नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न उत्तर नियंत्रण एवं समन्वय

1 . शरीर में समन्वय किसके द्वारा होता है ?

Ans – तंत्रिका तंत्र एवं अन्त: स्रावी तंत्र

2 . परिधीय तंत्रिका तंत्र में होती है –

Ans – कपालीय तथा मेरु तंत्रिकाएँ

3 . छुइमुई की पत्ती की गति होती है –

Ans – कम्पानुकुंचन

4 . मस्तिष्क से निकलने वाली तंत्रिकाएँ कहलाती है –

Ans – कपाल तंत्रिका

5 . शरीर की सबसे बड़ी अन्त: स्रावी ग्रंथि का नाम है –

Ans – थाइरॉयड ग्रंथि

6 . मानव मस्तिष्क का प्रमुख सोचने वाला भाग क्या है ?

Ans – अग्रमस्तिष्क

7 . मानव मस्तिष्क का कौन सा भाग बुद्धि एवम यादाश्त के लिए उतरदायी है ?
Ans – प्रमस्तिष्क

8 . दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को क्या कहते है ?
Ans – सिनेप्स

9 . मानव शरीर में रक्त शर्करा घटाने में कौन सा हार्मोन सहायक है ?
Ans – इन्सुलिन

10 . कौन सी ग्रथि अन्तः स्रावी और बही स्रावी दोनों हैं ?
Ans – अग्नाशय

11 . शरीर का प्रमुख समन्वय केंद्र क्या है ?
Ans – मस्तिष्क

12 . एड्रेनेलिन किस अंग पर सीधे काम करता है ?
Ans – ह्रदय पर

13 . प्रतिवर्ती क्रिया तंत्रिका तंत्र के किस भाग द्वारा संचलित की जाती है ?
Ans – मेरुरज्जु

14 . मेडुला कहाँ स्थित होता है?
Ans – पश्च मस्तिष्क में

15 . पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है ?
Ans – हार्मोन द्वारा

16 . श्वसन क्रिया का नियंत्रण मस्तिष्क के किस भाग द्वारा होता है ?
Ans – पांस

17 . किस हार्मोन के कारण तना प्रकाश की ओर मुड़ता है ?
Ans – आक्सीजन

18 . पराग नलिका का बीजांड की ओर वृद्धि करना किस प्रकार का अनुवर्तन है ?
Ans – रसायनानुवर्तन

19 . पौधे के किस भाग में आक्सीजन का संश्लेषण होता है ?
Ans – जड़ और तने के शीर्ष भाग में

20 . जंतुओं में सूचनाएं संचारित करने वाले रसायन का नाम लिखे –
Ans – हार्मोन

नियंत्रण एवं समन्वय

1. निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है?

(a)  इंसुलिन  

(b)  थायरॉक्सिन

(c)  एस्ट्रोजन

(d)  साइटोकाइनिन

उत्तर :  (d)  साइटोकाइनिन | 

2. दो तंत्रिका कोशिका के  मध्य खाली स्थान को कहते हैं| 

(a)  द्रुमिका  

(b)  सिनेप्स

(c)  एक्सॉन  

(d)   आवेग

उत्तर :   (b)  सिनेप्स |

3. मस्तिष्क उत्तरदायी है

(a)  सोचने के  लिए

(b)  हृदय स्पंदन के लिए

(c)  शरीर का संतुलन बनाने के  लिए

(d)  उपरोक्त सभी

उत्तर : (d)  उपरोक्त सभी | 

4. हमारे शरीर में  ग्राही का क्या कार्य है? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हों। क्या समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं?

उत्तर :  ग्राही सवेदनशील अगो में होती है | ये पर्यावरण से सूचनाएँ ग्रहण करते है| इनके द्वारा व्यकित पर्यावरण से स्वयं संतुलित करता है यदि ये उचित तरीके से कार्य न करें  तो मस्तिष्क सूचनाएँ ग्रहण नहीँ कर पायेगा या देर से करेगा अतः व्यकित असुरक्षित हो जाएगा |

5. एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की संरचना बनाइए तथा इसके  कार्यों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर : तंत्रिका कोशिका  (न्यूरॉन)तंत्रिका  तंत्र की क्रियात्मक व संरचनात्मक इकाई है | यह तीन हिस्सों में बंटी होती है |

(i) द्रुमिका ,(ii) कोशिकाय ,(iii) एक्सॉन

हमारे शरीर में संवेदी तंत्रिका तथा तंत्रिका होती है | संवेदी तंत्रिका ग्राही अंगो से उद्दीपन प्राप्त कर सुचना को मेरुरज्जु तक ले जाती है तथा वाहक मस्तिष्क से सुचना अंगो तक पहुँचती है |

6. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?

उत्तर : जड़ प्रकाश के विपरीत मुड़कर अनुक्रिया करती है तथा तने प्रकाश की दिशा में मुड़कर , इसे प्रकाशावर्तन कहते है | पादप में ऑकिस्न  हॉर्मोन स्त्रावित होता है | यह सूर्य के प्रकाश में तने के अंधेरमय भाग में आ जाता है और वहाँ की कोशिकोओं को लंबा कर उन्हें प्रकाश की ओर  झुका जाता है | इसे घनात्मक प्रकाशावर्तन कहते है | जड़े ऋणात्मक दर्शाती है |

7. मेरुरज्जु आघात में किन संकेतों के  आने में व्यवधान होगा? 

उत्तर : प्रतिवर्ती क्रियाएँ सम्पन्न नहीं हो पाएंगी | इसके अलावा सभी सूचनाएँ ठीक प्रकार से संचारित नहीं होगी |

8. पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है?

उत्तर : पादप कोशिकाएँ हार्मोन स्त्रावित करती है | ये हार्मोन वृद्धि , विकास तथा विभाजन को निंयत्रित करते है | ये  हार्मोन ही रासायनिक समन्वय स्थापित करते है |

9. एक जीव में नियंत्रण एवं समन्वय के  तंत्र की क्या आवश्यकता है?

उत्तर : यदि जीव में नियंत्रण एंव समन्वय का तंत्र न हो तो कोशिकाएँ जीव की इच्छानुसार कार्य नहीं करेंगी | अतः इन पर  नियंन्त्रण अति आवश्यक है | बहुकोशिकीय जीवों में सामान्य  क्रियाओं के लिए यह प्रभावशाली है |

10. अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?

उत्तर :  अनैच्छिक क्रियाएँ : 

(i) इन  क्रियाएँ  को मस्तिष्क नियंत्रित करता है – ह्रदय का धडकन , साँस लेना |

(ii) ये  क्रियाएँ सम्पन्न होने में ज्यादा सनी लेती है |

प्रतिवर्ती क्रियाएँ : 

(i) इन क्रियाओं को मेरुरज्जू द्वारा नियंत्रित किया जाता है | उदाहरण : गर्म पदार्थ को स्पर्श करने पर हाथ का हटना |

(ii) ये क्रियाएँ सम्पन्न होने में बहुत कम समय लेती है |

11. जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय के  लिए तंत्रिका तथा हॉर्मोन क्रियाविधि की तुलना तथा व्यतिरेक ( CONTRAST ) कीजिए।

उत्तर : तंत्रिका क्रिया विधि :

(i) तंत्रिका तंत्र संवेदी सूचनाएँ प्राप्त कर अपना संदेश भेजता है तथा  नियंत्रण  करता है |

(ii) शरीर में तंत्रिका तंत्र अपना जाल बना लेता है तथा इसकी अपनी संरचनात्मक इकाई होती है|

प्रतिवर्ती  क्रियाएँ : 

(i) शरीर के अंगो में महत्वपूर्ण ग्रंथि ही हार्मोन स्त्रावित होते है ये  हार्मोन कई क्रियाएँ  उदाहरण –  वृद्धि , विकास , जनन आदि को नियंत्रित करते है |

(ii) हार्मोन स्वयं ही शरीर में स्त्रावित होते है |

12. छुई-मुई पादप में गति तथा हमारी टाँग में होने वाली गति के तरीके में क्या अंतर है?

उत्तर : छुई-मुई पादप  में गति : 

(i) इस पौधे में गति का आधार स्पर्श है |

(ii) यहाँ गति पतियों के  झुकने व खिलने पर आधारित है |

(iii) यहाँ  पतियोंके आकार में भी परिवर्तन होता है |

हमारी टाँग में होने वाली गति  : 

(i) इसमें गति का आधार मानव तंत्रिका तंत्र है |

(ii) यहाँ गति पेशियों के सिकुड़ने व फैलने पर आधारित है |

(iii) यहाँ  पैर या उसकी पेशियों के आकार में कोई परिवर्तन नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण