुष्य सहित प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और ऊर्जा घटक जैसे – सौर ऊर्जा, पनबिजली, परमाणु ऊर्जा आदि विभिन्न जीवों के रखरखाव हेतु बहुत जरूरी हैं। पर्यावरण प्रदूषण 6 तरह का होता है – 1. जल प्रदूषण, 2. ध्वनि प्रदूषण, 3. वायु प्रदूषण, 4. भूमि प्रदूषण, 5. प्रकाश प्रदूषण, 6. उष्मीय प्रदूषण।

प्रदूषण का कारण : मनुष्य जाति इस स्थिति के लिए खुद ही जिम्मेदार है। क्योंकि मनुष्य जाति ऐसी बहुत सी वस्तुओं का प्रयोग कर रही है जिसे बनाने के लिए बहुत हानिकारक पदार्थों का प्रयोग किया जाता है और जब ये चीजें फालतू बच जाती हैं तो इन्हें फेंक दिया जाता है जिसकी वजह से हानिकारक कैमिकल्स आस-पास के वातावरण में फैलने लगते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित कर देते हैं।

प्रदूषण की समस्या को बड़े-बड़े शहरों में ज्यादा देखा जाता है क्योंकि वहाँ पर 24 घंटे कारखानों का और मोटर गाड़ियों का धुआँ बहुत ज्यादा मात्रा में फैल रहा होता है जिसकी वजह से लोगों को साँस लेने में बहुत समस्या होती है। मनुष्य अपनी प्रगति के लिए वृक्षों को अँधा-धुंध काटता जा रहा है जिसकी वजह से प्रदूषण की मात्रा बढती जा रही है।

मनुष्य प्रकृति से मिले इस अमूल्य धन को व्यर्थ ही नष्ट करता जा रहा है। पर्यावरण में कार्बन-डाई-आक्साइड की अधिक मात्रा हो गई है जिसकी वजह से धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। धरती के तापमान बढने की वजह से ओजोन परत को हानि हो रही है जिसके कारण सूर्य की किरण सीधी धरती पर पहुंचने लगी हैं और मनुष्य को अलग-अलग तरह की बीमारियाँ हो रही हैं।

पर्यावरण प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। यह ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि का एक कारण होता है। पिछले दशक से पर्यावरण बहुत अधिक बढ़ गया है। लेखकों ने भी पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध लेखन का काम शुरू कर दिया है।

प्रदूषण सभी तरह से पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और जीवन की परिस्थिति को भी प्रभावित कर रहा है। मनुष्य की मूर्खता की वजह से पृथ्वी का प्राकृतिक सौंदर्य दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।

प्रभाव और समस्या : मीलों, कारखानों, मोटर वाहनों, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के द्वारा जो कार्बन-मोनो-आक्साइड गैस से जो अपशिष्ट और धुआँ निकलता है उसे कृषि में उपयोग किया जाता है, नालियों का दूषित जल और वनों की कटाई की वजह से भी पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढती जा रही है।

आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। यह केवल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है। वर्तमान समय में हम इस समस्या की वजह से सुखी और शांति पूर्ण जीवन व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जब भी हम एक समाचार पत्र पढ़ते हैं उस समाचार पत्र में पर्यावरण प्रदूषण के पक्षों को देखा जा सकता है।

यह केवल एक मनुष्य को नहीं बल्कि पूरे देश को नुकसान पहुंचता है और अगर यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढती गई तो भारत को एक बहुत ही गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा। जो देश विकसित होता है वहाँ पर इस तरह की समस्या बहुत ही दुर्लभ होती है।

हमारे देश का प्रत्येक मनुष्य इस समस्या को महसूस करता है लेकिन कोई भी इसे हटाने के लिए कोशिश नहीं करता है। पर्यावरण प्रदूषण के खराब प्रभाव बहुत ही हानिकारक होते हैं। पर्यावरण प्रदूषण से हमारी सामाजिक स्थिति खंडित हो जाती है। दुनिया में प्राकृतिक गैसों का संतुलन बना रहना बहुत जरूरी होता है लेकिन मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की अँधा-धुंध कटाई कर रहे हैं।

अगर यहाँ पर कोई पेड़ ही नहीं रहेगा तो पेड़ कार्बन-डाई-आक्साइड को ग्रहण नहीं कर पाएंगे और ऑक्सीजन को छोड़ नहीं पाएंगे। ऐसे में पेड़ों के प्रतिशत की बहुत अधिक मात्रा में खपत हो जाएगी। कार्बन-डाई-आक्साइड की वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या अधिक बढ़ जाएगी।

अगर प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ की जाती है तो वह प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनती है। हम लोग औद्योगिक विकास की वजह से अपने स्वभाव को भूल गये हैं जिसकी वजह से आज हमें विभिन्न प्रकार के रोगों ने घेर लिया है जागरूकता लाने के लिए विकास की बहुत आवश्यकता है।

अस्तित्व प्रणाली भी जीवन के लिए एक खतरनाक प्रणाली बनती जा रही है। इसी वजह से बहुत सी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती जा रही हैं। वायु प्रदूषण की वजह से साँस लेने से फेफड़ों और श्वसन के रोग उत्पन्न होते जा रहे हैं। जल प्रदूषण की वजह से पेट की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।

जल प्रदूषण की वजह से गंदा पानी पी रहे जानवरों की भी मृत्यु हो रही है। ध्वनि प्रदूषण की वजह से मानसिक तनाव, बहरापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है चारों तरफ चिंता और अशांति छा जाती है।

प्रदूषण का समाधान : प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने के लिए जल्द नियंत्रण की जरूरत है। वनीकरण की तरफ अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। हो सके तो पेड़ों की कम-से-कम कटाई की जानी चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण के लिए सरकार को उचित कदम उठाने होंगे और इसके विरुद्ध नए कानून जारी करने होंगे।

केवल सरकार ही नहीं बल्कि राजनेताओं, विचारकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारत के प्रत्येक मनुष्य को इसे दूर करने के बारे में अधिक जागरूक होना होगा। जागरूकता लाने के लिए विकास की बहुत आवश्यकता है। आधुनिक युग के वैज्ञानिकों में प्रदूषण को खत्म करने के लिए बहुत से पयत्न किये जा रहे हैं।

हर मनुष्य को सोचना चाहिए कि कूड़े के ढेर और गंदगी के आस-पास जल स्त्रोत या जलाशय न हों। मनुष्य को कोयला और पेट्रोलियम जैसे उत्पादों का बहुत कम प्रयोग करना चाहिए और जितना हो सके प्रदूषण से रहित विकल्पों को अपनाना चाहिए। मनुष्य को सौर ऊर्जा, सीएनजी, वायु ऊर्जा, बायोगैस, रसोई गैस, पनबिजली का अधिक प्रयोग करना चाहिए ऐसा करने से वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण को कम करने में बहुत सहायता मिलती है।

जो कारखाने पहले ही बन चुके हैं उन्हें तो हटाया नहीं जा सकता है लेकिन सरकार को आगे बनाने वाले कारखानों को शहर से दूर बनाना चाहिए। ऐसे यातायात साधनों को प्रयोग में लाना चाहिए जिससे धुआं कम निकले और वायु प्रदूषण को रोकने में मदद मिल सके। पेड़-पौधों और जंगलों की कटाई पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

नदियों के जल को कचरे से बचाना चाहिए और पानी को रिसाइक्लिंग की सहायता से पीने योग्य बनाना चाहिए। प्लास्टिक के बैगों का कम प्रयोग करना चाहिए और जिन्हें रिसाइकल किया जा सकें उनका प्रयोग अधिक करना चाहिए। प्रदूषण को खत्म करने के लिए कानूनों का पालन करना चाहिए।

प्रदूषण की रोकथाम : अगर मनुष्य पृथ्वी पर जीवित रहना चाहता है तो पर्यावरण को प्रदूषित न होने दे और अपने आस-पास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखने की हर मुमकिन कोशिश करे। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भाव पैदा करना चाहिए। मनुष्य को जितना हो सके अधिक-से-अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिएँ। वैज्ञानिकों द्वारा धुम्रपान को कम करने के उपाय को खोजा जा रहा है। संसार के सभी लोगों को मिलकर पर्यावरण प्रदूषण को रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

उपसंहार : अगर प्रदूषण को कम करना है तो सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। मीडिया को लोगों को इस विषय में संदेश देने चाहिएँ। प्रदूषण की समस्या को केवल वैश्विक या सामूहिक प्रयासों से ही नियंत्रित किया जा सकता है। प्रदूषण की वजह से आने वाली पीढ़ी को बहुत अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमे फेसबुक(Facebook) पर ज्वाइन करे Click Now

Essay on environmental pollution पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण