नेटवर्क टोपोलॉजी (Networking Topology)

टोपोलॉजी नेटवर्क की आकृति या लेआउट को कहा जाता है | नेटवर्क के विभिन्न नोड किस प्रकार एक दुसरे से जुड़े होते है तथा कैसे एक दुसरे के साथ कम्युनिकेशन स्थापित करते है, उस नेटवर्क को टोपोलॉजी ही निर्धारित करता है टोपोलॉजी फिजिकल या लौजिकल होता है|
Computers को आपस में जोडने एवं उसमें डाटा Flow की विधि टोपोलाॅजी कहलाती है। टोपोलॉजी किसी नेटवर्क में कम्प्यूटर के ज्यामिति व्यवस्था (Geometric arrangement) को कहते है |
“Topology is a Layout of Networks”
नेटवर्क टोपोलॉजी सामान्यत: निम्नलिखित प्रकार की होती है:-
- रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology)
- बस टोपोलॉजी (Bus Topology)
- स्टार टोपोलॉजी (Star Topology)
- मेश टोपोलॉजी (Mesh Topology)
- ट्री टोपोलॉजी (Tree Topology)
रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology) –
इस कम्प्यूटर में कोई होस्ट, मुख्य या कंट्रोलिंग कम्प्यूटर नही होता | इसमें सभी कम्प्यूटर एक गोलाकार आकृति में लगे होते है प्रत्येक कम्प्यूटर अपने अधीनस्थ (Subordinate) कम्प्यूटर से जुड़े होते है, किन्तु इसमें कोई भी कम्प्यूटर स्वामी नही होता है | इसे सर्कुलर (Circular) भी कहा जाता है |
रिंग नेटवर्क (Ring Network) में साधारण गति से डाटा का आदान-प्रदान होता है तथा एक कम्प्यूटर से किसी दुसरे कम्प्यूटर को डाटा (Data) प्राप्त करने पर उसके मध्य के अन्य कंप्यूटरो को यह निर्धारित करना होता है कि उक्त डाटा उनके लिए है या नही | यदि यह डाटा उसके लिए नही है तो उस डाटा को अन्य कम्प्यूटर में आगे (Pass) कर दिया जाता है |
लाभ (Advantages) –
- यह नेटवर्क अधिक कुशलता से कार्य करता है, क्योकि इसमें कोई होस्ट (Host) यह कंट्रोलिंग कम्प्यूटर (Controlling Computer) नही होता |
- यह स्टार से अधिक विश्वसनीय है, क्योकि यह किसी एक कम्प्यूटर पर निर्भर नही होता है |
- इस नेटवर्क की यदि एक लाइन या कम्प्यूटर कार्य करना बंद कर दे तो दुसरी दिशा की लाइन के द्वारा काम किया जा सकता है |
हानि (Disadvantages) –
- इसकी गति नेटवर्क में लगे कम्प्यूटरो पर निर्भर करती है | यदि कम्प्यूटर कम है तो गति अधिक होती है और यदि कंप्यूटरो की संख्या अधिक है तो गति कम होती है |
- यह स्टार नेटवर्क की तुलना में कम प्रचलित है, क्योकि इस नेटवर्क पर कार्य करने के लिए अत्यंत जटिल साफ्टवेयर की आवश्यकता होती है |
बस टोपोलॉजी (Bus Topology) –
बस टोपोलॉजी (Bus Topology) में एक ही तार (Cable) का प्रयोग होता है और सभी कम्प्यूटरो को एक ही तार से एक ही क्रम में जोड़ा जाता है | तार के प्रारम्भ तथा अंत में एक विशेष प्रकार का संयंत्र (Device) लगा होता है जिसे टर्मिनेटर (Terminator) कहते है | इसका कार्य संकेतो (Signals) को नियंत्रण करना होता है |
Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं
भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी
राजस्थान की खारे पानी की झील
राजस्थान का एकीकरण
राजस्थान में मीठे पानी की झीलें
भारत के राज्य , राजधानियां व जिलों की संख्या
भारत में कम बजट में घूमने वाली जगह
राजस्थान के प्रमुख किले एवं उनके निर्माणकर्ता
जयपुर के दर्शनीय स्थल | जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल
12th chemistry Notes in Hindi | रसायन विज्ञान नोट्स हिंदी में
RSCIT Notes in Hindi | RSCIT ke notes
राजस्थान के संभाग हिंदी में | राजस्थान के संभाग याद करने की ट्रिक
Rajasthan & India GK Tricks in Hindi
भारत के पड़ोसी देशों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
Biology notes in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं और 11 वीं
Rajasthan GK In Hindi | राजस्थान सामान्य ज्ञान हिंदी भाषा में
हिन्दी व्याकरण | Hindi Grammar in Hindi
हिंदी निबंध (Essay in Hindi)
Computer Notes In Hindi
विज्ञान नोट्स | Science Notes in Hindi