प्रश्न उत्तर जैव-प्रक्रम

एक पत्ते का खुला हुआ रन्ध्र छिद्र

प्रश्न उत्तर जैव-प्रक्रम

10th Question in Hindi

1. आयरिस किया है?

Ans – पुतली के आकर को नियंत्रित करना

2. आंख के किस भाग में वास्तु का प्रतिबिंम्ब बनता है?

Ans – रेटिना

3. त्वचा का रंग किसके कारण होता है?

Ans – मेलानिन

4. रक्त जमने में किस तत्व की मुख्य भूमिका होती है?

Ans – Ca

5. रक्त लाल क्यों दिखता है?

Ans – हीमोग्लोबिन के कारण

6. सामान्य व्यक्ति में दिल की धड़कन की औसत दर होती है –

Ans – 72

7. मानव ह्रदय में कितने वाल्व होते है?

Ans – 4

8. सामन्य मूत्र में कितना प्रतिशत जल होता है?

Ans – 95%

9. मानव मूत्र का ph मान होता है –

Ans – 6

10. पादपों में भोजन परिवहन होता है –

Ans – फ्लोयम के द्वारा

11. वसा का वहन शरीर के अन्दर किसके माध्यम से होता है?

Ans – लसिका

12. रक्त चाप को मापने वाले यन्त्र का नाम लिखे –

Ans – स्फाइग्मो मैनोमिटर

13 . उस एंजाइम का नाम लिखे जो स्टार्च को तोड़ता है ?

Ans – सैलाइवरी एमाइलेज

14 . जीवाणु में किस प्रकार का पोषण होता है ?

Ans – परजीवी पोषण

15. पर्णहरित किसे कहते हैं?

Ans – क्लोरोफिल

16 . शरीर में उपस्थित जैव उत्प्रेरक को क्या कहते हैं ?

Ans – एंजाइम

17 . मछली का श्वसन अंग क्या है ?

Ans – गिल

18 . केंचुआ का श्वसन अंग क्या हैं ?

Ans – त्वचा

19 . मुत्रवाहिनी से होकर मूत्र कहाँ जाता है ?

Ans – मूत्राशय से

20 . हरितलवक में कौन सा रंजक पाया जाता है ?

Ans – पर्णहरित

प्रश्न उत्तर जैव-प्रक्रम

Q1. मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है
(a)पोषण               (b)श्वसन            (c)उत्सर्जन            (d)परिवहन

उत्तर : (c)उत्सर्जन |
Q2. पादप में जाइलम उत्तरदायी है
(a) जल का वहन                 (b)भोजन का वहन               (c) अमीनो अम्ल का वहन  (d)ऑक्सीजन का वहन

उत्तर : (a) जल का वहन | 

Q3. स्वपोषी पोषण के  लिए आवश्य्क 

(a) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल                (b) क्लोरोपिफल

(c)सूर्य का प्रकाश                                       (d) उपरोक्त सभी

उत्तर :(d) उपरोक्त सभी |
Q4. पायरुवेट के विखंडन से यह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा देता है और यह क्रिया होती है
(a)कोशिकाद्रव्य                      (b) माइटोकॉन्ड्रिया
(c) हरित लवक                       (d) केद्रक

उत्तर : (b) माइटोकॉन्ड्रिया | 
Q5. हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है? यह प्रक्रम कहाँ होता है?

उत्तर : वसा का पाचन आहारनाल के क्षुद्रांत में होता है | आमाशय में लाइपेज उन पर क्रिया करता है तथा वसा को खंडित कर देते है | इसके पश्चात क्षुद्रांत में यकृत द्वारा स्त्रावित बाइल रस वसा को इमल्सीफाई करता है | अग्नाशय रस इस खंडित वसा को वसीय अम्ल और गिल्सरोल में बदल देता है  इस प्रकार वसा क्षुद्रांत में पाचित हो जाती है |

 Q6. भोजन के पाचन में लार की क्या भूमिका है?
उत्तर: मुह में उपस्थित लार ग्रंथिया लार रस को स्त्रावित करती है | इसमें सेलाइवरी एमाईलेज एंजाइम होता है | जो स्टार्च को माल्टोज शर्करा में बदल देता है | इसी कारण कई बार अधिक चबाने पर भोजन मीठा लगने लगता है |

Q7. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ कौन सी हैं और उसके उपोत्पाद क्या हैं?

उत्तर : पृथ्वी पर केवल हरे – पौधे स्वपोषी होते है जो अपना भोजन स्वयं बनाते है | इसके लिए कुछ परस्थितियो कि आवश्यकता पड़ती है जैसे :

(i) पर्याप्त मात्रा में जल जो जड़े अवशोषित करती है |

(ii) सूर्य का प्रकाश व ऊर्जा |

(iii) कार्बन डाइआक्साइड गैस |
Q8. वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर हैं? कुछ जीवो के नाम लिखिए जिनमे  अवायवीय श्वसन होता है |

उत्तर : वायवीय श्वसन :

(i) यह वायु की उपस्थिति में होता है |

(ii) ग्लूकोज पूर्णतः विखंडित होता है |

(iii) इसके अंतिम उत्पाद : CO2 , जल तथा ऊर्जा है |

(iv) उदाहरण : सभी उच्च जीवधारी |

अवायवीय श्वसन :

(i) यह वायु की अनुपस्थिति में होता है |

(ii) ग्लूकोज का आंशिक विखंडित होता है |

(iii) इसके अंतिम उत्पाद : इथाइल एल्कोहॉल व CO2 |

(iv) उदाहरण : यीस्ट , फीताकृमि |

Q9. गैसो  के अध्कितम विनिमय के लिए किस प्रकार अभिकल्पित हैं?

उत्तर : कूपिकाए अपने गुब्बारेनुमा आकार के कारण वायु के आदान – प्रदान को सरल बनाती है और सतही क्षेत्रफल की वृद्धि करती है | वायु भरने पर ये कूपिकाए फ़ैल जाती है तथा  फुफ्फुस में परिवर्तित हो जाती है |
Q10. हमारे शरीर में  हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं?

उत्तर : हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन का वहन करता है | लाल रक्त कण में यदि इनकी मात्रा कम हो जाती है तो शरीरं के अंगो को सुचारू रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल पता है | जिससे भोजन का ऑक्सीकरण पूर्णतः नहीं हो पाता , जिससे ऊर्जा में भी कमी आती है और थकावट उत्पन्न होती है | इसकी कमी से  व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित हो जाता है|
Q11. मनुष्य में दोहरा परिसंचरण की व्याख्या कीजिए। यह क्यों आवश्यक है?

उत्तर : मानव हृदय में रक्त दो बार संचरित होता है | इसके दोहरा परिसंचरण कहते है | इसी कारण ओक्सीजनित और विओक्सीजनित रूधिर एक – दुसरे से अलग रहता है | यदि ये बंटवारा न हो तो दोनों प्रकार के रक्त मिल जाएंगे और अंगो को पूर्ण रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल  पाएँग |
Q12. जाइलम तथा फ्रलोएम में पदार्थों के वहन में क्या अंतर है?

उत्तर : जाइलम द्वारा पदार्थो का वहन : 

(i)इसमें जल एवं खनिज लवण केवल उपरिमुखी दिशा में संवाहित होते है |

(ii) इसमें जल तथा लवण का संवहन दाब तथा वाष्पोत्सर्जन कर्षण द्वारा होता है |

 फ्लोएम द्वारा पदार्थो का वहन : 

(i)इसमें भोजन , अमीनो अम्ल का संवहन दोनों दिशाओ में उपरिमुखी तथा अधोमुखी होता है |

(ii) इसमें ATP ऊर्जा का प्रयोग होता है |

Q13. फुफ्फुस में कुपिकाओ  की तथा वृक्क में  वृक्काणु की रचना तथा क्रियाविधि की तुलना कीजिए।

उत्तर : कूपिका : 

(i) कूपिका शुद्ध व अशुद्ध वायु का वहन करती है |

(ii) कूपिकाओ का आकार छोटा होता है |

(iii) कुपिका शरीर में रसायन CO2 गैस के रूप में निकलती है |

वृक्काणु : 

(i) वृक्काणु शुद्ध व अशुद्ध रुधिर वायु का वहन करती है |

(ii)वृक्काणु लुपदार बड़े का आकार के होता है |

(iii)वृक्काणु शरीर में नाइट्रोजन युक्त रसायन मूत्र के रूप में निकलती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *