क्या आपको Sin 30° का मान पता है? या फिर Tan 60° का मान पता है? यहां मैं त्रिकोणमिति की टेबल शेयर कर रहा हूँ जिसमे आपको 0° से 360° तक के मान मिल जायेंगे।
![त्रिकोणमिति टेबल | Trigonometry Table 0 to 360 Trigonometry Table 0 to 360 - त्रिकोणमिति टेबल | Trigonometry Table 0 to 360](https://i0.wp.com/webcollection.co.in/wp-content/uploads/2023/11/Trigonometry-Table-0-to-360.png?resize=640%2C416)
त्रिकोणमिति टेबल ट्रिक
नोट: यह ट्रिक केवल 0° से 90° तक काम करेगी उसके आगे नहीं
Sin θ: सबसे पहले Sin वाली लाइन में 0° से 90° तक सबको इस प्रकार लिख लें –
![त्रिकोणमिति टेबल | Trigonometry Table 0 to 360 टेबल ट्रिक - त्रिकोणमिति टेबल | Trigonometry Table 0 to 360](https://i0.wp.com/webcollection.co.in/wp-content/uploads/2023/11/%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%A3%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B2-%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95.jpg?resize=640%2C140)
अब इनको सॉल्व कर लें, इसके बाद आपको sin के सही मान मिल जायेंगे।
Cos θ: सबसे ऊपर त्रिकोणमिति टेबल को ध्यान से देखिये। Cos वाली लाइन, Sin वाली लाइन का विपरीत क्रम है। अर्थात Sin के मानों को 90° से 0° के क्रम में लिखने पर आपको Cos के मान प्राप्त हो जायेंगे।
Tan θ: Sin वाले मान को, Cos वाले मान से भाग देने पर आपको Tan के मान प्राप्त हो जायेंगे।
Cosec θ: यह Sin वाले मान का व्युत्क्रम है अर्थात ऊपर वाली संख्या नीचे और नीचे वाली संख्या ऊपर
उदाहरण: Sin 60° = √3/2 तो इसको व्युत्क्रम में लिखने पर Cosec 60° = 2/√3
ठीक इसी प्रकार Cos का व्युत्क्रम Sec है और Tan का व्युत्क्रम Cot है।