Current Affairs in Hindi 16 Feb 2020

Current Affairs in Hindi 16 Feb 2020

16 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

1. प्रधानमंत्री मोदी ने इनमें से किस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी दिखाई है?
A. काशी एक्सप्रेस          B. तेजस एक्सप्रेस
C. रॉयल एक्सप्रेस          D. काशी महाकाल एक्सप्रेस
उत्तर — D. काशी महाकाल एक्सप्रेस 

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी, 2020 को चंदौली में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसस पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

2. सार्वजनिक उपक्रम सर्वेक्षण 2018-19 के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी कौन सी है?
A. एयर इंडिया           B. एनटीपीसी
C. बीएसएनएल         D. ओएनजीसी
उत्तर — D. ओएनजीसी 

  •  तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और एनटीपीसी सार्वजनिक उपक्रम सर्वेक्षण 2018-19 की टॉप तीन कम्पनियां हैं। इनका कुल लाभ क्रमशः 15.3 प्रतिशत, 9.68 प्रतिशत और 6.73 प्रतिशत है। जबकि एयर इंडिया, बीएसएनएल और एमटीएनएल को सर्वाधिक नुकसान हुआ। सर्वेक्षण के अनुसार इस दौरान 70 सरकारी कंपनियां नुकसान में रहीं और कुल घाटे में शीर्ष 10 कंपनियों की हिस्सेदारी 94% से अधिक रही।

3. केंद्र सरकार द्वारा जारी घोषणा के अनुसार नये एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होंगे?
A. वित्त मंत्री                     B. वित्त सचिव
C. आरबीआई गवर्नर         D. राष्ट्रपति
उत्तर — B. वित्त सचिव 

  •  केंद्र सरकार ने एक रुपये के नोट को नए सुरक्षा फीचर के साथ जल्द बाजार में पेश करने की घोषणा की है। इस नोट पर सबसे ऊपर में हिन्दी में भारत सरकार लिखा होगा। इस पर वित्त सचिव अतनु चक्रवर्ती के हिन्दी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर होंगे। इस नोट पर एक रुपये के सिक्के का प्रतीक चिह्न होगा जिस पर सत्यमेव जयते लिखा होगा।

4. निम्नलिखित में से कौन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अकोन्कागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गयी हैं?
A. जूलियाना रोड्रिग्स         B. काम्या कार्तिकेयन
C. नताली मॉरिसन            D. जेनिफर पॉलीमर
उत्तर — B. काम्या कार्तिकेयन 

  • भारत की 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अकोन्कागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गयी हैं। इससे पहले अगस्त, 2019 में उन्होंने माउंट मेंतोक कांगरी-2 पर चढ़ाई की थी। वे वर्ष 2021 तक “Explorers Grand Slam” को पूरा करना चाहती हैं जिसके तहत दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करनी पड़ती है।

5. ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन निम्न में से किस शहर में किया गया?
A. दिल्ली            B. पटना
C. लखनऊ          D. मुंबई
उत्तर — D. मुंबई 

  • इस सम्मेलन में सार्वजनिक सेवाओं को प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया। ई-गवर्नेंस का अर्थ है किसी देश के नागरिकों को सरकारी सूचना एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का समन्वित प्रयोग करना है। इसका उद्देश्य राज्य और नागरिकों के मध्य संबंध को मजबूत करना है।

6. 31 मार्च के बाद इनमें से कौन सा दस्तावेज निष्क्रिय हो जाएगा?
A. PAN                     B. आधार
C. बैंक एकाउंट         D. वोटर कार्ड
उत्तर — A. PAN 

  • आयकर विभाग ने कहा है कि यदि स्थायी खाता संख्या (PAN) को 31 मार्च 2020 तक आधार (Aadhaar) से नहीं जोड़ा जाता है तो वह निष्क्रिय (बेकार) हो जाएगा। पैन और आधार को जोड़े जाने को लेकर समय-सीमा कई बार बढ़ाई गई है और मौजूदा समय-सीमा 31 मार्च, 2020 को समाप्त हो जाएगी। विभाग के मुताबिक 27 जनवरी, 2020 तक 30.75 करोड़ पैन को पहले ही आधार से जोड़ा जा चुका है। हालांकि, 17.58 करोड़ पैन को अभी 12 अंकों वाले आधार से जोड़ा जाना है। आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। आधार विश्व की सबसे बड़ी बॉयोमीट्रिक आईडी प्रणाली है।

7. FIH प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
A. मनप्रीत सिंह               B. मानव बहल
C. राकेश परिहार              D. जमुना लाल
उत्तर — A. मनप्रीत सिंह 

  •  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है। अंतराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने उन्हें साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। मनप्रीत सिंह साल 1999 में यह पुरस्कार शुरू होने के बाद इसे हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। मनप्रीत सिंह को सबसे ज्यादा 35.2 प्रतिशत वोट मिले। इस पुरस्कार की दौड़ में बेल्जियम के आर्थर वॉन डोरेन और अर्जेंटीना के लुकास विला को पछाड़ा जो क्रमश: दूसरे स्थान और तीसरे स्थान पर रहे।

8. भारत और पुर्तगाल ने कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. तीन              B. चार
C. पांच               D. सात
उत्तर — D. सात 

  • भारत और पुर्तगाल ने समुद्री, बौद्धिक संपदा अधिकार, हवाई क्षेत्र और वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा पहली बार भारत की यात्रा पर आए। किसी पुर्तगाली राष्ट्रपति की भारत की अंतिम यात्रा साल 2007 में हुई थी। भारत और पुर्तगाल ने अपनी रक्षा साझेदारी मजबूत करने का फैसला किया है। भारत और पुर्तगाल ने रक्षा सहयोग की कड़ी में मानव रहित विमानों की नई ड्रोन तकनीक पर भी आपसी मदद का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की।

9. TERI के उस पूर्व प्रमुख और पर्यावरणविद का नाम क्या है, जिनका निधन हो गया है?
A. डॉ आरके पचौरी            B. रवि मेहता
C. राजेंद्र सिंह                    D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर — आरके पचौरी 

  •  ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के पूर्व निदेशक पर्यावरणविद् डॉ आरके पचौरी का 13 फरवरी, 2020 को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। डॉ आरके पचौरी लंबे समय से बीमार थे। डॉ अजय माथुर 2015 में आरके पचौरी की जगह निदेशक बने थे।

10. दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ किसने ली है?
A. कुमार विश्वास              B. अरविंद केजरीवाल
C. मनीष सिसोदिया           D. अमानतुल्लाह खान
उत्तर — B. अरविंद केजरीवाल 

  •  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी, 2020 को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी। अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं।

(16 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की जांच पर किसने रोक लगा दी है?
क. दिल्ली हाईकोर्ट
ख. महाराष्ट्र हाईकोर्ट
ग. राजस्थान हाईकोर्ट
घ. कर्नाटक हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. कर्नाटक हाईकोर्ट – कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में अमेजन और फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनके खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के जांच के आदेश पर रोक लगा दी है.

प्रश्‍न 2. यूरोपियन चैम्पियंस लीग में खेलने पर इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी पर कितने वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है?
क. 2 वर्ष
ख. 4 वर्ष
ग. 6 वर्ष
घ. 10 वर्ष

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. 2 वर्ष – इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी को एफएफपी नियम के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर यूरोपियन चैम्पियंस लीग में खेलने पर 2 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही मैनचेस्टर सिटी पर 232 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. लेकिन मैनचेस्टर इस साल यूईएफए में अपना सफर जारी रखेगी.

प्रश्‍न 3. राकेश सिंह की जगह किसे भाजपा ने खजुराहो से नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है?
क. अरूण सिंह
ख. वीडी शर्मा
ग. संजय वर्मा
घ. सुमित त्रिपाठी

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. वीडी शर्मा – राकेश सिंह की जगह वीडी शर्मा को भाजपा ने खजुराहो से नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वे लम्बे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े हुए थे साथ ही वे भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं.

प्रश्‍न 4. आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल _____ को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण करेंगे?
क. 16 फरवरी
ख. 17 फरवरी
ग. 18 फरवरी
घ. 25 फरवरी

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. 16 फरवरी – आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण करेंगे. उनके साथ पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी|

प्रश्‍न 5. भारतीय एथलीट भावना जाट ने कितने किलोमीटर पैदल रेस वर्ग में अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए ओलिंपिक कोटा पक्का कर लिया है?
क. 10 किलोमीटर
ख. 20 किलोमीटर
ग. 30 किलोमीटर
घ. 50 किलोमीटर

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. 20 किलोमीटर – भारतीय एथलीट भावना जाट ने 20 किलोमीटर पैदल रेस वर्ग में अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए ओलिंपिक कोटा पक्का कर लिया है. एथलीट भावना जाट ने यह रेस 1 घंटा 29 मिनट और 54 सेकंड में पूरी करते हुए अपना 1 घंटा 38 मिनट 30 सेंकड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

प्रश्‍न 6. भारतीय क्रिकेट टीम के किस खिलाडी ने इंटरनेशनल वनडे में 50+ स्कोर में सर्वश्रेष्ठ प्रतिशत के मामले में इयान चैपल को पीछे छोड़ दिया है?
क. रोहित शर्मा
ख. विराट कोहली
ग. श्रेयस अय्यर
घ. के एल राहुल

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. श्रेयस अय्यर – भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल वनडे में 50+ स्कोर में सर्वश्रेष्ठ प्रतिशत के मामले में इयान चैपल को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 18 इंटरनेशनल वनडे मैचों के करियर में 16 पारियों में 1 शतक और 8 अर्द्धशतक लगाये है.

प्रश्‍न 7. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का कौन सा खिलाडी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाला पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गया हैं?
क. डेविड वार्नर
ख. क्विंटन डिकॉक
ग. ग्लेन मेग्ग्राथ
घ. जेम्स एंडरसन

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. क्विंटन डिकॉक – दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के क्विंटन डिकॉक हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 17 गेंदों में अर्धशतक बनाकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए है.

प्रश्‍न 8. भारतीय टीम के किस स्पिनर गेंदबाज ने आईपीएल 2020 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के घोषणा की है?
क. कुलदीप यादव
ख. युजवेंद्र चहल
ग. हरभजन सिंह
घ. आर अश्विन

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. हरभजन सिंह – भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने आईपीएल 2020 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के घोषणा की है. सूत्रों के अनुसार वे आईपीएल के दौरान ही अपने करियर को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे |

प्रश्‍न 9. अमेरिका ने किस देश के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शावेंद्रा सिल्वा पर युद्ध अपराधों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. श्रीलंका
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. श्रीलंका – श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शावेंद्रा सिल्वा पर युद्ध अपराधों के लिए अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिका ने शावेंद्रा सिल्वा पर यात्रा, आर्थिक मामलों समेत कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए है.

प्रश्‍न 10. भारत और किस देश के बीच समुद्री, हवाई क्षेत्र और वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र में 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है?
क. जापान
ख. इंडोनेशिया
ग. पुर्तगाल
घ. नार्वे

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. पुर्तगाल – भारत और पुर्तगाल के बीच समुद्री, हवाई क्षेत्र और वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र में 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुर्तगाल की यात्रा के दौरान पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मुलाकात करते हुए दोनों देशो के राष्ट्रपति ने इन 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *