लिंग की परिभाषा

लिंग की परिभाषा

की परिभाषा 300x225 - लिंग की परिभाषा
लिंग की परिभाषा

शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति अथवा स्त्री जाति का बोध हो, उसे ‘लिंग’ कहते हैं।
लिंग का अर्थ है-‘चिह्न’। अतः जिस चिह्न के द्वारा शब्द के स्त्री जाति या पुरुष जाति के होने का बोध हो, उसे ही लिंग कहते हैं।

लड़का पढ़ रहा है।
लड़की खेल रही है|
वाक्यों में लड़का/लड़की रहा/रही शब्दों की रूप-रचना में लिंग के प्रभाव के कारण परिवर्तन हो रहा है।

लिंग के निम्नलिखित दो ही भेद माने गए हैं :

(क) पुंलिंग (Masculine Gender)
(ख) स्त्रीलिंग (Feminine Gender)

(क) पुंलिंग : शब्द के पुरुष जाति के बोधक रूप को पुंलिंग कहते हैं;
जैसे-लड़का, पिता, फूल, पर्वत, पेड़, मुर्गा, बैल, आदि।

(ख) स्त्रीलिंग : शब्द के स्त्री जाति के बोधक रूप को स्त्रीलिंग कहते हैं;
जैसे-लड़की, माता, पत्ती, नदी, शाखा, मुर्गी, गाय, आदि।

लिंग की परिभाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *