Current Affairs in Hindi 17 Feb 2020

Current Affairs in Hindi 17 Feb 2020

1. भारत के सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले दिन ग्रीको रोमन के 87 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कौन सा पदक जीतकर इतिहास रच दिया?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

2. उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया?
a. 4,12,860.72 करोड़ रुपये
b. 5,12,860.72 करोड़ रुपये
c. 4,52,860.72 करोड़ रुपये
d. 6,42,860.72 करोड़ रुपये

3. किस देश ने हाल ही में परमाणु क्षमता संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल परीक्षण किया?
a. नेपाल
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश

4. किस देश के राष्ट्रपति के रूप में अशरफ गनी ने दूसरा कार्यकाल हासिल किया?
a. इराक
b. ईरान
c. सउदी अरब
d. अफगानिस्तान

5. हाल ही में किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ‘लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट’ अवॉर्ड दिया गया है?
a. सचिन तेंदुलकर
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. राहुल द्रविड़
d. सौरभ गांगुली

6. आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने हेतु किस पुलिस स्टेशन की स्थापना की?
a. दिशा पुलिस स्टेशन
b. सर्वोत्तम पुलिस स्टेशन
c. नायक पुलिस स्टेशन
d. स्टॉप पुलिस स्टेशन

7. हाल ही में राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन ने घोषणा की है कि उसने नए संभावित मिशनों की अवधारणा संबंधी अध्ययन हेतु कितने अनुसंधान कार्यक्रमों का चयन किया है?
a. पांच
b. सात
c. तीन
d. चार

8. हाल ही में ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया नामक संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, किस देश में जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण होने वाला वायु प्रदूषण लगभग 490 मिलियन कार्य दिवसों के नुकसान का कारण है?
a. नेपाल
b. भारत
c. रूस
d. पाकिस्तान

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2020 को चंदौली में वीडियो कांफ्रेस के जरिए किस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया?
a. काशी-महाकाल एक्सप्रेस
b. हमसफर एक्सप्रेस
c. वंदे भारत एक्सप्रेस
d. हिम दर्शन एक्सप्रेस

10. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह-छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की?
a. पंजाब
b. उत्तर प्रेदश
c. बिहार
d. हरियाणा

उत्तर- 

1.a. स्वर्ण पदक
सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 27 साल बाद भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान के अज़त सालिदिनोव को 5-0 से हराकर यह खिताब जीता. भारत को एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 1993 के बाद पहली बार स्वर्ण पदक मिला है. सुनील कुमार से पहले ये कारनामा पहलवान पप्पू यादव ने किया था.

2.b. 5,12,860.72 करोड़ रुपये
बजट का आकार पिछले साल के बजट से 33,159 करोड़ रूपये अधिक है. बजट में नई योजनाओं के लिए 10,967.87 करोड़ रूपये का प्रावधान है. अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवसंरचना के विकास के लिए 85 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है जबकि अयोध्या हवाई अड्डे के लिए 500 करोड़ रूपये का प्रस्ताव किया गया है. तुलसी स्मारक भवन के नवीकरण के लिए 10 करोड़ रूपये की व्यवस्था बजट में है. योगी सरकार का यह चौथा बजट है.

3.c. पाकिस्तान
पाकिस्तान ने हाल ही में 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया. यह परीक्षण भूमि और समुद्र में हमलों को नाकाम करने की सेना की क्षमता बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है. यह क्रूज मिसाइल हवा से भूमि और समुद्र पर हमले को नाकाम करने की पाक सेना की रणनीतिक क्षमता बढ़ाएगी.

4.d. अफगानिस्तान
अशरफ गनी दूसरी बार अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. अफगानिस्तान के चुनाव आयोग के अनुसार, अशरफ गनी ने बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार 50.64 प्रतिशत वोट हासिल किये है. इस चुनाव में अशरफ गनी के सामने अब्दुल्ला अब्दुल्ला खड़े थे जिन्हें महज 39.52 फीसदी वोट मिला.

5.a. सचिन तेंदुलकर
यह सम्मान सचिन तेंदुलकर को प्रशंसकों के वोटों के आधार पर मिला है. इस पुरस्कार के लिए सचिन तेंदुलकर समेत विश्वभर से 20 दावेदार नामित हुए थे. उन सभी को पछाड़ते हुए सचिन तेंदुलकर ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. बर्लिन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 के विजेता बनने की घोषणा की. यह अवॉर्ड पहली बार 25 मई 2000 को दिए गए थे. इसमें 13 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं.

6.a. दिशा पुलिस स्टेशन
आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में इस पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया. राज्य में 18 ‘दिशा’ पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. ये पुलिस स्टेशन 24 घंटे कार्य करेंगे. दिशा कंट्रोल रूम भी 24 घंटे काम करेंगे. इसके लिए 52 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. दिशा थाने में मामले की जांच के अतिरिक्त फोरेंसिक लैब और विशेष अदालत होगी. कोर्ट में 21 दिन में मामले की सुनवाई पूरी की जाएगी.

7.d. चार
नासा ने चार आगामी मिशनों का प्रस्ताव रखा है जिनमें से दो मिशनों को शुक्र ग्रह और एक-एक मिशन का प्रस्ताव बृहस्पति के उपग्रह आयो (Io) और वरुण के उपग्रह ट्राइटन (Triton) के परीक्षण हेतु रखा है. इन मिशनों का अंतिम चयन वर्ष 2021 में किया जाएगा. नासा NASA द्वारा प्रस्तावित इस मिशन का उद्देश्य शुक्र ग्रह पर उपस्थित नोबल गैसों, इसके रासायनिक संगठन, इमेजिंग प्लस तथा वायुमंडलीय सर्वेक्षण करना है.

8.b. भारत
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वायु प्रदूषण के कारण प्रत्येक साल 10 लाख लोगों की मौत हो रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण के कारण चीन को सालाना 64 लाख लाख करोड़, अमेरिका को 42 लाख करोड़ और भारत को 10.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. चीन और अमेरिका के बाद भारत, इस नुकसान का सामना कर रहा तीसरा सबसे बड़ा देश है.

9.a. काशी-महाकाल एक्सप्रेस
इस ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) कर रही है. यह ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी. यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंगों- काशी विश्वनाथ, ओमकारेश्वर (इंदौर के निकट) और महाकालेश्वर (उज्जैन) को जोड़ेगी. . इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा. काशी-महाकाल एक्सप्रेस में आठ विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा का पैकेज भी होगा.

10.d. हरियाणा
हरियाणा सरकार ने ओलिम्पिक खेलों में स्वतर्ण पदक जीतने वाले राज्य  के खिलाडियों को छह-छह करोड़ रूपये देने की घोषणा की. हरियाणा के मुख्यामंत्री ने बताया कि एशियाई खेलों में स्वकर्ण पदक जीतने वालों को तीन करोड़ रूपये और राष्ट्रदमंडल खेलों में यही पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को डेढ़ करोड़ रूपए दिए जाएंगे. ओलिम्पिक खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येकक खिलाड़ी को 15 लाख रूपए दिए जाएंगे.

1. राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्प्लेक्स की स्थापना देश के किस राज्य में की जाएगी?
ए. गुजरात              बी. महाराष्ट्र
सी. मध्य प्रदेश        डी. राजस्थान
उत्तर – ए. गुजरात 

  • भारत और पुर्तगाल ने गुजरात के लोथल में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्प्लेक्स की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस कॉम्प्लेक्स में भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

2. यश भारती अवार्ड किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है?
ए. बिहार                बी. हिमाचल
सी. उत्तर प्रदेश      डी. राजस्थान
उत्तर – सी. उत्तर प्रदेश 

  • यश भारती उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी स्थापना 1994 में की गई थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार के स्थान पर राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार राज्य की महान हस्तियों को प्रदान किया जाएगा, जो संगीत, आधुनिक व पारंपरिक कला, लोक बोलियों, नृत्य, शिल्प इत्यादि में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।

3. ओडिशा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है?
ए. पांच प्रतिशत              बी. सात प्रतिशत
सी. दस प्रतिशत              डी. आठ प्रतिशत
उत्तर — ए. पांच प्रतिशत 

  •  इस फैसले से राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी होगा। इस वृद्धि के साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 14 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत 10 फीसदी एरियर को भी मंजूरी दी है। कर्मचारियों को यह एरियर साल 2017 में ओडिशा रिवाइज्ड स्केल्स ऑफ पे रुल्स (ORSP) के तहत दिया जाएगा।

4. आंध्र प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए किस पुलिस स्टेशन की स्थापना की?
ए. दिशा पुलिस स्टेशन              बी. सर्वोत्तम पुलिस स्टेशन
सी. नायक पुलिस स्टेशन          डी. स्टॉप पुलिस स्टेशन
उत्तर — ए. दिशा पुलिस स्टेशन 

  • आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इस पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया है। राज्य में 18 दिशा पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये पुलिस स्टेशन 24 घंटे कार्य करेंगे। दिशा कंट्रोल रूम भी 24 घंटे काम करेंगे। इसके लिए 52 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिशा थाने में मामले की जांच के अतिरिक्त फोरेंसिक लैब और विशेष अदालत होगी। कोर्ट में 21 दिन में मामले की सुनवाई पूरी की जाएगी।

5. राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन ने नए संभावित मिशनों की अवधारणा संबंधी अध्ययन के लिए कितने अनुसंधान कार्यक्रमों का चयन किया है?
ए. पांच           बी. सात
सी. तीन         डी. चार
उत्तर — डी. चार 

  • नासा ने चार आगामी मिशनों का प्रस्ताव रखा है जिनमें से दो मिशनों को शुक्र ग्रह और एक-एक मिशन का प्रस्ताव बृहस्पति के उपग्रह आयो (Io) और वरुण के उपग्रह ट्राइटन (Triton) के परीक्षण के लिए रखा है। इन मिशनों का अंतिम चयन वर्ष 2021 में किया जाएगा। नासा NASA द्वारा प्रस्तावित इस मिशन का उद्देश्य शुक्र ग्रह पर उपस्थित नोबल गैसों, इसके रासायनिक संगठन, इमेजिंग प्लस और वायुमंडलीय सर्वेक्षण करना है।

6. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह-छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की है?
ए. पंजाब                  बी. उत्तर प्रेदश
सी. बिहार               डी. हरियाणा
उत्तर — डी. हरियाणा 

  •  हरियाणा सरकार ने ओलिम्पिक खेलों में स्वतर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडियों को छह-छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यामंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को तीन करोड़ रुपये और राष्ट्रदमंडल खेलों में यही पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ओलिम्पिक खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येकक खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

7. वायु प्रदूषण से हर साल 10.7 लाख करोड़ रुपये का किस देश को नुकसान हो रहा है?
ए. भारत                बी. पाकिस्तान
सी. बांग्लादेश        डी. नेपाल
उत्तर — ए. भारत 

  •  भारत को वाहनों में प्रयोग होने वाले जीवाश्म ईंधन जनित वायु प्रदूषण से विभिन्न रूपों में लगभग 10.7 लाख करोड़ रुपये का सालाना आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी संस्था ग्रीनपीस की जारी एक रिपोर्ट में जीवाश्म ईंधन के दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए बताया गया है कि जीवाश्म ईंधन जनित वायु प्रदूषण की कीमत, पूरी दुनिया को विभिन्न रूपों में चुकानी पड़ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वायु प्रदूषण के कारण प्रत्येक साल 10 लाख लोगों की मौत हो रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण के कारण चीन को सालाना 64 लाख लाख करोड़, अमेरिका को 42 लाख करोड़ और भारत को 10.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। चीन और अमेरिका के बाद भारत इस नुकसान का सामना कर रहा तीसरा सबसे बड़ा देश है।

8. केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के दायरे में किन राज्यों को लाया जाएगा?
ए. बिहार और झारखंड                बी. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर
सी. दिल्ली और हरियाणा            डी. पंजाब और हरियाणा
उत्तर — बी. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर 

  • 17 जनवरी, 2020 को घोषणा की गई है कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के दायरे में लाया जाएगा। अब तक केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल का क्षेत्राधिकार जम्म-कश्मीर की केन्द्रीय सेवाओं तक ही था। जब तक केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए अलग से केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की स्थापना नहीं की जाती, तब तक केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायालय की चंडीगढ़ बेंच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का कार्यभार संभालेगी। केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की स्थापना संविधान में 42वें संशोधन के पश्चात् की गई थी। यह ट्रिब्यूनल लोक सेवा में नियुक्त अधिकारियों से संबंधित विवादों का निबटारा करता है। केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में सशस्त्र बलों, सर्वोच्च न्यायालय के कर्मचारियों, अर्द्धसैनिक बलों और सचिवालय के स्टाफ को शामिल नहीं किया जाता है। केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की व्यवस्था अनुच्छेद 323A में है। इस अनुच्छेद के तहत भारत सरकार को विवादों के निबटारे के लिए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की स्थापना की शक्ति दी गयी है।

9. बायो-एशिया शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन कहां हो रहा है?
ए. हैदराबाद                बी. अमृतसर
सी. चंडीगढ़                डी. गुरुग्राम
उत्तर — ए. हैदराबाद 

  •  तेलंगाना सरकार हैदराबाद में 17-19 फरवरी, 2020 के दौरान बायो-एशिया शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन कर रही है। इस शिखर सम्मेलन में जीव विज्ञान कंपनियों और उनके निवेश की क्षमताओं पर फोकस किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में अनुसंधानकर्ता, निवेशक, स्टार्टअप्स और स्वास्थ्य प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में जीव विज्ञान उद्योग के विकास पर बल दिया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘Today for Tomorrow’ है।

10. 2020 में इसरो कितने अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा?
ए. 10              बी. 7
सी. 8               डी. 5
उत्तर — ए. 10  

  •  इसरो ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में इसरो 10 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इसमें प्रथम जियो-इमेजिंग सैटेलाइट GISAT-1 भी शामिल है। इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में 18 संचार उपग्रह, 19 राष्ट्रीय पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह और 8 नेविगेशन उपग्रह हैं। इनमें से तीन उपग्रह सैन्य संचार के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। वर्ष 2019-20 के लिए इसरो ने 17 मिशन तैयार किये थे, इनमें से 6 मिशन अब भी पूरे किये जाने हैं। यह मिशन 31 मार्च, 2020 तक पूरे कर लिए जाएंगे। आने वाले वर्ष के लिए इसरो ने 36 मिशन की योजना बनाई है। इसमें 6 पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह शामिल हैं। इसके अलावा 2021-22 में इसरो 8 और पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह लॉन्च करेगा। इसरो RISAT-2BR2 नामक पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह को भी लॉन्च करेगा।

(17 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का लोकार्पण करने के लिए किस शहर की यात्रा पर गए है?
क. पुणे
ख. दिल्ली
ग. मुंबई
घ. वाराणसी

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का लोकार्पण करने के लिए वाराणसी शहर की यात्रा पर गए है वे साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विश्वनाथ मंदिर में अन्न क्षेत्र की शुरुआत करेंगे.

प्रश्‍न 2. आइएनएस शिवाजी को किसने लोनावाला में प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित किया है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. रामनाथ कोविंद
ग. अमित शाह
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. रामनाथ कोविंद – लोनावाला में आइएनएस शिवाजी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित किया है. वे भारतीय नौसेना का प्रथम श्रेणी का प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और अब तक 2 लाख से अधिक सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दे चुके है.

प्रश्‍न 3. केंद्र सरकार ने कितनी सरकारी बीमा कंपनियों में 2,500 करोड़ रुपये डालने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
क. 2 सरकारी बीमा कंपनियों
ख. 3 सरकारी बीमा कंपनियों
ग. 4 सरकारी बीमा कंपनियों
घ. 5 सरकारी बीमा कंपनियों

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. 3 सरकारी बीमा कंपनियों – केंद्र सरकार ने 3 सरकारी बीमा कंपनियों में 2,500 करोड़ रुपये डालने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार ने यह फैसला इन कंपनियों की खराब वित्तीय स्थिति के सुधार के लिए लिया है.

प्रश्‍न 4. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव बंसल को किस एयरलाइन कंपनी का सीएमडी नियुक्त किया गया है?
क. इंडिगो
ख. किंगफ़िशर
ग. एयर इंडिया
घ. फ्रेंक्लिन

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. एयर इंडिया – वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव बंसल को एयर इंडिया कंपनी का सीएमडी नियुक्त किया गया है. साथ ही एयर इंडिया में सरकार ने पूरी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है. हालाँकि राजीव बंसल अभी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अपर सचिव हैं.

प्रश्‍न 5. चीन के किस शहर में कोरोना वायरस के करीब 4,823 नए मामले हुए है?
क. बीजिंग
ख. हुबेई
ग. वुहान
घ. क्सियन

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. हुबेई – चीन के हुबेई शहर में कोरोना वायरस के करीब 4,823 नए मामले हुए है. हाल ही में चीन में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा लगभग 1,500 तक पहुंच गया है.

प्रश्‍न 6. भारत के किस राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के लिये केंद्र सरकार के आर्थिक मदद के मानदंडों में बदलाव की मांग की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. राजस्थान सरकार
घ. पंजाब सरकार

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. राजस्थान सरकार – राजस्थान सरकार ने वर्ष 2024 राज्य के परिवार के लिए प्रति दिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति की योजना को पूरा करने के लिए हाल ही में जल जीवन मिशन के लिये केंद्र सरकार के आर्थिक मदद के मानदंडों में बदलाव की मांग की है. हालाँकि अभी केवल 12 प्रतिशत घरों में पाइप से जलापूर्ति हो रही है.

प्रश्‍न 7. हाल ही में हरियाणा सरकार ने पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए किस अभियान की शुरुआत की है?
क. गो हरियाणा
ख. रीड हरियाणा
ग. गो फ्यूचर हरियाणा
घ. रीडिंग मिशन हरियाणा

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. रीडिंग मिशन हरियाणा – हाल ही में हरियाणा सरकार ने पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए “रीडिंग मिशन हरियाणा” की शुरुआत की है. जिसके तहत पुस्तक समीक्षा और समाचार पत्रों और पुस्तकों को पढ़ने पर चर्चा के लिए समय आवंटित किया जाएगा.

प्रश्‍न 8. आयकर विभाग ने आधार से पैन कार्ड के नहीं जुड़े होने पर कब से को पैन कार्ड निष्क्रिय करने के घोषणा की है?
क. 28 फ़रवरी
ख. 31 मार्च
ग. 30 जून
घ. 31 जुलाई

सही उत्तर देखे

उत्तर: ख. 31 मार्च – आयकर विभाग ने कहा है की 31 मार्च तक आधार से पैन कार्ड के नहीं जुड़े होने पर पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जायेगा. आयकर विभाग के मुताबिक, 27 जनवरी 2020 तक 30.75 करोड़ पैन को पहले ही आधार से जोड़ चुके है.

प्रश्‍न 9. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पहले प्रमुख कार्यकारी अधिकारी _______ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. संजय बांगर
ख. संदीप लखटकिया
ग. राहुल जौहरी
घ. सौरव गांगुली

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. राहुल जौहरी – बीसीसीआई के पहले प्रमुख कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. वे वर्ष 2016 में इस पद पर कार्यरत होने वाले पहले व्यक्ति थे.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश और तालिबान के बीच शांति समझौते पर 29 फरवरी को हस्ताक्षर करने की घोषणा की गयी है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अफगानिस्तान
घ .अमेरिका

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. अमेरिका – .अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर 29 फरवरी को हस्ताक्षर करने की घोषणा की गयी है. अमेरिका और तालिबान में शांति समझौते को लेकर हाल ही में सहमति हुई है जिससे अफगानिस्तान में 19 साल से जारी खूनी संघर्ष के खत्म होने के आसार बढ़ गए है |

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण