current affairs in hindi 15 february 2020current affairs in hindi 15 february 2020

Current Affairs in Hindi 15 February 2020

1. देश का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
A. विनय बंधानिया         B. देबाशीष पांडा
C. धर्मेंद्र प्रधान                D. विनायक अग्रवाल
उत्तर – B. देबाशीष पांडा 

  • 1987 बैच के आईएएस अफसर देबाशीष पांडा को देश का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे वित्त सचिव के रूप में राजीव कुमार का स्थान लेंगे।

2. भारतीय मूल के ऋषि सुनक किस देश के वित्त मंत्री बने हैं?
A. स्पेन                                 B. इटली
C. यूनाइटेड किंगडम              D. फ्रांस
उत्तर – C. यूनाइटेड किंगडम 

  •  39 वर्ष के ऋषि सुनक यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं। उन्हें यूनाइटेड किंगडम का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है। यह प्रधानमंत्री के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद है। उन्होंने साजिद जाविद का स्थान लिया है। राजनीती में जुड़ने से पहले ऋषि सुनक गोल्डमैन साक्स में कार्य करते थे।

3. मार्सेलो रेबेलो डी सौसा भारत की यात्रा पर आये हैं, वे किस यूरोपीय देश के राष्ट्रपति हैं?
A. हंगरी              B. पोलैंड
C. ऑस्ट्रिया        D. पुर्तगाल
उत्तर – D. पुर्तगाल 

  •  पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए हैं। वे 2016 से पुर्तगाल के राष्ट्रपति हैं। यह उनकी प्रथम भारत यात्रा है। उनकी इस भारत यात्रा के दौरान रक्षा, परिवहन, बौद्धिक संपदा अधिकार, योग आदि क्षेत्रों में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

4. नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
A. नई दिल्ली           B. पटना
C. रांची                    D. कानपुर
उत्तर – A. नई दिल्ली 

  •  13 फरवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नशीली दवाओं के तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक देशों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर रोक लगाना है।

5. देश में अगला ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन कहां होगा?
A. जम्मू—कश्मीर             B. लद्दाख
C. नागालैंड                       D. उत्तराखंड
उत्तर — A. जम्मू—कश्मीर 

  •  भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में पहली बार ‘ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन अप्रैल, 2020 में किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन के द्वारा जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया जाएगा। इसके लिए 17 जनवरी, 2020 से कोलकता, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इन रोड शो को सफल बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार 54 वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेगी।

6. हिन्द महासागर क्षेत्र में सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास का नाम क्या है?
A. बहादुरी                     B. इंतजार – 2020
C. मिलन 2020            D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर — C. मिलन 2020 

  •  भारतीय नौसेना मिलन 2020 नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी। ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप ‘Multilateral Naval Exercise’ है। इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास हिन्द महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। मिलन एक द्विपक्षीय अभ्यास है। इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी। पिछले वर्ष तक इसका आयोजन अंडमान व निकोबार कमांड में आयोजित किया जाता रहा। इस बार इस अभ्यास का आयोजन ईस्टर्न नेवल कमांड में किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों के साथ नौसैनिक संबंधों को मजबूत बनाना है।

7. 2019 में वैश्विक रक्षा व्यय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
A. 7%                    B. 4%
C. 5%                    D. 8%
उत्तर — B. 4% 

  •  14 फरवरी, 2020 को IISS (International Institute of Strategic Studies) ने वैश्विक रक्षा व्यय पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट को ‘मिलिट्री बैलेंस’ के शीर्षक से जारी किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2019 में वैश्विक रक्षा व्यय में 4% की वृद्धि हुई है। यह पिछले 10 वर्षों में रक्षा व्यय में हुई सबसे अधिक वृद्धि है। इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच हथियारों की दौड़ काफी तेजी से बढ़ रही है। चीन के सैन्य आधुनिकरण कार्यक्रम के तहत ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइलें बनायीं गयी हैं, जिनका पता लगाना मुश्किल है। इसके कारण अमेरिका को भी रक्षा क्षेत्र में अधिक निवेश करना पड़ा। 2018-19 में अमेरिका ने रक्षा कार्यक्रम के लिए 53.4 अरब डॉलर व्यय किये। चीन और अमेरिका के रक्षा व्यय में 6.6% की वृद्धि हुई है। यूरोप के रक्षा व्यय में 4.2% की वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि यूरोप ने 2008 के वित्तीय संकट के बाद पहली बार रक्षा व्यय में वृद्धि की है।

8. मुंबई और पुणे के बीच कौन सी सेवा शुरू की गई है?
A. इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस        B. मेट्रो ट्रेन
C. सीएनजी बस                          D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर — A. इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस 

  • 14 फरवरी, 2020 को मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी। इस बस सेवा को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस बस में 43 लोगों के बैठने का स्थान है। एक बार चार्ज करने पर यह बस 300 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। भारत सरकार इस प्रकार की बस सेवा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी शुरू करेगी। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय 2020 तक सभी बसों को विद्युत् बसों में परिवर्तित करने के लिए कार्य कर रहा है। इस बस को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाया जाएगा।

9. म्युनिक सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
A. जर्मनी    B. भारत
C. फ्रांस      D. अमेरिका
उत्तर — A. जर्मनी 

  •  म्युनिक सुरक्षा परिषद का आयोजन जर्मनी में 14 फरवरी, 2020 से 16 फरवरी, 2020 के दौरान किया गया। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा किया गया। इस सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जॉर्जिया, पुर्तगाल और लिथुआनिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। पुर्तगाल के राष्ट्रपति इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं। इसके अलावा पुर्तगाल के पास यूरोपीय संघ की परिषद् की अध्यक्षता भी है। इससे यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्ते भी बेहतर होंगे। यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर चर्चा के लिए विश्व के अग्रणी फोरम में से एक है। इस सम्मेलन में प्रतिवर्ष 70 देशों से 350 से अधिक अधिकारी हिस्सा लेते हैं। इसमें राष्ट्र प्रमुख, सांसद, सशस्त्र बलों के प्रमुख, बिजनेस व मीडिया प्रमुख भी हिस्सा लेते हैं। इसकी स्थापना 1963 में की गयी थी।

10. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए कितने एम्स संस्थान के लिए मंजूरी दी है?
A. 1 B. 2
C. 3 D. 4
उत्तर — B. 2 

  •  केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दो एम्स संस्थान और 9 मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में आधारभूत संरचना को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। एम्स संस्थानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मंजूरी दी गई है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 1,661 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। एम्स में नर्सिंग कॉलेज भी होगा। एम्स भवन का निर्माण ‘ग्रीन बिल्डिंग’ के रूप में किया जाएगा।

 

15th Feb’2020 In Hindi (15 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. गौतम अडानी को पीछे छोड़कर एवेन्यू सुपरमार्केट्स के फाउंडर राधाकिशन दमानी देश के कौन से सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है?
क. दुसरे
ख. तीसरे
ग. चौथे
घ. सातवे

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. दुसरे – एवेन्यू सुपरमार्केट्स के फाउंडर राधाकिशन दमानी गौतम अडानी को पीछे छोड़कर देश के दुसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है. जबकि वह इसी सप्ताह ही छठे सबसे रईस शख्स बने थे. उन्होंने एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर, बैंकर उदय कोटक और लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ दिया है.

प्रश्‍न 2. केंद्र सरकार ने प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर क्या रख दिया है?
क. अटल विहारी बाजपेयी भवन
ख. अरुण जेठ्ली भवन
ग. सुषमा स्वराज भवन
घ. महात्मा गाँधी भवन

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. सुषमा स्वराज भवन – केंद्र सरकार ने हाल ही में भारतीय केंद्र का नाम बदलकर “सुषमा स्वराज भवन” रख दिया है. साथ ही राजनयिकों को प्रशिक्षण देने वाले विदेश सेवा संस्थान का नाम भी ‘सुषमा स्वराज विदेश संस्थान’ रख दिया गया है.

प्रश्‍न 3. ग्रीनपीस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को ईंधन से होने वाले वायु प्रदूषण से प्रति वर्ष कितने लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता है?
क. 2.5 लाख करोड़ रुपये
ख. 5.4 लाख करोड़ रुपये
ग. 7.8 लाख करोड़ रुपये
घ. 10.7 लाख करोड़ रुपये

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. 10.7 लाख करोड़ रुपये – ग्रीनपीस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को ईंधन से होने वाले वायु प्रदूषण से प्रति वर्ष 10.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता है. प्रति वर्ष करीब 10 लाख लोग वायु प्रदूषण के कारण से होने वाली बीमारियों के शिकार होते है.

प्रश्‍न 4. निम्न में से कौन सा केंद्रशासित प्रदेश सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
क. दिल्ली
ख. कोलकाता
ग. पुद्दुचेरी
घ. चेन्नई

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. पुद्दुचेरी – भारत का केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है. पुद्दुचेरी से पहले केरल, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश राज्य में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास कर चूका है.

 

प्रश्‍न 5. भारतीय रिज़र्व बैंक ने जल्द ही कितने रूपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की है?
क. एक रुपये
ख. दो रुपये
ग. पांच रुपये
घ. सत्तर रुपये

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. एक रुपये – भारतीय रिज़र्व बैंक ने जल्द ही एक रूपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की है. हालाँकि भारतीय रिज़र्व बैंक अन्य भारतीय मुद्रा नोटों की तरह इस नोट को जारी नहीं करता है, लेकिन भारत सरकार एक रुपये के करेंसी नोट को छापती है.

प्रश्‍न 6. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के किस खिलाडी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है?
क. मनप्रीत सिंह
ख. सूरज करकेरा
ग. रुपिंदर सिंह पाल
घ. गुरिंदर सिंह

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. मनप्रीत सिंह – अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है. वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं. उन्हें सबसे ज्यादा 35.2 फीसदी वोट मिले है.

प्रश्‍न 7. टेरी के पूर्व निदेशक पर्यावरणविद् डॉ. आरके पचौरी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 59 वर्ष
ख. 69 वर्ष
ग. 79 वर्ष
घ. 89 वर्ष

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. 79 वर्ष – हाल ही में 79 वर्ष की उम्र में ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के पूर्व निदेशक पर्यावरणविद् डॉ. आरके पचौरी का निधन हो गया है. वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. वर्ष 2015 में आरके पचौरी की जगह डॉ. अजय माथुर को निदेशक नियुक्त किया गया.

प्रश्‍न 8. बॉक्सिंग टास्क फोर्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक, भारत के अमित पंघल ओलिंपिक क्वालिफायर से पहले दुनिया के कौन से मुक्केबाज बन गए है?
क. नंबर वन
ख. नंबर टू
ग. नंबर थ्री
घ. नंबर फाइव

सही उत्तर देखे

उत्तर: क. नंबर वन – बॉक्सिंग टास्क फोर्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक, भारत के अमित पंघल ओलिंपिक क्वालिफायर से पहले दुनिया के नंबर वन मुक्केबाज बन गए है. भारत के अमित पंघल ने 420 अंकों के साथ 52 किलो वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है.

 

प्रश्‍न 9. सतत मात्स्यकी विकास के क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच हुए समझोते को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. आइसलैंड

सही उत्तर देखे

उत्तर: घ. आइसलैंड – भारत और आइसलैंड के बीच हुए सतत मात्स्यकी विकास के क्षेत्र में समझोते को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. इस समझोते से दोनों देशो के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती मिलेगी.

प्रश्‍न 10. नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को किस देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ब्रिटेन
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे

उत्तर: ग. ब्रिटेन – हाल ही में नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है वे अभी ट्रेजरी के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे. ब्रेग्जिट के कुछ हफ्तों बाद साजिद जावीद ने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण